हरियाणा की प्रमुख नदियां और उनका प्रवाह तन्त्र
हरियाणा की प्रमुख नदियों में –
- यमुना नदी, घग्गर नदी, टांगरी नदी, मारकंडा नदी, सरस्वती नदी, साहिबी नदी, दोहान नदी, कृष्णावती नदी शामिल है।
- यमुना नदी राज्य की पूर्वी सीमा पर अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत व फरीदाबाद जिलों से लगकर बहती है और हरियाणा को उत्तर प्रदेश से अलग करती है।
- इसके विपरीत घग्गर, साहिबी दोहान, कृष्णावती नदी सभी बरसाती नदियां हैं।
यमुना नदी
- यह सदा प्रवाहित होने वाली नदी है।
- उदगम स्थान – यह उत्तराखंड के टेहरी- गढ़वाल क्षेत्र के हिमालय में स्थित बन्दरपूँछ के ‘यमुनोत्री हिमनद’ से निकलकर हरियाणा में यमुनानगर में कालेसर के समीप हरियाणा में प्रवेश करती है और पलवल के हसनपुर नामक स्थान से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की तरफ मुड़ जाती है।
- सहायक नदी: सोम्बा, पथराला और बूढी।
- यह राज्य में अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और फरीदाबाद जिलों में से होती हुई हरियाणा और उत्तरप्रदेश की सीमा के साथ लगभग 320 किलोमीटर की यात्रा पूरी करती हैं तथा हसनपुर के पास उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है।
- हिसार व रोहतक यमुना नदी के तट पर नहीं लगते फिर भी इनसे इनमें सिंचाई की जाती है।
सरस्वती नदी
- उदगम स्थान – सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) में शिवालिक की पहाडियों से।
- साहयक नदी – मारकंडा व टांगरी नदी।
- यह देवनदी प्राचीन काल में तो सदानीरा थी परंतु वर्तमान में बरसाती नदी बन कर रह गई है। ऋग्वेद काल में यह नदी बहुत पवित्र मानी गई है। परंतु सिंधु मुख्य नदी मानी गई थी।
- हरियाणा में आदिबही नामक स्थान सरस्वती नदी का आगमन है।
- सरस्वती नदी पुनरुथान योजना की शुरुआत – 21 अप्रैल 2015 में – श्री कंवरपाल द्वारा यमुनानगर के रोलाहेरी गाँव से की गयी।
- यमुनानगर के गांव ‘मुगलावली’ में खुदाई के काम की शुरुआत हुई है।
सरस्वती नदी का बहाव क्षेत्र
- बरसात के मौसम में यह हिमाचल प्रदेश के सिरमोर की पहाड़ियों से निकलती है जो लोर स्थान तक पहुंचते अति क्षीण हो जाती है परंतु भवानीपुर के पास पानी की मात्रा बढ़ने से पहले जैसा रूप प्राप्त कर लेती है।
- यह पुन: बाल छप्पर तक आते-आते क्षीण हो जाती है परंतु बड़ा-खेड़ा के पास पानी की मात्रा बढ़ने से इसकी स्थिति में पुन: सुधार आ जाता है।
- पेहवा के पास इसमें मारकंडे नदी के मिल जाने से आधुनिक सरस्वती का स्वरूप प्रदान होता है । जो आगे जाकर घग्गर नदी में मिल जाती है । यह सिरसा से आगे भटनेर के पास मरुस्थल में लुप्त हो जाती है।
नोट – 1879 में ताजेवाला ( यमुनानगर ) से पूर्वी व पश्चिमी यमुना नहर निकली गई है।
मारकंडा नदी
- उद्गम स्थान – नाहन (हिमाचल प्रदेश) के पास ‘धरतीधर’ नामक शिवालिक की पहाड़ियां।
- सहायक नदी :- रण, बेगना और नकटी।
- इसका प्राचीन नाम – अरुणा है।
- इसमें सदादानी और बैगवा नामक दो नाले आकर मिलते हैं जिससे इसकी स्थिति में सुधार हो जाता है तथा शाहबाद के पास पहुंचते-पहुंचते इसकी प्रकृति काफी उग्र हो जाती है जो आगे चल कर दो भागों में बांट जाती है।
टांगरी नदी
- उदगम स्थल – मोरनी की पहाड़ियों से निकलती है।
