Haryana No #1 Free Note's Website

Haryana An Introduction Haryana GK

इस पोस्ट में हम आपके साथ Haryana An Introduction Haryana GK (हरियाणा एक परिचय) पर चर्चा करेंगे। Haryana An Introduction Haryana GK (हरियाणा एक परिचय) के अन्तर्गत हम राज्य की स्थापना, प्राचीन नाम, पड़ोसी राज्य, सभी जिले, मंडल, जनगणना 2011, हरियाणा में प्रथम, भारत में प्रथम हरियाणा, जिलेवार लिंगानुपात, घनत्व आदि जानकारी प्राप्त करेंगे। Haryana An Introduction Haryana GK (हरियाणा एक परिचय) आगामी परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। जैसे – Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State. अत: आप से अनुरोध है की इस पोस्ट को अपने साथियों और परिवार जन के साथ शेयर करो।

Haryana Map Gk247.in

Haryana An Introduction Haryana GK

हरियाणा का नाम लेते ही हमारे मस्तिष्क में एक ऐसे प्रदेश की छवि उभर आती है जिसकी पुरातन धरोहर अत्यंत समृद्ध है और वर्तमान में भी जो देश के सर्वाधिक समृद्ध राज्यों में से एक है। वैदिक भूमि हरियाणा भारतीय सभ्यता का पालना रही है। भारतीय परम्पराओं में इस क्षेत्र को सृश्टि की आधात्री की मान्यता दी जाती है, जहां ब्रह्मा ने प्रथम यज्ञ करके सृष्टि का सृजन किया था। सृजन के इस सिद्धांत की पुष्टि पुरातत्वविद गाय ई.पिलग्रिम की पुरातात्विक खोज में भी होती है जिसके अनुसार डेढ़ करोड़ साल पहले मनुष्य हरियाणा की शिवालिक की पहाड़ियों में रहता था। वामनपुराण के अनुसार राजा कुरु ने कुरुक्षेत्र की पावन भूमि में सात कोस क्षेत्र में भगवान शिव के वाहन नंदी को सोने के धार-फार से युक्त हल में जोतकर कृषि युग की शुरुआत की थी।

हरियाणा का गौरवपूर्ण अतीत अनेक मिथकों, किवदंतियों और वैदिक संदर्भों से भरा हुआ है। महर्षि वेदव्यास ने इसी पावन धरा पर महाभारत काव्य की रचना की। पांच हजार साल पहले यहीं पर महाभारत के युद्ध में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का दिव्य संदेश देकर कर्तव्यबोध कराया था। उन्होंने कहा था कि ‘हे मनुष्य तू कर्म कर, फल की चिंता मत कर।’ तभी से कर्म का यह दर्शन मानवमात्र का प्रकाश स्तंभ की तरह हर समय मार्गदर्शन कर रहा है।

