मुग़ल साम्राज्य का पतन एवं यूरोपियों का आगमन
1. मुगल साम्राज्य के पतन के लिए जागीर संकट’ के सिद्धान्त को प्रतिपादित करने वाले प्रथम इतिहासकार थे?
(अ) इरफान हबीब
(ब) जे.एफ. रिचर्ड्स
(स) डब्लू.एच. मोरलैण्ड
(द) सतीश चन्द्र
Answer
उत्तर :- (द) सतीश चन्द्र
2. राममोहन राय को ‘राजा’ की उपाधि से किसने विभूषित किया?
(अ) औरंगजेब
(ब) रॉबर्ट क्लाइव
(स) महात्मा गांधी
(द) मुगल सम्राट अकबर द्वितीय
Answer
उत्तर :- (द) मुगल सम्राट अकबर द्वितीय
3. निम्नलिखित कथनों में से कौन बहादुरशाह जफर के बारे में सही नहीं है?
(अ) वह बिना साम्राज्य का सम्राट था।
(ब) इब्राहीम .जौक और असद उल्लाह खाँ गालिब उसके कविता के शिक्षक थे।
(स) हसन अस्करी उसके आध्यात्मिक निर्देशक थे।
(द) वह एक लाख रुपये से कम प्रतिमाह ईस्ट इंडिया कम्पनी से पेंशन के रूप में प्राप्त करता था।
Answer
उत्तर :- (द) वह एक लाख रुपये से कम प्रतिमाह ईस्ट इंडिया कम्पनी से पेंशन के रूप में प्राप्त करता था।
4. निम्नलिखित में से किस मुगल बादशाह ने आलमगीर द्वितीय’ की उपाधि धारण की थी?
(अ) अजीजुद्दीन
(ब) शाह आलम
(स) रफी-उद्-दौला
(द) रोशन अख्तर
Answer
उत्तर :- (अ) अजीजुद्दीन
5. जहाँदार शाह राजसिंहासन पर बैठा मरणोपरान्तः
(अ) आजम शाह
(ब) बहादुर शाह प्रथम
(स) फर्रुखसियर
(द) औरंगजेब
Answer
उत्तर :- (ब) बहादुर शाह प्रथम
6. निम्नलिखित में से किस मुगल सम्राट ने राजा राम मोहन राय को अपने दूत के रूप में लन्दन भेजा था?
(अ) आलमगीर II
(ब) शाह आलम II
(स) अकबर II
(द) बहादुर शाह II
Answer
उत्तर :- (स) अकबर II
7. निम्नलिखित में किस औरंगजेब के उत्तराधिकारी का शासन सबसे कम था?
(अ) बहादुरशाह
(ब) जहांदारशाह
(स) मोहम्मदशाह
(द) अहमदशाह
Answer
उत्तर :- (ब) जहांदारशाह
8. निम्नलिखित में से किस शासक ने उर्द को राजकीय संरक्षण प्रदान किया था?
(अ) शाहजहाँ
(ब) जहाँगीर
(स) औरंगजेब
(द) मुहम्मदशाह
Answer
उत्तर :- (द) मुहम्मदशाह
9. सुप्रसिद्ध उर्दू शायर मिर्जा गालिब का मूल निवास था –
(अ) आगरा
(ब) दिल्ली
(स) लाहौर
(द) लखनऊ
Answer
उत्तर :- (अ) आगरा
10. पांडिचेरी (वर्तमान पुदुच्चेरि) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. पांडिचेरी पर कब्जा करने वाली पहली यूरोपीय शक्ति पुर्तगाली थे।
2. पांडिचेरी पर कब्जा करने वाली दूसरी यूरोपीय शक्ति फ्रांसीसी थे।
3. अंग्रेजों ने कभी पांडिचेरी पर कब्जा नहीं किया।
उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2 और 3
(स) केवल 3
(द) 1, 2 और 3
Answer
उत्तर :- (अ) केवल 1
11. प्रथम कर्नाटक युद्ध के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. यह 1746 में प्रारम्भ और 1748 में समाप्त हुआ।
2. कर्नाटक के नवाब अनबरुद्दीन ने इस युद्ध में अंग्रेजों की ओर से दखलंदाजी की।
3. चांदा साहेब को बंदी बनाकर उन्हें फांसी दी गई।
4. युद्ध के उपरांत फ्रांसीसियों द्वारा मद्रास अंग्रेजों को वापस कर दिया गया। उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं?