- यह नदी मारकंडा की सहायक नदी है।
- अंबाला जिला में जिले में बहती हुई यह उमला नाले को साथ लेकर अंतत: मारकंडा में मिल जाती है। इस प्रकार मारकंडा सरस्वती नदी में मिलकर अंत में राजस्थान के मरुस्थल में लुप्त हो जाती है।
घग्घर नदी
- उदगम स्थल – शिमला के पास डगशाई (हिमाचल प्रदेश)।
- सहायक नदियाँ – झाझरा और कौशल्या।
- यह नदी कालका (पंचकुला) में सिरमोर की पहाड़ियों से हरियाणा में प्रवेश करती है।
- बांध – कौशल्या बांध , हंगाना बांध , दिवानावाला बाँध , छामला बांध (पंचकुला)
- दो बार ‘टोहाना‘ में प्रवेश करती है।
- कुरुक्षेत्र, अंबाला के कई नाले जिन्हें – ‘चौ’ भी कहा जाता है, को साथ लेकर अंत में राजस्थान के मरुस्थल में मिल जाती है।
साहबी नदी
दक्षिणी हरियाणा में साहबी, कंसावती, दोहन नदियाँ हैं। इनमे साहबी सबसे प्रसिद्ध है|
- उदगम स्थान – बहरोड़ (राजस्थान) में ‘सीवर’ की पहाड़ियाँ (जयपुर)।
- सहायक नदी – इन्दौरी नदी।
साहबी नदी का बहाव क्षेत्र
- यह नदी जयपुर से उत्तर में 30 मील दूर मनोहरपुर और जीतगढ़ के समीप से निकलती है।
- यह नदी नीमराणा एवं शाहजहौजपुर के पास से निकल कर यह कोटकासिम आती है और रेवाड़ी जिले में प्रवेश करती है।
- खलीलपुर एवं पटौदी के बीच से बहती हुई लाहोरी गांव के निकट झज्जर जिले में प्रवेश करती है और फिर खेड़ी सुल्तान होते हुए गुड़गांव जिले में प्रवेश करती है यहां यह काफी दूरी बहकर कुतानी गांव के पास से होकर रोहतक जिले में चली जाती है।
- अंत में यह यह नई दिल्ली के ढासा बाँध में पहुँचकर ‘नजफगढ़ झील’ में मिल जाती है।
कंसावती नदी या कृष्णावती नदी
- उदगम स्थान – यह नदी राजस्थान की जयपुर की अरावली – पहाडियों में स्थित नीम का थाना नामक स्थान से 1.6 किमी. पूर्व से निकलती है|
- इसका पुराना नाम कृष्णवती था।
कृष्णावती नदी का बहाव क्षेत्र
- यह नदी भी साहिबी नदी के उद्गम स्थान के निचले भाग से निकलकर नारनौल के पूर्व में बहती हुई कोसली गांव के पास से निकलकर झज्जर में प्रवेश करती है।
- सुरेती गांव के पास यह दो भागों में बांट जाती है एक भाग झज्जर के दक्षिण में फैल कर समाप्त हो जाता है परंतु दूसरा भाग छुछकवास होता हुआ बदरोह नाले में मिल जाता है।
इंदौरी नदी
- उदगम स्थान – मेवात (नूंह) की पुरानी नगरी (गाँव) – इंदौर से निकलती है।
- अलवर जिले में कुछ दूर रहने के बाद यह नदी दो भागों में बैठ जाती है एक भाग रेवाड़ी तहसील में प्रवेश करता है जबकि दूसरा भाग तावडू के पास से होता हुआ बोहडा के पास बहकर पटौदी (गुडगाँव) की साहबी नदी में प्रवेश करता है।
- इस का पुराना नाम अंशुमति था।
- इस नदी का कुल अपवाह क्षेत्र – 198 वर्ग किमी. है।
दोहान (दुहान) नदी
- उदगम स्थान – जयपुर की पहाड़ियों में स्थित – नीम का थाना नाम स्थान।
- यह ढोसी की पहाड़ियों से होकर बहती है।
- यह एक प्राचीन नदी है ऐसा मत है कि यह भृंगु ऋषि की पत्नी दिव्य पौलीमा के नेत्ररज से बनी थी। ऋषि इस नदी के तट पर रहते थे इसी कारण अब भी ढाँसी जहां से होकर यह नदी बहती है, एक तीर्थ स्थान माना जाता है। इसका संबंध भृंगु और च्यवन ऋषियों से जुड़ा है।
- अब यह नदी बरसाती नदी बन कर रह गई है।
- महेंद्रगढ़ के पास से रेवाड़ी जिले में समाप्त हो जाती है।