हरियाणा का सामान्य परिचय

  • राज्य का नाम – हरियाणा
  • राज्य का गठन – 1 नवंबर, 1966
  • राजधानी – चंडीगढ़
  • हरियाणा का प्राचीन नाम – ब्रह्मादेव, आर्यावर्त, ब्रह्मव्रत, ब्रह्म का उत्तर वेदी
  • हरियाणा राज्य का कौनसा राज्य बना था – 17 वाँ
  • सर्वप्रथम हरियाणा की मांग उठी थी – 1907 में 
  • हरियाणा का आकार है – विषमबाहु चतुर्भुज या षट्कोणिय पतंगाकार
  • हरियाणा का अक्षांशीय विस्तार 27º39′ से 30º35’5″
  • हरियाणा का देशांतरीय  विस्तार – 74°27’8″ से 77°36′ 5″
  • राज्य का क्षेत्रफल – 44,212 वर्ग किमी.
  • भारत के कुल क्षेत्रफल में राज्य का प्रतिशत – 1.34%
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में स्थान – 20वाँ (जम्मू-कश्मीर को केन्द्रशासित प्रदेश का दर्जा मिलने के बाद 20वाँ गया है पहले 21 वाँ था)
  • हरियाणा देश के किस भाग में स्थित है – उत्तर पश्चिम में 
  • राज्य की सीमा से लगे राज्य – राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश (4 राज्य)
  • राज्य की सीमा से लगे केंद्रशासित प्रदेश  दिल्ली, चंडीगढ़ (2 केंद्रशासित प्रदेश)
  • राज्य की सर्वाधिक सीमा को स्पर्श करने वाला राज्य – राजस्थान (1262 किमी.)
  • राज्य की न्यूनतम सीमा को स्पर्श करने वाला राज्य – उत्तराखंड (11 किमी.)
  • हरियाणा का क्षेत्रफल भारत के किस पड़ोसी देश के लगभग बराबर है – भूटान
  • राजकीय भाषा – हिंदी
  • राजकीय वृक्ष – पीपल (Ficus Religiosa)
  • राजकीय पक्षी – काला तीतर (Black Francolin)
  • राजकीय पशु – कृष्ण मृग या काला हिरण (Black Buck)
  • राजकीय पुष्प – कमल (Lotus)
  • राजकीय चिह्न – अशोक चक्र के साथ कमल
  • राजकीय खेल – कुश्ती
  • राजकीय नृत्य – सांग
  • राज्य की विधायिका – एक सदनीय
  • विधानसभा सदस्यों की संख्या 90 + 1 सीट (1977 में की गई)
    • हरियाणा गठन के दौरान विधानसभा की कुल संख्या सीट थी – 54 सीट
    • मार्च 1967 में कुल विधानसभा सीट थी – 81 सीट
  • लोकसभा सीट – 10
  • अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित लोकसभा सीट – 2 (अंबाला एवं सिरसा)
  • राज्य सभा सीट – 5
  • ज़िलों की संख्या – 22
    • हरियाणा गठन के समय कुल जिले – 7 (अम्बाला, करनाल, रोहतक, महेंद्रगढ़, जींद, गुरुग्राम, हिसार)
  • मंडल की संख्या – 6 (2 मंडल करनाल व फरीदाबाद का गठन 21 फरवरी, 2017 में हुआ)
    1. अंबाला मंडल – अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर
    2. करनाल मंडल – करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत
    3. रोहतक मंडल – रोहतक, सोनीपत, झज्जर, दादरी, भिवानी
    4. हिसार मंडल – हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद
    5. फरीदाबाद मंडल – फरीदाबाद, पलवल, नूँह
    6. गुरुग्राम मंडल – गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ
  • उपमंडल – 74
  • तहसील – 95
  • खंड (ब्लॉक)/विकासखंड – 143
  • नगर/शहर की संख्या – 154
  • कुल ग्राम – 6841 (2011 की जनगणना के अनुसार)
  • वर्तमान में कुल ग्राम – 7287
  • नगर निगम – 11 (11 वीं मानेसर बनी है)
  • नगर पालिका – 59
  • जिला परिषद् – 22
  • नगर परिषद – 22 (22 वीं नई नगर परिषद् नूंह है)
  • कुल नगरपालिकाएं – 59 (नई नगरपालिकाएं – सियाय, ईस्माइलाबाद, कुण्डली, रादौर, जाखल मंडी, सढौरा, बाडढ़ा, सिवन)
  • ग्राम पंचायत – 6234
  • पंचायत समिति – 126
  • राज्य का उच्च न्यायालय – चंडीगढ़
  • जनसंख्या की दृष्टि से राज्य का स्थान – 18वाँ
  • राज्य की कुल जनसंख्या – 2,53,51,462 (2011 की जनगणना के अनुसार)
    • पुरुष जनसंख्या – 1,34,94,734
    • महिला जनसंख्या – 1,18,56,728
  • देश की कुल जनसंख्या का प्रतिशत – 2.09%
    • ग्रामीण जनसंख्या – 16509359
      • ग्रामीण पुरुष – 8774006
      • ग्रामीण महिला – 7735353
    • शहरी जनसंख्या – 8842103
      • शहरी पुरुष – 4720728
      • शहरी ग्रामीण – 4121375
  • राज्य का जनसंख्या घनत्व – 573 प्रति वर्ग किमी.
    • सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला ज़िला – फरीदाबाद 2442 प्रति वर्ग किमी.
    • न्यूनतम जनघनत्व वाला ज़िला – सिरसा (303)
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा ज़िला – सिरसा
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा ज़िला – फरीदाबाद
  • जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा ज़िला – फरीदाबाद
  • जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा ज़िला – पंचकुला
  • राज्य का लिंगानुपात – 879
    • सर्वाधिक लिंगानुपात वाला ज़िला – नूह (मेवात) (907)
    • न्यूनतम लिंगानुपात वाला ज़िला – गुरुग्राम (854)
  • हरियाणा की साक्षरता दर – 75.55%
    • पुरुष साक्षरता – 84.06%
    • महिला साक्षरता – 65.94%
    • राज्य का सर्वाधिक साक्षरता वाला ज़िला – गुरुग्राम
    • राज्य का न्यूनतम साक्षरता वाला ज़िला – नूह
    • सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाला ज़िला – रेवाड़ी (91.44%)
    • सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला ज़िला-  गुरुग्राम- (77.98%)
    • न्यूनतम पुरुष साक्षरता वाला ज़िला – नूह (69.94%)
    • न्यूनतम महिला साक्षरता वाला ज़िला – नूह (36.60%)

