आर्थिक प्रभाव
22. वह प्रथम भारतीय कौन था जिसने आर्थिक निकासी के सिद्वान्त की ब्रिटिश पार्लियामेन्ट के हाउस ऑफ कामन्स में भसना की थी?
(अ) दादा भाई नौरोजी
(ब) गोपाल कृष्ण गोखले
(स) मोहम्मद अली जिन्ना
(द) श्यामजी कृष्ण वर्मा
Answer
उत्तर :- (अ) दादा भाई नौरोजी
23. आर्थिक निष्कासन के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया
(अ) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
(ब) आर.सी. दत्त
(स) मदनमोहन मालवीय
(द) दादाभाई नौरोजी
Answer
उत्तर :- (द) दादाभाई नौरोजी
24. निम्नलिखित में से किसने भारत के अंग्रेजी उपनिवेशी नियंत्रण की आलोचना में अन-ब्रिटिश’ पदावली का उपयोग किया था?
(अ) आनन्द मोहन बोस
(ब) बदरुद्दीन तैयबजी
(स) दादाभाई नौरोजी
(द) फिरोजशाह मेहता
Answer
उत्तर :- (स) दादाभाई नौरोजी
25. . निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: दादा भाई नौरोजी की भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन को सर्वाधिक प्रभावी देन थी कि
1. उन्होंने इस बात को अभिव्यक्त किया कि ब्रिटेन , भारत का आर्थिक शोषण कर रहा है
2. उन्होंने प्राचीन भारतीय ग्रंथों की व्याख्या की और भारतीयों में आत्म-विश्वास जगाया।
3. उन्होंने सभी सामाजिक बुराइयों के निराकरण की आवश्यकता पर सर्वोपरि जोर दिया
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2 और 3
(स) केवल 1 और 3
(द) 1, 2 और 3
Answer
उत्तर :- (अ) केवल 1
26. निम्नलिखित में से कौन दादाभाई नौरोजी के उत्सारण सिद्वान्त (Drain theory) में विश्वास नहीं करता था?
(अ) बाल गंगाधर तिलक
(ब) आर. सी. दत्त
(स) एम. जी. रानाडे
(द) सर सैयद अहमद खान
Answer
उत्तर :- (द) सर सैयद अहमद खान
27. औपनिवेशिक भारत के आर्थिक इतिहास को किसने निम्न चार चरणों में विभाजित किया था?
(1) व्यापारिक पूंजीवाद
(2) मुक्त व्यापार पूँजीवाद
(3) औद्योगिक पूँजीवाद
(4) वित्तीय पँजीवाद
कूट :
(अ) दादा भाई नौरोजी
(ब) आर.सी. दत्त
(स) महादेव गोविन्द रानाडे
(द) कार्ल माक्र्स
Answer
उत्तर :- (द) कार्ल माक्र्स
28. किसने ब्रिटिश उपनिवेशवाद को तीन क्रमिक चरणों, यथा मुक्त व्यापार, वाणिज्यिक पूँजीवाद एवं वित्तीय साम्राज्यवाद के रूप में वर्गीकृत किया है?
(अ) कार्ल माक्र्स
(ब) दादाभाई नौरोजी
(स) आर.सी. दत्त
(द) एम.जी. रानाडे
Answer
उत्तर :- (स) आर.सी. दत्त
29. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा उनके नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कथन (अ): ब्रिटिश काल में सामान्यत: भारत का व्यापार संतुलन अनुकूल था।
कारण (R): धन की निकासी का स्वरूप अप्रतिफलित निर्यात था।
(अ) (अ) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R) (अ) की सही व्याख्या है।
(ब) (अ) तथा (R) दोनों सहीं हैं परन्तु (R) (अ) की सही व्याख्या नहीं
(स) (अ) सही है , पर (R) गलत है।
(द) (अ) गलत है , पर (R) सही है।
Answer
उत्तर :- (द) (अ) गलत है , पर (R) सही है।
30. अंग्रेजी राज के समय भारत के आर्थिक पतन के लिए निम्नलिखित में से कौनसा कारण सही नहीं है?