(अ) 1, 2 और 3
(ब) 2, 3, और 4
(स) 1, 2 और 4
(द) 1, 3 और 4
Answer
उत्तर :- (स) 1, 2 और 4
12. निम्न प्रश्न में दो वक्तव्य हैं, एक को ‘कथन (अ) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। इन दोनों वक्तव्यों का सावधानीपूर्वक परीक्षण कर इसका उत्तर नीचे दिए हुए कूट की सहायता से चुनिए –
कथन (अ): शाह आलम द्वितीय ने साम्राज्य के प्रारम्भिक वर्ष में अपनी राजधानी से दूर व्यतीत किए।
कारण (R): उत्तर-पश्चिम सीमान्त में विदेशी आक्रमण का भय लगा रहता था।
कूट :
(अ) A और R दोनों सही हैं तथा R, A का सही स्पष्टीकरण है।
(ब) A और R दोनों सही हैं किन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(स) A सही है , लेकिन R गलत है।
(द) A गलत है, लेकिन R सही है।
Answer
उत्तर :- (ब) A और R दोनों सही हैं किन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
13. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है?
(अ) बक्सर का युद्ध – मीर जाफर विरुद्ध क्लाइव
(ब) वांडीवाश का युद्ध – फ्रांसीसी विरुद्ध ईस्ट इण्डिया कम्पनी
(स) चिलियाँवाला का युद्ध – डलहौजी विरुद्ध मराठे
(द) खर्दा का युद्ध – निजाम विरुद्ध ईस्ट इण्डिया कम्पनी
Answer
उत्तर :- (ब) वांडीवाश का युद्ध – फ्रांसीसी विरुद्ध ईस्ट इण्डिया कम्पनी
14. सूची । को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सूची । (किले का नाम) सूची II (इसका स्थान)
A. फोर्ट सेंट डेविड 1. पांडिचेरी
B. फोर्ट विलियम 2. कड्डलोर
C. फोर्ट सेंट जार्ज 3. बंगाल
D. फोर्ट लुई 4. मद्रास
5. बम्बई
कूट: A B C D
(अ) 5 3 1 4
(ब) 5 2 4 1
(स) 2 3 4 1
(द) 2 3 1 4
Answer
उत्तर :- (स) 2 3 4 1
15. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट के उपयोग से सही उत्तर चुनिए:
सूची-I | सूची-II |
A. प्रथम कर्नाटक युद्ध | 1. पेरिस की संधि से अन्त |
B. तृतीय कर्नाटक युद्व | 2. ब्रिटिश की हार |
C. द्वितीय कर्नाटक युद्व | 3. अनिर्णायक युद्ध |
D. प्रथम मैसूर युद्ध | 4. एक्स ला चैपल की संधि से अंत |
कूट: A B C D
(अ) 1 3 4 2
(ब) 2 4 1 3
(स) 4 1 3 2
(द) 3 1 4 2
Answer
उत्तर :- (स) 4 1 3 2
16. सूची I को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के अन्त में दिए कूट से सही उत्तर चुनिए
सूची। सूची II
(अ) पाण्डिचेरी 1. डच
(ब) गोवा 2. फ्रेंच
(स) ट्रानकेबार 3. पोर्टगीज
(द) मद्रास 4. डेनिश (डेन)
कूट : A B C D
(अ) 2 3 4 1
(ब) 1 2 3 4
(स) 3 4 1 2
(द) 4 1 2 3
Answer
उत्तर :- (अ) 2 3 4 1
17. निमलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है?
