गाँधीवादी युग का प्रारम्भ

106. निम्न कथनों में से गाँधी के संदर्भ में कौन सही है?

(अ) अछूतों की दशा में सुधार के लिये कठोर संघर्ष किया
(ब) असहयोग आंदोलन शुरू किया
(स) सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया
(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर :- (द) उपर्युक्त सभी

107. गाँधी के संदर्भ में निम्न में से कौन सा सही है?

(अ) बिना माक्र्सवाद के माक्र्सवादी
(ब) बिना समाजवाद के समाजवादी
(स) बिना व्यक्तिवाद के व्यक्तिवादी
(द) समाजवादियों में एक व्यक्तिवादी और समाजवादी में एक माक्र्सवादी

उत्तर :- (द) समाजवादियों में एक व्यक्तिवादी और समाजवादी में एक माक्र्सवादी

108. “गोखले माई पोलिटिकल गुरु” पुस्तक किसने लिखी है?

(अ) एम. ए. जिन्ना ने
(ब) एम. के. गांधी ने
(स) शौकत अली ने
(द) सी. आर. दास ने

उत्तर :- (ब) एम. के. गांधी ने

109. एम. के. गाँधी के अनुसार अस्पृश्यों का सामाजिक आर्थिक सुधार किया जा सकता है

(अ) उनके मंदिर प्रवेश द्वारा
(ब) उन्हें सहायता प्रदान करके
(स) उनके सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु कोष अलग करके
(द) उनके लिये कुटीर उद्योग स्थापित करके

उत्तर :- (द) उनके लिये कुटीर उद्योग स्थापित करके

110. गाँधीजी के ट्रस्टीशिप के सिद्धान्त के प्रतिपादन के सम्बन्ध में निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा एक सही है?

(अ) दक्षिण अफ्रीका – 1903
(ब) लंदन – 1904
(स) दिल्ली — 1905
(द) अहमदाबाद – 1906

उत्तर :- (अ) दक्षिण अफ्रीका – 1903

111. गाँधीवादी अर्थव्यवस्था के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है?

(अ) वे अहिंसा पर आधारित अर्थव्यवस्था पर बल देते थे
(ब) केंद्रीकरण शोषण और असमानता को जन्म देता है, अतएव अहिंसक सामाजिक संरचना केंद्रीकरण विरोधी है।
(स) वे भारत में मशीनीकरण के पक्षधर नहीं थे।
(द) वे यू. एस. ए. में मशीनीकरण के पक्षधर नहीं थे।

उत्तर :- (द) वे यू. एस. ए. में मशीनीकरण के पक्षधर नहीं थे।

112. गाँधी की सत्याग्रह रणनीति में निम्नलिखित में से किसे सबसे अंतिम स्थान प्राप्त है?

(अ) बहिष्कार
(ब) धरना
(स) उपवास
(द) हड़ताल

उत्तर :- (अ) बहिष्कार

113. गाँधीजी ने राजनीति का जो प्रतिमान प्रस्तुत किया है, निम्न में से कौन सी विशेषता उसमें नहीं है?

(अ) नैतिकता
(ब) धर्म
(स) मानवता
(द) सत्ता

उत्तर :- (द) सत्ता

114. गाँधीजी के सिद्धान्त के अनुसार निम्न में से कौन सा एक कथन सही नहीं है?

(अ) सत्याग्रही का उद्देश्य शत्रु को पराजित करना है।
(ब) सत्याग्रही का शस्त्र अहिंसा है।
(स) सत्याग्रही को अपने संकल्प में दृढ़ विश्वास होना चाहिए।
(द) सत्याग्रही को विरोधियों के प्रति द्वेष भाव नहीं रखना चाहिये।

उत्तर :- (अ) सत्याग्रही का उद्देश्य शत्रु को पराजित करना है।

115. गांधीवादी विचारधारा किनसे प्रभावित रही है?

(अ) रस्किन से
(ब) थोरो से
(स) टॉल्सटॉय से
(द) उपर्युक्त सभी से

उत्तर :- (द) उपर्युक्त सभी से

116. महात्मा गाँधी के अनुसार राजनीति का तात्पर्य था?

(अ) धर्मविहीन राजनीति
(ब) जनकल्याण के लिए सक्रियता
(स) सत्यविहीन राजनीति
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर :- (ब) जनकल्याण के लिए सक्रियता

117. महात्मा गाँधी ने पहला आमरण अनशन (Fast Unto Death) कब प्रारम्भ किया था?