- हरियाणा में इस नदी की कुल लम्बाई 50 किमी. है।
चेतांग (चौतांग) नदी
- उदगम स्थान – शिवालिक पहाड़ियों से है।
- यह घगघर नदी की सहायक नदी है।
राक्षी नदी
- उदगम स्थान – शाहपुर गाँव (बिलासपुर) – यमुनानगर।
दृषटवती नदी
- यह भी सरस्वती की तरह राज्य की प्रसिद्ध नदी है जो प्राचीन काल में सदानीरा थी परंतु वर्तमान में सामान्य बरसाती नदी बन कर रह गई है।
- यह प्राचीन काल में कुरुक्षेत्र की दक्षिणी सीमा बनाती हुई समुद्र में मिलती थी।
- इतिहासकारों के अनुसार यह आधुनिक राका नदी है और पश्चिमी यमुना नहर की हांसी हिसार वाली शाखा इसका प्रतिनिधित्व करती है।
आपगा नदी
- सरस्वती ओर दृषदवती की तरह यह भी प्राचीन काल की प्रसिद्ध नदी है जो वर्तमान में बरसाती नाला बन कर रह गई है।
- इसको निचली खांड के नाम से पुकारा जाता है।
- इसकी प्रमुख शाखा हिरण्यवती, तैतरनी, और मंदाकिनी है।
| नदी | प्रवाह तंत्र |
1 | घग्घर | पंचकुला, अंबाला, कैथल, फतेहाबाद, सिरसा |
2 | मारकण्डा | अंबाला, कुरुक्षेत्र |
3 | साहिबी | रेवाड़ी, गुरुग्राम, कुटानी (झज्जर) तक |
4 | इंदौरी | मेवात, गुरुग्राम |
5 | कृष्णावती | महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर |
6 | दोहान | महेंद्रगढ़ |
7 | टांगरी | अंबाला और पेहोवा में मारकंडा से मिलती है। |
नोट: –
- महासीर नामक दुर्लभ मछली – प्रजाति यमुना नदी पर बने क्रंकीट हथनीकुंड (यमुनानगर) बाँध में पाई जाती है। यह हरियाणा का एकमात्र आर्ध-भूमि क्षेत्र है।
हरियाणा की नदियों का अपवाह तंत्र MCQ
प्रश्न-1. हरियाणा राज्य की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण नदी कौन सी है?
(a) यमुना
(b) घग्घर
(c) सरस्वती
(d) मारकण्डा
Answer
Option (a) यमुना
प्रश्न-2. हरियाणा में सर्वाधिक अपवाह क्षेत्र किस नदी का है?
(a) यमुना
(b) साहिबी
(c) सरस्वती
(d) मारकण्डा
Answer
Option (a) यमुना
प्रश्न-3. निम्न में से कौन-सा हरियाणा की घग्घर नदी का उद्गम स्थल है?
(a) मकालु
(b) डागशई
(c) मेवात की मोरनी पहाड़ी
(d) दोसी
Answer
Option (b) डागशई
प्रश्न-4. टांगरी नदी किस नदी की प्रमुख सहायक नदी है?
(a) सरस्वती
(b) यमुना
(c) घग्घर
(d) मारकण्डा
Answer
Option (d) मारकण्डा
प्रश्न-5. निम्न में से किस नदी का उद्गम स्थल नाहन के पास शिवालिक पहाड़ियों में है?
(a) साहिबी
(b) इन्दौरी
(c) घग्घर
(d) मारकण्डा
Answer
Option (d) मारकण्डा
प्रश्न-6. निम्न में से कौन-सी नदी ‘बहरोड़ पहाड़ी’ से निकलती है?
(a) साहिबी
(b) मारकण्डा
(c) इन्दौरी
(d) घग्घर
Answer
Option (a) साहिबी
प्रश्न-7. घग्घर नदी हरियाणा के किस जिले में नहीं बहती है?
(a) कैथल
(b) फतेहाबाद
(c) सिरसा
(d) भिवानी
Answer
Option (d) भिवानी
प्रश्न-8. पटौदी के निकट कौन-सी नदी साहिबी नदी में मिल जाती है?
(a) कृष्णावती
(b) दोहन
(c) इन्दौरी
(d) मारकण्डा
Answer
Option (c) इन्दौरी
प्रश्न-9. निम्न में से कौन-सी नदी मुलाना के समीप मारकण्डा नदी में मिलती है?
(a) साहिबी नदी
(b) टांगरी नदी
(c) कृष्णावती नदी
(d) दोहन नदी
Answer
Option (b) टांगरी नदी
प्रश्न-10. कौन-सी नदी ताजेवाला के उत्तर में कलेसर के समीप हरियाणा के यमुनानगर जिले में हरियाणा की सीमा में प्रवेश करती है?