हरियाणा की भौगोलिक एवं अन्य विशेषताएँ

  • राज्य का सबसे पूर्वी ज़िला – यमुनानगर
  • राज्य का सबसे पश्चिमी ज़िला – सिरसा
  • राज्य का सबसे उत्तरी ज़िला – पंचकूला
  • राज्य का सबसे दक्षिणी ज़िला – नूह
  • हवाई अड्डे – 5 (हिसार, करनाल, पिंजौर, भिवानी, नालनौर)
  • आकाशवाणी केंद्र – 3 (रोहतक, कुरुक्षेत्र, हिसार)
  • राज्य की सबसे ऊँची पहाड़ी – मोरनी हिल्स (पंचकुला 1514 मी.)
  • मोरनी हिल्स की सबसे ऊँची चोटी – करोह (1514 मी.)
  • राज्य का सबसे कम ऊँचाई वाला स्थान – अनकाई दलदल (सिरसा)
  • राज्य का सर्वाधिक गर्मी वाला शहर – हिसार
  • दूरदर्शन केंद्र – हिसार

हरियाणा राज्य में प्रथम

  • राज्य का सर्वाधिक साक्षरता वाला ज़िला – गुरुग्राम
  • हरियाणा के प्रथम राज्यपाल – धर्मवीर
  • हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री – भगवत दयाल शर्मा
  • पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय (चंडीगढ़) के प्रथम मुख्य न्यायाधीश – न्यायमूर्ति रामपाल
  • हरियाणा के प्रथम एडवोकेट जनरल – बाबू आनंद स्वरूप
  • हरियाणा विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष तथा प्रथम महिला अध्यक्ष – शन्नों देवी
  • हरियाणा विधानसभा के प्रथम पुरुष अध्यक्ष – राव बीरेंद्र सिंह
  • हरियाणा के प्रथम लोकायुक्त – प्रीतम पाल सिंह
  • हरियाणा के प्रथम एवं एकमात्र परमवीर चक्र विजेता – मेजर होशियार सिंह
  • हरियाणा में स्वतंत्रता आंदोलन के प्रथम ज़ेल सत्याग्रही – बाबू मुरलीधर
  • अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम महिला – कल्पना चावला
  • भारतीय क्रिकेट टीम में हरियाणा के प्रथम कप्तान – नवाब मंसूर पटौदी अली खाँ
  • हरियाणा की प्रथम महिला पर्वतारोही – संतोष यादव
  • हरियाणा की प्रथम हरयाणवी फिल्म – हरपूल जाट जुलाणी (1970 ई.) [कुछ स्रोतों में ‘धरती’ (1968)]
  • हरियाणा के प्रथम फिल्म निर्देशक – आनंद कुमार
  • हरियाणा के प्रथम फिल्म निर्माता – देवी शंकर प्रभाकर
  • प्रथम हरियाणवी फिल्म जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार मिला – लड्डू
  • प्रथम हरियाणवी उपन्यास – झाड़ फिरी
  • हरियाणा के प्रथम उपन्यासकार – राजाराम शास्त्री
  • हरियाणा के प्रथम राजकवि – उदयभान हंस
  • हरियाणा के प्रथम व्यंग्य हास्य कवि – मीरजाफर जट्ठाली
  • हरियाणा की प्रथम पत्रिका – हरियाणा शोध पत्रिका
  • हरियाणा का प्रथम समाचार- पत्र – हरियाणा (झज्जर से)
  • हरियाणा के प्रथम समाचार संपादक – दीन दयाल शर्मा (झज्जर से)