(अ) कम्युनल अवार्ड के समय
(ब) कलकत्ता के दंगों के समय
(स) जलियाँवाला बाग दुर्घटना के समय
(द) दिल्ली के दंगों के समय

उत्तर :- (अ) कम्युनल अवार्ड के समय

118. “आगामी पीढ़ियाँ शायद ही विश्वास करें कि ऐसा रक्त माँस का मानव कभी पृथ्वी पर अवतरित हुआ था।” महात्मा गाँधी के विषय में किस व्यक्ति ने यह विचार व्यक्त किया था?

(अ) जवाहरलाल नेहरू
(ब) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(स) सरदार पटेल
(द) अल्बर्ट आइन्स्टीन

उत्तर :- (द) अल्बर्ट आइन्स्टीन

119. दक्षिण अफ्रीका से लौटने के पश्चात् गांधी जी ने प्रथम सफल सत्याग्रह (Satyagraha) आरंभ किया

(अ) चौरी-चौरा में
(ब) दाण्डी में
(स) चम्पारन में
(द) बारदोली में

उत्तर :- (स) चम्पारन में

120. महात्मा गाँधी ने , वांछित उद्देश्य की प्राप्ति के लिए, भूख-हड़ताल की अपनी पद्वति का सर्वप्रथम प्रयोग कहाँ और कब किया था?

(अ) दक्षिण अफ्रीका के नाताल में वर्ष 1906 में
(ब) चम्पारन में वर्ष 1917 में
(स) अहमदाबाद में वर्ष 1918 में
(द) दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में वर्ष 1906 में

उत्तर :- (स) अहमदाबाद में वर्ष 1918 में

121. खिलाफत आन्दोलन किस कारण हुआ?

(अ) भारत में ब्रिटिश शासन का विरोध करना
(ब) खलीफा की प्रभुता को संरक्षित करना
(स) राष्ट्रीय आन्दोलन का विरोध करना
(द) भारत में शैक्षणिक अवसरों की कमी के प्रति विरोध प्रकट करना

उत्तर :- (ब) खलीफा की प्रभुता को संरक्षित करना

122. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के शुभारम्भ के अवसर पर महात्मा गांधी द्वारा कांग्रेस नेतृत्व की तीव्र आलोचना निम्नलिखित में से किस पर केन्द्रित थी?

(अ) कांग्रेस की सरकार के विरोध की रणनीति
(ब) कांग्रेस का सरकार के अधीन पद स्वीकार करना
(स) अभिजात वर्ग का प्रतिभास होने के लिए भारतीय राष्ट्रवाद की निन्दा
(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर :- (स) अभिजात वर्ग का प्रतिभास होने के लिए भारतीय राष्ट्रवाद की निन्दा

123. महात्मा गाँधी ने निम्नलिखित में से कौन-सी राजनीतिक रीति/रीतियों का समावेश किया?

1. ब्रिटिश को अर्जी देना
2. ग्राम पुनर्निर्माण
3. घेराव
4. उपवास
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(अ) केवल 4
(ब) केवल 1, 2 और 4
(स) केवल 1, 2 और 3
(द) 1, 2, 3 और 4

उत्तर :- (स) उच्च पूर्व पाषाण काल से

124. भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास में निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए:

1. चंपारन सत्याग्रह
2. बारदोली सत्याग्रह
3. अहमदाबाद मिल श्रमिकों की हड़ताल
4. चौरी-चौरा कांड
निम्नलिखित में से कौन सा एक , उपर्युक्त घटनाओं का आद्यतम से शुरू करते हुए सही कालानुक्रम है?
(अ) 1 – 3 – 2 – 4
(ब) 1 – 2 – 4 – 3
(स) 1 – 3 – 4 – 2
(द) 3 – 1 – 2 – 4

उत्तर :- (स) 1 – 3 – 4 – 2

125. वर्ष 1919 में महात्मा गाँधी द्वारा देशव्यापी सत्याग्रह शुरू करने के लिए वाइसराय को चेतावनी देने का क्या कारण था?