(a) घग्घर
(b) सरस्वती
(c) यमुना
(d) साहिबी
Answer
Option (c) यमुना
प्रश्न-11. नीमराणा, सुरेटी, छुछकवास आदि क्षेत्र किस नदी से सिंचित किए जाते हैं?
(a) टांगरी
(b) कृष्णावती
(c) दोहन
(d) इन्दौरी
Answer
Option (b) कृष्णावती
प्रश्न-12. हरियाणा के निम्न जिलों में से, यमुना नदी किस जिले से होकर नहीं बहती?
(a) सिरसा
(b) अम्बाला
(c) कुरुक्षेत्र
(d) करनाल
Answer
Option (a) सिरसा
प्रश्न-13. कौन-सी नदी पंजाब के संगरूर में घग्घर नदी में मिल जाती है?
(a) साहिबी नदी
(b) सरस्वती नदी
(c) इन्दौरी नदी
(d) मारकण्डा नदी
Answer
Option (b) सरस्वती नदी
प्रश्न-14. निम्न में से कौन सी दो प्रमुख नदियाँ हरियाणा राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में प्रवाहित होती हैं?
(a) साहिबी एवं इन्दौरी
(b) टांगरी एवं मारकण्डा
(c) घग्घर एवं मारकण्डा
(d) मारकण्डा एवं इन्दौरी
Answer
Option (a) साहिबी एवं इन्दौरी
प्रश्न-15. निम्न में से कौन-सी नदी मेवात जिले के नूह के निकट वाली ‘मेवात की पहाड़ियों’ से निकलती है?
(a) साहिबी
(b) इन्दौरी
(c) घग्घर
(d) मारकण्डा
Answer
Option (b) इन्दौरी
प्रश्न-16. कौन-सी नदी नजफगढ़-नाले के द्वारा यमुना में मिल जाती है?
(a) मारकण्डा
(b) इन्दौरी
(c) साहिबी
(d) दोहन
Answer
Option (c) साहिबी
प्रश्न-17. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी नजफगढ़-झील में गिरती है?
(a) साहिबी
(b) मारकण्डा
(c) टांगरी
(d) घग्घर
Answer
Option (a) साहिबी
प्रश्न-18. निम्न में से किस नदी के बारे में यह कहा जाता है कि यह भृगु ऋषि की पत्नी दिव्य पौलिमा के नेत्रों से निकली थी?
(a) कृष्णावती नदी
(b) इन्दौरी नदी
(c) साहिबी नदी
(d) दोहन नदी
Answer
Option (d) दोहन नदी
प्रश्न-19. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी हसनपुर से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाती है?
(a) साहिबी नदी
(b) टांगरी नदी
(c) यमुना नदी
(d) घग्घर नदी
Answer
Option (c) यमुना नदी
प्रश्न-20. निम्न में से किस नदी का प्राचीनतम महत्त्व है?
(a) दोहन नदी
(b) इन्दौरी नदी
(c) कृष्णावती नदी
(d) मारकण्डा नदी
Answer
Option (a) दोहन नदी
प्रश्न-21. यमुना नदी का प्रवाह हरियाणा के किन-किन जिलों से होता है?
(a) अम्बाला-कुरुक्षेत्र-पानीपत-सोनीपत
(b) अम्बाला-कुरुक्षेत्र-पानीपत-झज्जर
(c) अम्बाला-पानीपत-सोनीपत-रोहतक
(d) सिरसा-फतेहाबाद-हिसार-भिवानी
Answer
Option (a) अम्बाला-कुरुक्षेत्र-पानीपत-सोनीपत
प्रश्न-22. निम्नलिखित में से कौन यमुना की सहायक नदी है?
(a) इन्दौरी नदी
(b) टांगरी नदी
(c) घग्घर नदी
(d) साहिबी नदी
Answer
Option (d) साहिबी नदी
प्रश्न-23. घग्घर नदी हरियाणा में किस स्थान से प्रवेश करती है?
(a) गुड़गाँव
(b) फतेहाबाद
(c) कालका
(d) फरूखनगर
Answer
Option (c) कालका
प्रश्न-24. निम्न में से कौन-सी नदी राज्य की पूर्वी सीमा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की सीमा निर्धारण करती है?
(a) घग्घर नदी
(b) यमुना नदी
(c) सरस्वती नदी
(d) साहिबी नदी
Answer
Option (b) यमुना नदी
प्रश्न-25. निम्न में से किस नदी का उद्गम हरियाणा (मेवात) से होता है?
(a) साहिबी नदी
(b) मारकण्डा नदी
(c) कृष्णावती नदी
(d) इन्दौरी नदी
Answer
Option (d) इन्दौरी नदी
प्रश्न-26. निम्न में से कौन-सी नदी राज्य में दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित होती है?