  • हरियाणा में स्थापित प्रथम कॉलेज – पं. नेकीराम शर्मा कॉलेज, रोहतक (1924)
  • हरियाणा में स्थापित प्रथम विश्वविद्यालय – कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र (1956)
  • हरियाणा केसरी – पं. नेकीराम शर्मा
  • ‘हरियाणा का निर्माता’ तथा ‘हरियाणा का लौह पुरुष’ – बंसीलाल
  • हरियाणा के तीन लाल – बंसीलाल, देवीलाल, भजनलाल
  • हरियाणा का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान – सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान

हरियाणा राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार

  • हरियाणा का सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार – सूर सम्मान
  • हरियाणा का सर्वोच्च शिक्षा पुरस्कार – राज्य शिक्षा पुरस्कार
  • हरियाणा का सर्वोच्च खेल पुरस्कार – भीम पुरस्कार
  • हरियाणा का सर्वोच्च कृषि पुरस्कार – चौधरी देवीलाल पुरस्कार
  • हरियाणा का सर्वोच्च उद्योग पुरस्कार – मुख्यमंत्री रत्न पुरस्कार

प्रथम में प्रथम हरियाणा

  • देश में वैट लागू करने वाला प्रथम राज्य – हरियाणा
  • देश में ऑनलाइन जन शिकायत दर्ज करने वाला प्रथम राज्य – हरियाणा
  • देश में फसल बीमा योजना लागू करने वाला प्रथम राज्य – हरियाणा
  • देश में वृद्धावस्था पेंशन योजना लागू करने वाला प्रथम राज्य – हरियाणा
  • ‘स्वास्थ्य आपके द्वार’ कार्यक्रम लागू करने वाला प्रथम राज्य – हरियाणा
  • कृषि ऋण माफ करने वाला भारत का प्रथम राज्य – हरियाणा
  • ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत – पानीपत (हरियाणा)
  • छात्राओं को स्नातक तक की सामान्य तथा तकनीकी शिक्षा नि:शुल्क प्रदान करने वाला राज्य – हरियाणा
  • सभी गाँवों को सड़कों से जोड़ने वाला प्रथम राज्य – हरियाणा
  • भारत की प्रथम सीएनजी ट्रेन चलाई गई – रेवाड़ी- रोहतक पैसेंजर ट्रेन (14, जनवरी, 2015)
  • भारत की पहली प्राइवेट मेट्रो चलाई गई – गुरुग्राम में (14 नवंबर, 2013)
  • भारत की पहली ‘डिपेंस यूनिवर्सिटी’ – बिनौला, गुरुग्राम (23 मई, 2013)
  • भारत की प्रथम सैनिक आईटीआई (ITI) – अंबाला, (हरियाणा)
  • भारत और एशिया का सबसे बड़ा पशु फार्म – हिसार (हरियाणा)
  • वर्ष 1983 का क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने वाले भारतीय कप्तान – कपिल देव निखंज (हरियाणा)
  • भारत का सबसे बड़ा अशोकचक्र – टोपराकलां, यमुनानगर में स्थापित
  • भारत की पहली हाई- टेक आँगनबाड़ी – हसनपुर, सोनीपत
  • भारत का पहला मोबाइल कोर्ट – पुन्हाना, नूह (2007)