(अ) वे चाहते थे कि सरकार रौलेट अधिनियम अविलम्ब वापस ले
(ब) वे ब्रिटिश शासकों पर खिलाफत आन्दोलन के लिए संवेदनशील होने के लिए दबाव डालना चाहते थे
(स) वे किसानों की दुर्दशा को कम करने के लिए जमींदारी व्यवस्था

(द) वे होमरूल को सम्भव बनाने के लिए ब्रिटिश शासकों पर दबाव डालना चाहते थे कि भारत को कम-से-कम डोमिनियन दर्जा दिया जाए

उत्तर :- (अ) वे चाहते थे कि सरकार रौलेट अधिनियम अविलम्ब वापस ले

126. चम्पारण सत्याग्रह के बारे में नीचे दिये गये कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

1. यह नील की खेती से सम्बन्धित था।
2. इसकी शुरुआत इसलिये हुई क्योंकि यूरोपीय बागान-मालिकों ने जमींदारों का दमन किया।
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 न ही 2

उत्तर :- (अ) केवल 1

127. 1918 की अहमदाबाद मिल हड़ताल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह कार्य के घंटों के संबंध में कामगारों एवं यूरोपीय मिल मालिकों के बीच विवाद से संबंधित था।
2. गाँधीजी ने कामगारों को हड़ताल पर जाने की सलाह दी।
उपर्युक्त कथनों में कौन सा सही हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 न ही 2

उत्तर :- (ब) केवल 2

128. निम्नलिखित में से किस एक ने रवीन्द्रनाथ टैगोर को ‘सर’ की उपाधि त्यागने के लिए उकसाया?

(अ) रौलेट ऐक्ट का पारित होना
(ब) 1919 के अधिनियम का पारित होना
(स) महात्मा गाँधी के सत्याग्रह आन्दोलन का समर्थन करने के लिए
(द) जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड और पंजाब में मार्शल लॉ के अधिरोपण का विरोध करने के लिए

उत्तर :- (द) जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड और पंजाब में मार्शल लॉ के अधिरोपण का विरोध करने के लिए

129. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. ‘हिन्द स्वराज में , महात्मा गाँधी ने व्यक्ति और साथ ही समाज के लिए उत्तम जीवन की संकल्पना का निरूपण किया है
2. हिन्द स्वराज’, भारत में औपनिवेशिक राज के विरुद्ध गाँधी जी के लंबे संघर्ष से प्राप्त अनुभव का परिणाम था
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा सही हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1, न ही 2

उत्तर :- (अ) केवल 1

यदि आपको हमारी वेबसाइट अच्छी लगी तो आप वेबसाइट को ad फ्री बनाने में सहायता कर सकते है ( Donated on 7015500813 Phone Pe, Google Pe ) आप थोडा सा Support  करें, आपके इस समर्थन से हम आपके लिए ऐसी ही अच्छी – अच्छी PDF और Notes हमारी वेबसाइट www.GK247.IN पर Upload करते रहेंगे।
यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, तो हमारी वेबसाइट www.GK247.IN Visit करते रहें और अपनी सरकारी नौकरी की तैयारी को मजबूत करें।

धन्यवाद 

History Topic Wise

प्राचीन भारत का इतिहास

मध्यकालीन भारत का इतिहास

आधुनिक भारत का इतिहास

क्रिप्स मिशन एवं भारत छोड़ों आन्दोलन

माउन्टबेटन योजना/ भारत का विभाजन एवं समझौता

भारत का संवैधानिक विकास

आधुनिक भारत की महत्वपूर्ण संस्था

Welcome to National GK Topic's

Welcome to GK247. GK247 is India’s most trending website for free Study Material like Current Affairs, GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English, Hindi & All State GK for exam like UPSC, SSC, Railway, Banking/IBPS, UPPSC, UPPET, NDA, CDS, DSSSB,  RPSC, MPSC, BPSC, GPSC, HPSC, Police and other States civil services / Government job recruitment examinations of India.

Subject's

Exam's

General Studies for All Exam [SSC, Railway, State Civils]

This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of All States Civil Services exams, SSC (CGL, CHSL, CPO, JE, MTS, GD Constable, Stenographer, Hindi Junior Translator, Selection Post – VIII, XI etc.), Railways (RRB ALP, RRB Group D, RRB NTPC, RPF SI & Constable etc.), Banking, Defense (NDA, CDS, Army, Navy, Air-Force, Agniveer, AFCAT etc.), Police (UP Police, MP Police, Delhi Police, Haryana Police, Chandigarh Police, Bihar Daroga, Rajasthan Police etc.) Various Other Competitive Exams. These questions are part of 50000+ General Studies MCQs course in GK247 website. 

Social Link's

Telegram
Facebook
instagram
youtube
DMCA GK247

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!
Scroll to Top