(अ) भारतीयों में योग्यता और तकनीकी कुशलता की कमी
(ब) सामुद्रिक शक्ति के अभाव के कारण पार-सामुद्रिक बाजार नहीं प्राप्त होना
(स) दुर्बल श्रेणी संगठन के कारण देशी उद्योगों का असुरक्षित रहना
(द) भारत में औद्योगिक उद्यमियों के वर्ग का नहीं होना
Answer
उत्तर :- (ब) सामुद्रिक शक्ति के अभाव के कारण पार-सामुद्रिक बाजार नहीं प्राप्त होना
31. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन ब्रिटिश आर्धिक नीतियों का प्रभाव नहीं था?
(अ) कुटीर उद्योगों का पतन
(ब) कृषि की दुर्दशा
(स) भारतीय सैनिकों का विद्रोह
(द) रेल का विस्तार
Answer
उत्तर :- (स) भारतीय सैनिकों का विद्रोह
32. अंग्रेजों की आर्थिक नीति का परिणाम क्या हुआ?
(अ) विदेशी आर्थिक शक्तियों ने भारतीय कृषि पर प्रभाव डाला।
(ब) भारतीय कुटीर उद्योग को हानि हुई।
(स) भारतीय व्यापार के स्वरूप में बदलाव आया।
(द) सभी कथन सही हैं।
Answer
उत्तर :- (द) सभी कथन सही हैं।
33. निम्नलिखित में से कौन सा भारत में अंग्रेजी भू-राजस्व नीति का परिणाम नहीं था?
(अ) किसानों की बढ़ती हुई गरीबी
(ब) किसानों पर बढ़ता हुआ ऋण भार
(स) जमींदारी का विस्तार
(द) हस्तशिल्प उद्योगों का नाश
Answer
उत्तर :- (द) हस्तशिल्प उद्योगों का नाश
34. निम्नलिखित में से कौन , भारत में उपनिवेशवाद का/के आर्धिक आलोचक था/थे?
1. दादाभाई नौरोजी
2. जी. सुब्रमण्यम अय्यर
3. आर.सी. दत्त
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(अ) केवल 1
(ब) केवल 1 और 2
(स) केवल 2 और 3
(द) 1, 2 और 3
Answer
उत्तर :- (द) 1, 2 और 3
35. किसने यह विचार व्यक्त किया था कि भारत में ब्रिटिश आर्थिक नीति घिनौनी है?
(अ) बी.जी. तिलक
(ब) दादाभाई नौरोजी
(स) कार्ल माक्र्स
(द) एडम स्मिथ
Answer
उत्तर :- (स) कार्ल माक्र्स
36. भारत से इंग्लैण्ड के लिए धन का निष्कासन किसके बाद आरम्भ हुआ?
(अ) स्थायी भूमि बन्दोबस्त के बाद
(ब) दीवानी प्रदान करने के बाद
(स) मीर कासिम को हटाने के बाद
(द) मैसूर विजय के बाद
Answer
उत्तर :- (ब) दीवानी प्रदान करने के बाद
37. भारत के आर्थिक इतिहास पर पहली प्रसिद्ध पुस्तक का लेखक कौन था?
(अ) दादाभाई नौरोजी
(ब) एनी बेसेन्ट
(स) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
(द) रमेशचन्द्र दत्त
Answer
उत्तर :- (द) रमेशचन्द्र दत्त
38. भारत में उपनिवेशी काल में हिटले आयोग का उद्देश्य था
(अ) और आगे राजनीतिक सुधारों के लिए भारत की क्षमता का पुनरीक्षण
(ब) श्रमिकों की मौजूदा परिस्थितियों पर सिफारिशें प्रस्तुत करना
(स) भारत में वित्तीय सुधारों के लिए योजना को तैयार करना
(द) भारत में प्रशासनिक सेवाओं के लिए विस्तृत पद्वति विकसित करना
Answer
उत्तर :- (ब) श्रमिकों की मौजूदा परिस्थितियों पर सिफारिशें प्रस्तुत करना
39. हिटले कमीशन का सम्बन्ध था
(अ) श्रम से
(ब) शिक्षा से
(स) सार्वजनिक स्वास्थ्य से
(द) सिविल सेवा के पुनर्गठन से
Answer
उत्तर :- (अ) श्रम से
40. भारतीय दुर्भिक्ष संहिता, 1883 का निर्माण निम्नलिखित में से किस आयोग द्वारा किया गया था?