हरियाणा की जनगणना (2011 के अनुसार)

जिलाकुल जनसंख्याजनसंख्या (पुरुष)जनसंख्या (महिला)लिंगानुपातसाक्षरता दरजनसंख्या घनत्व
अंबाला11,28,350 5,98,703 5,29,647 88581.75%717
भिवानी16,34,4458,66,6727,67,773 88675.21%342
फरीदाबाद18,09,7339,66,110 8,43,62387381.70%2442
फतेहाबाद9,42,0114,95,360 4,46,651 90267.92%371
गुरुग्राम15,14,4328,16,690 6,97,742 85484.70%1204
हिसार17,43,931 9,31,562 8,12,36987272.89%438
झज्जर9,58,4055,14,6674,43,73886280.65%532
जींद13,34,1527,13,0066,21,146 87171.44%484
कैथल10,74,304 5,71,003 5,03,30188169.15%464
करनाल15,05,3247,97,712 7,07,612 88774.73%597
कुरुक्षेत्र9,64,655 5,10,9764,53,67988876.31%631
महेंद्रगढ़9,22,0884,86,665 4,35,42389577.72%486
नूंह (मेवात)10,89,263 5,71,162 5,18,10190754.08%723
पलवल10,42,7085,54,4974,88,21188069.32%767
पंचकुला5,61,293 2,99,6792,61,614 87381.88%625
पानीपत12,05,437 6,46,857 5,58,58086475.94%951
रेवाड़ी9,00,332 4,74,335 4,25,99789880.99%565
रोहतक10,61,2045,68,4794,92,725 86780.22%608
सिरसा12,95,189 6,82,5826,12,607 89768.82%303
सोनीपत14,50,001 7,81,299 6,68,702 85679.12%683
यमुनानगर12,14,2056,46,718 5,67,487 87777.99%687
कुल2,53,51,462 1,34,94,7341,18,56,728 87975.60%573

धर्म के आधार पर हरियाणा की जनसंख्या

धर्म जनसंख्याप्रतिशत
हिन्दू221712887.46%
सिक्ख1243784.91%
मुस्लिम1781347.03%
इसाई503530.20%
जैन526130.21%
बौद्ध75140.03%
अज्ञात422120.17%
अन्य धर्म25480.01%