(अ) आधुनिक कोच्चि भारत की स्वतंत्रता तक डच उपनिवेश था।
(ब) डचों ने पुर्तगालियों को पराजित किया और आधुनिक कोच्चि में उन्होंने फोर्ट विलियम्स का निर्माण किया था।
(स) आधुनिक कोच्चि पहले डच उपनिवेश था जिस पर बाद में पुर्तगालियों का अधिकार हो गया।
(द) आधुनिक कोच्चि कभी भी ब्रिटिश उपनिवेश का भाग नहीं था।
Answer
उत्तर :- (ब) डचों ने पुर्तगालियों को पराजित किया और आधुनिक कोच्चि में उन्होंने फोर्ट विलियम्स का निर्माण किया
18. भारत में यूरोपीय शक्तियों के प्रवेश के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(अ) पुर्तगालियों ने 1499 ई0 में गोवा पर कब्जा किया था।
(ब) अंग्रेजों ने अपना पहला कारखाना दक्षिणी भारत में मछलीपट् टनम् में लगाया था।
(स) पूर्वी भारत में अंग्रेजो कम्पनी ने 1633 ई0 में उड़ीसा में पहला कारखाना लगाया था।
(द) डूप्ले के नेतृत्व में फ्रांसीसियों ने 1746 ई0 में मद्रास पर कब्जा किया था।
Answer
उत्तर :- (अ) पुर्तगालियों ने 1499 ई0 में गोवा पर कब्जा किया था।
19. निम्न में से कौन नीला जल योजना (ब्लू वाटर नीति) से सम्बन्धित है?
(अ) डी. अल्मेडा
(ब) अलबुकर्क
(स) डूप्ले
(द) राबर्ट क्लाईव
Answer
उत्तर :- (अ) डी. अल्मेडा
20. हुगली को बंगाल की खाड़ी में समुद्री लूटपाट के लिए किसने अड्डा बनाया था?
(अ) पुर्तगालियों ने
(ब) फ्रांसवासियों ने
(स) डेनमार्कवासियों ने
(द) अंग्रेजों ने
Answer
उत्तर :- (अ) पुर्तगालियों ने
21. बंगाल की निम्नलिखित फैक्ट्रियों में से एक, जो पुर्तगालियों द्वारा स्थापित की गई थी, वह थी
(अ) बांदेल
(ब) चिनसुरा
(स) हुगली
(द) श्रीरामपुर
Answer
उत्तर :- (स) हुगली
यदि आपको हमारी वेबसाइट अच्छी लगी तो आप वेबसाइट को ad फ्री बनाने में सहायता कर सकते है ( Donated on 7015500813 Phone Pe, Google Pe ) आप थोडा सा Support करें, आपके इस समर्थन से हम आपके लिए ऐसी ही अच्छी – अच्छी PDF और Notes हमारी वेबसाइट www.GK247.IN पर Upload करते रहेंगे।
यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, तो हमारी वेबसाइट www.GK247.IN Visit करते रहें और अपनी सरकारी नौकरी की तैयारी को मजबूत करें।
धन्यवाद
History Topic Wise
प्राचीन भारत का इतिहास
मध्यकालीन भारत का इतिहास
आधुनिक भारत का इतिहास
क्रिप्स मिशन एवं भारत छोड़ों आन्दोलन
माउन्टबेटन योजना/ भारत का विभाजन एवं समझौता
भारत का संवैधानिक विकास
आधुनिक भारत की महत्वपूर्ण संस्था
Welcome to National GK Topic's
Welcome to GK247. GK247 is India’s most trending website for free Study Material like Current Affairs, GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English, Hindi & All State GK for exam like UPSC, SSC, Railway, Banking/IBPS, UPPSC, UPPET, NDA, CDS, DSSSB, RPSC, MPSC, BPSC, GPSC, HPSC, Police and other States civil services / Government job recruitment examinations of India.
Subject's
Exam's
General Studies for All Exam [SSC, Railway, State Civils]
This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of All States Civil Services exams, SSC (CGL, CHSL, CPO, JE, MTS, GD Constable, Stenographer, Hindi Junior Translator, Selection Post – VIII, XI etc.), Railways (RRB ALP, RRB Group D, RRB NTPC, RPF SI & Constable etc.), Banking, Defense (NDA, CDS, Army, Navy, Air-Force, Agniveer, AFCAT etc.), Police (UP Police, MP Police, Delhi Police, Haryana Police, Chandigarh Police, Bihar Daroga, Rajasthan Police etc.) Various Other Competitive Exams. These questions are part of 50000+ General Studies MCQs course in GK247 website.
Social Link's