(अ) हंटर आयोग
(ब) हार्टोग आयोग
(स) स्ट्रेची आयोग
(द) इन्डिगो आयोग
Answer
उत्तर :- (स) स्ट्रेची आयोग
41. ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में उद्योगों का कोई स्वतंत्र विकास नहीं हुआ। इसका कारण था
(अ) भारी उद्योगों का अभाव
(ब) विदेशी पूँजी की कमी
(स) प्राकृतिक संसाधनों की कमी
(द) धनिक वर्ग द्वारा भू-सम्पत्ति में निवेश करने को तरजीह दिया जाना
Answer
उत्तर :- (अ) भारी उद्योगों का अभाव
42. 18वीं सदी में बंगाल में वध EOT-उद्योग के पतन के लिए उत्तरदायी कारण था
(अ) उत्पादन की गुणवत्ता में कमी
(ब) कच्चे माल की अनुपलब्धता
(स) ब्रिटेन को निर्यात करने वाले माल पर उच्च तट कर
(द) कारीगरों की अनुपलब्धता
Answer
उत्तर :- (स) ब्रिटेन को निर्यात करने वाले माल पर उच्च तट कर
यदि आपको हमारी वेबसाइट अच्छी लगी तो आप वेबसाइट को ad फ्री बनाने में सहायता कर सकते है ( Donated on 7015500813 Phone Pe, Google Pe ) आप थोडा सा Support करें, आपके इस समर्थन से हम आपके लिए ऐसी ही अच्छी – अच्छी PDF और Notes हमारी वेबसाइट www.GK247.IN पर Upload करते रहेंगे।
यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, तो हमारी वेबसाइट www.GK247.IN Visit करते रहें और अपनी सरकारी नौकरी की तैयारी को मजबूत करें।
धन्यवाद
History Topic Wise
प्राचीन भारत का इतिहास
मध्यकालीन भारत का इतिहास
आधुनिक भारत का इतिहास
क्रिप्स मिशन एवं भारत छोड़ों आन्दोलन
माउन्टबेटन योजना/ भारत का विभाजन एवं समझौता
भारत का संवैधानिक विकास
आधुनिक भारत की महत्वपूर्ण संस्था
Welcome to National GK Topic's
Welcome to GK247. GK247 is India’s most trending website for free Study Material like Current Affairs, GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English, Hindi & All State GK for exam like UPSC, SSC, Railway, Banking/IBPS, UPPSC, UPPET, NDA, CDS, DSSSB, RPSC, MPSC, BPSC, GPSC, HPSC, Police and other States civil services / Government job recruitment examinations of India.
Subject's
Exam's
General Studies for All Exam [SSC, Railway, State Civils]
This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of All States Civil Services exams, SSC (CGL, CHSL, CPO, JE, MTS, GD Constable, Stenographer, Hindi Junior Translator, Selection Post – VIII, XI etc.), Railways (RRB ALP, RRB Group D, RRB NTPC, RPF SI & Constable etc.), Banking, Defense (NDA, CDS, Army, Navy, Air-Force, Agniveer, AFCAT etc.), Police (UP Police, MP Police, Delhi Police, Haryana Police, Chandigarh Police, Bihar Daroga, Rajasthan Police etc.) Various Other Competitive Exams. These questions are part of 50000+ General Studies MCQs course in GK247 website.
Social Link's