हरियाणा के जिलों की स्थापना

1 नवंबर, 1966 को हरियाणा राज्य के अस्तित्व में आने के दौरान हरियाणा में कुल 7 ज़िले (अंबाला, करनाल, रोहतक, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, हिसार एवं जींद) थे।
जिला क्र. सं.जिला जिले से अलग होकर बनाक्षेत्रफल (वर्ग किमी.)स्थापना वर्ष
गुरुग्राम 12581 नवम्बर, 1966
हिसार39831 नवम्बर, 1966
जींद27021 नवम्बर, 1966
करनाल25201 नवम्बर, 1966
महेंद्रगढ़18991 नवम्बर, 1966
रोहतक17451 नवम्बर, 1966
अम्बाला15741 नवम्बर, 1966
8 वाँभिवानीहिसार328322 दिसम्बर, 1972
9 वाँसोनीपतरोहतक212222 दिसम्बर, 1972
10 वाँकुरुक्षेत्रकरनाल153023 जनवरी, 1973
11 वाँसिरसाहिसार427726 अगस्त, 1975
12 वाँफरीदाबादगुरुग्राम7412 अगस्त, 1979
13 वाँकैथलकरनाल 23171 नवम्बर, 1989
14 वाँपानीपतकरनाल 12681 नवम्बर, 1989
15 वाँरेवाड़ीमहेंद्रगढ़15941 नवम्बर, 1989
16 वाँयमुनानगरअम्बाला17681 नवम्बर, 1989
17 वाँपंचकुलाअम्बाला89815 अगस्त, 1995
18 वाँफतेहाबादहिसार253815 जुलाई, 1997
19 वाँझज्जररोहतक183415 जुलाई, 1997
20 वाँनूंह (मेवात)गुरुग्राम15074 अप्रैल, 2005
21 वाँपलवलफरीदाबाद135913 अगस्त, 2008
22 वाँचरखी दादरीभिवानी13704 दिसम्बर, 2016

हरियाणा के मंडल एवं सम्बंधित जिले

क्र.सं.मंडलमुख्यालयज़िलों की संख्याज़िलों के नाम
1.अंबालाअंबाला4अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र
2.रोहतकरोहतक5रोहतक, झज्जर, भिवानी, सोनीपत, चरखी दादरी
3.गुरुग्रामगुरुग्राम3गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़
4.हिसारहिसार4हिसार, फतेहाबाद, जींद, सिरसा
5.करनालकरनाल3करनाल, कैथल, पानीपत
6.फरीदाबाद
(नवीनतम मंडल (2017)
फरीदाबाद3फरीदाबाद, पलवल, नूह

हरियाणा के शहरों के उपनाम (हरियाणा के सन्दर्भ में)

क्र.सं.वर्तमान नामउपनाम
1.अंबालाअंबा राजपूत के द्वारा स्थापित किये जाने के कारण, अंबा गाँव के नाम पर, अंबालिका देवी के नाम पर
 भिवानी राजा भवानी सिंह के नाम पर
2.करनालराज कर्ण के नाम पर
3.कुरुक्षेत्रराजा कुरु के नाम पर
4.कैथलहनुमानजी की जन्मस्थली के कारण
5.गुरुग्रामगुरु द्रोणाचार्य के नाम पर
6.चरखी दादरीदादुर (मेढक) की अधिकता के कारण
7.जींददेवी जयंती के नाम पर
8.झज्जरकिसान ‘छज्जू’ के नाम पर
9.पंचकूलापाँच झरनों के कारण
10.पानीपतपाणिनी ऋषि के नाम पर
11.फतेहाबादफिरोजशाह के बेटे बाबा फतेह खान के नाम पर
12.फरीदाबादशेख फरीद के नाम पर
13.भिवानीनीम सिंह की पत्नी भनी या भानी के नाम पर
14.महेंद्रगढ़पटियाला के राजा मोहिंद्र सिंह के नाम पर
15.यमुनानगरयमुना नदी के किनारे स्थित होने के कारण
16.रेवाड़ीमहाभारतकालीन रानी रेवती के नाम पर
17.रोहतकराजा रोहितास द्वारा निर्मित रोहताशगढ़ के नाम पर
18.सिरसाशिरीषवन
19.सोनीपतमहाभारत के पाँच प्रस्थों में से एक ‘सोनपत’ के नाम पर
20.हिसारसुल्तान फिरोजशाह द्वारा यहाँ बनावाए गए हिसार-ए-फिरोजा किलों (4 किले) के नाम पर