(a) यमुना
(b) घग्घर
(c) सरस्वती
(d) साहिबी
Answer
Option (d) साहिबी
प्रश्न-27. निम्न में से कौन-सी नदी साहिबी की सहायक नदी नहीं है?
(a) सोता नदी
(b) दोहन नदी
(c) चुटांग नदी
(d) इन्दौरी नदी
Answer
Option (c) चुटांग नदी
प्रश्न-28. निम्नलिखित में से कौन-सी झील हरियाणा में स्थित है?
(a) दमदमा झील
(b) कोटला झील
(c) खलीलपुर झील
(d) ये सभी
Answer
Option (d) ये सभी
प्रश्न-29. वर्ष 1947 में सिंचाई परियोजना के अन्तर्गत किस झील का निर्माण हुआ था?
(a) खलीलपुर झील
(b) सुल्तानपुर झील
(c) दमदमा झील
(d) बड़खल झील
Answer
Option (d) बड़खल झील
प्रश्न-30. प्रसिद्ध बड़खल झील हरियाणा के किस जिले में स्थित है?
(a) गुड़गाँव
(b) भिवानी
(c) फरीदाबाद
(d) रोहतक
Answer
Option (c) फरीदाबाद
प्रश्न-31. फरीदाबाद में बड़खल झील का निर्माण किस वर्ष हुआ था?
(a) वर्ष 1935
(b) वर्ष 1947
(c) वर्ष 1959
(d) वर्ष 1966
Answer
Option (b) वर्ष 1947
प्रश्न-32. राज्य में स्थित किस झील में साइबेरिया व अन्य क्षेत्रों से प्रवासी पक्षियों का आगमन होता हैं?
(a) दमदमा झील
(b) सुल्तानपुर झील
(c) खलीलपुर झील
(d) कोटला झील
Answer
Option (b) सुल्तानपुर झील
प्रश्न-33. हरियाणा की कौन-सी झील विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र है?
(a) बड़खल झील
(b) दमदमा झील
(c) कोटला झील
(d) सुल्तानपुर झील
Answer
Option (a) बड़खल झील
प्रश्न-34. हरियाणा के फरूखनगर में कौन-सी झील है?
(a) कोटला झील
(b) खलीलपुर झील
(c) दमदमा झील
(d) सुल्तानपुर झील
Answer
Option (d) सुल्तानपुर झील
Haryana All Exam Note's Prepared By GK247.IN
पिछले 10 साल के अनूभव से तैयार किये गए महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी
Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.
Haryana All Exam Note's Topic Wise
हरियाणा के जिलों और प्रमुख शहरों के उपनाम और प्राचीन नाम
Haryana GK Exam Booster 2
Haryana GK Exam Booster 3
Haryana GK Exam Booster 4
Haryana GK Exam Booster 5
Haryana GK Exam Booster 6
Haryana GK Exam Booster 7
Haryana GK Exam Booster 8
Haryana GK Exam Booster 9
Haryana GK Exam Booster 10
GK Pervious Year Question 1
GK Pervious Year Question 2
GK Pervious Year Question 3
GK Pervious Year Question 4
GK Pervious Year Question 5
GK Pervious Year Question 6
GK Pervious Year Question 7
GK Pervious Year Question 8
GK Pervious Year Question 9
GK Pervious Year Question 10
GK Pervious Year Question 11
GK Pervious Year Question 12
GK Pervious Year Question 13
GK Pervious Year Question 14
GK Pervious Year Question 15
यदि आपको हमारी वेबसाइट अच्छी लगी तो आप वेबसाइट को ad फ्री बनाने में सहायता कर सकते है ( Donated on 7015500813 Phone Pe, Google Pe ) आप थोडा सा Support करें, आपके इस समर्थन से हम आपके लिए ऐसी ही अच्छी – अच्छी PDF और Notes हमारी वेबसाइट www.GK247.IN पर Upload करते रहेंगे।
यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, तो हमारी वेबसाइट www.GK247.IN Visit करते रहें और अपनी सरकारी नौकरी की तैयारी को मजबूत करें।
धन्यवाद
🎉 Welcome To You Haryana GK 🎉
Haryana GK MCQ, Mock Test, Quiz's and Topic wise Note's
Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.
General Knowledge Note's
Topic's Wise Full General Knowledge
अंग्रेजी
हिन्दी
GK247 Prepared Topic Wise Note's & Mock-Test
General Knowledge Test For All Exam
This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of Haryana State Civil Services exams, Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI & Various Other Competitive Exams.