हरियाणा के जिलों का नामकरण

क्र.सं.ज़िले का नामनामकरण का कारण
1.अंबाला साइंस सिटी (विज्ञान नगरी), उपकरणों का शहर, आमों का शहर, अप्रेंटिस सिटी, मिक्सी सिटी
2.भिवानीछोटी काशी, मंदिरों का शहर, भारत का क्यूबा, लिटिल क्यूबा, सिटी ऑफ़ वार हीरो, धर्मार्थ न्यासों का शहर, राजपूताने का सिंहद्वार, बॉक्सिंग की नर्सरी
3.करनालहरियाणा का पेरिस, धान का कटोरा, कर्ण नगरी
4.कुरुक्षेत्रधर्मनगरी, सिटी ऑफ पार्क्स, तीर्थराज, वैदिक सभ्यता का पालना, श्री कंठ जनपद
5.कैथलहरियाणा की छोटी काशी, कपिस्थल नगरी (कपिल मुनि नगरी), गुरुद्वारों का शहर
6.महेंद्रगढ़खनिज नगरी, कानोड
7.गुरुग्रामसाइबर सिटी (भारत के संदर्भ में भी), मेडिसिटी, मनोरंजन सिटी, कॉल सेंटर ऑफ़ हरियाणा, आध्यात्मिक शिक्षक गाँव, मिलेनियर सिटी, अरावली पर्वत माला का प्रवेश द्वार
8.जींदहरियाणा का हृदय, जयंती देवी नगर
9.झज्जरसैनिकों का घर, शहीदों की नगरी
10.पलवलकॉटन सिटी, स्कूलों व अस्पतालों का शहर
11.पंचकुलानैनो सिटी (रायपुर)
12.पानीपतबुनकरों की नगरी, हैण्डलूमों का शहर, सिटी ऑफ़ विर्वरस, पैट्रोकैमिकल हब
13.फतेहाबादगुलाबी नगरी (पिंक सिटी), इकदार, उदयानगरी, पुरानी हवेलियों का शहर, महलों का शहर
14.फरीदाबादऔद्योगिक/ उद्योग नगरी, मलिन बस्तियों का शहर
15.भिवानीहरियाणा की काशी, मिनी क्यूबा, वस्त्र नगरी
16.यमुनानगरपेपर सिटी (भारत के संदर्भ में भी), ग्रीन सिटी ऑफ़ हरियाणा
17.रेवाड़ीपीतल नगरी, वीरभूमि, ब्रास सिटी ऑफ़ हरियाणा, अहीरवाल का लंदन
18.रोहतकशुगर सिटी
19.सिरसासरस्वती नगर, वन नगरी, गेहूँ का कटोरा, सारस, संतों की नगरी, डेरों की भूमि, साहित्यिक नगर
20.सोनीपतसोने की जगह या शहर, एजुकेशन सिटी
21.हिसारहिसार-ए-फिरोजा, मैग्नेट सिटी, स्टील सिटी, इस्पात सिटी

Haryana GK Note's Topic's Wise

हरियाणा जिला दर्शन (Haryana District Darshan)

Sarkari Yojana

Result's

Admission

Top New's

_dmca_premi_badge_2
Safe and Secure GK247.IN

हरियाणा के अब तक पूछे गये सभी Note's

हरियाणा के सभी एग्जाम के लिए Mock-Test Daily अपडेट किये जाते है | यहाँ आपको ग्रुप डी , ग्रुप सी, CET , ग्राम सचिव, पटवारी , हरियाणा पुलिस, क्लर्क, Peon और बाकिक सभी एग्जाम में बार बार पूछे जाने वाले सभी Question 2018 से अब तक आपको यहाँ मिलेगे | अगर आपको किसी Mock-टेस्ट में आपको प्रॉब्लम face करते हो जो आप तुरंत हमारे पास कनेक्ट कर सकते है | आपका जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाये गा | आपसे निवेदन है कि हमारे Whatsapp नंबर 7015500813 पर मेसेज करे |
Welcome to GK247.IN Haryana GK is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.धन्यवाद

WhatsApp Icon Telegram Icon