हरियाणा में वन एवं वन्य जीव

  • वर्ष 1966 में गठन के समय हरियाणा में वन क्षेत्र 3.9% था, जबकि वर्तमान में यह क्षेत्र लगभग 3. 59% है।
  • राज्य में सर्वाधिक वन क्षेत्र की वृद्धि (5 वर्ग किमी) फरीदाबाद जिले में हुई।
  • India State of Forest Report के अनुसार राज्य में सबसे अधिक वन क्षेत्र पंचकूला तथा सबसे कम वन क्षेत्र पलवल जिले में है।
  • हरियाणा वन नीति, 2019 के अनुसार प्रदेश के कुल भौगोलिक क्षेत्र के 20% भाग पर वन क्षेत्र होने चाहिए किंतु राज्य के केवल 3.62% भू-भाग पर ही वन क्षेत्र है।

हरियाणा में वनों का वर्गीकरण

भौगोलिक आधार पर

1. उष्णकटिबंधीय शुष्क पतझड वन
  • ये वन 20-40 सेमी वर्षा वाले दक्षेत्रों महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरुग्राम, भिवानी, यमुना नगर, कैथल, करनाल और सोनीपत आदि जिलों के मैदानी भागों में पाए जाते है।
  • इन वन क्षेत्रों में शीशम, पीपल, नीम, आम, जामुन, इमली, बड, रेडू, सेमल वृक्ष पाए जाते हैं।
2.उपोष्ण कटिबंधीय पाइन वन –
  • ये वन पहाडी क्षेत्रों के 100 सेमी वर्षा वाले दक्षेत्रों अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर तथा हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
  • इन वनों में प्रमुख रूप से चीड और पाइन के वृक्ष पाए जाते हैं, लेकिन इसके अतिरिक्त सिरस कचनार, खैर, जिंगन अमलतास आदि के वृक्ष मिलते है। कालका और मोरनी में जामुन, बहेडा, महुआ आदि वृक्ष भी पाए जाते हैं।

वनों का प्रशासनिक वर्गीकरण

1. आरक्षित वन

इन वनों में लकडी काटना तथा पशु चारण निषेद्य है, क्योंकि यह वन सरकारी संपत्ति माने जाते हैं।

2. संरक्षित वन

इन वनों में संरक्षण के साथ-साथ इस दक्षेत्र में लकडी काटना तथा पशुचारण भी किया जाता है।

3. अवर्गीकृत वन

इन वर्गों में लकडी काटने और पशुचारण की स्वतंत्रता होती है, परंतु इस कार्य के लिए सरकार शुल्क प्राप्त करती है।

हरियाणा में वन्य जीव अभ्यारण एवं प्रजनन केंद्रों की सूची

हरियाणा राज्य में 2 राष्ट्रीय पार्क

  •  8 वन्य जीव अभ्यारण
  •  2 वन्य जीव संरक्षण क्षेत्र
  •  4 पशु एवं पक्षी प्रजनन केंद्र
  • 1 हिरण पार्क 
  •  50 जड़ी-बूटी पार्क है।
  • हरियाणा के वन क्षेत्र मुख्यता शिवालिक पहाडियों के तराई में उत्तर भारत के अरावली पर्वत श्रृंखला तथा दक्षिण हरियाणा मैं अरावली पर्वत श्रृंखला है।

हरियाणा के राष्ट्रीय उद्यान

हरियाणा में दो राष्ट्रीय उद्यान है :-
1. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान
  • यह राष्ट्रीय उद्यान हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सुल्तानपुर में स्थित है।
  • पहले पक्षी अभ्यारण तथा जिसे वर्ष 1989 में राष्ट्रीय पार्क बनाया गया।
  • इस राष्ट्रीय उद्यान का कुल दक्षेत्रफल 1.43 वर्ग किमी है ।
  • यह प्रवासी पक्षियों के लिए काफी प्रसिद्ध है |
  • जिसमें साइबेरियन सारस मुख्य रूप से प्रसिद्ध हैं।
  • यहां पर हरियाणा का सर्वप्रमुख इको पार्क भी है।
2. कालेसर राष्ट्रीय उद्यान
  • राष्ट्रीय उद्यान हरियाणा के पूर्वी भाग के यमुनानगर में स्थित है।
  • यह उद्यान लाल जंगली मुर्गों के लिए प्रसिद्ध है।
  • दिसंबर 2003 में इसे राष्ट्रीय पार्क घोषित किया गया था।

प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण

1. कालेसर वन्य जीव अभ्यारण
  • हरियाणा का सबसे बडा वन्य जीव अभ्यारण है।
  • यह अभ्यारण यमुनानगर जिले में स्थित है।
  • यहां पर सांभर, चीतल, भोकने वाले हिरण और नीलगाय भादि पाए जाते हैं।
2. हाथी पुनर्स्थापना एवं अनुसंधान केंद्र
  • हरियाणा के यमुनानगर जिले में बनसन्तौर जंगल में हाथी पुनर्स्थापना एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना की गई।
  • चौ. देवीलाल प्राकृतिक पार्क यहाँ पर स्थित है।
3. बीर शिकारगढ वन्य जीव अभ्यारण
  • स्थापना वर्ष 1975
  • यहां पर सांभर, चीतल, नीलगाय आदि है।
4. गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र
  • स्थान पिंजौर जिला
  • यह हरियाणा वन विभाग और बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (BNHS) की एक संयुक्त परियोजना है।
5. खोल-ही रैतान वन्य जीव अभ्यारण
  • स्थान – पंचकूला जिला
  • यहां पर चीतल, जंगली बिल्ली, सियार, जंगली बंदर पाए जाते हैं।
6. बीरबारा वन्य जीव संरक्षण केंद्र –
  • जिला – जीद
  • स्थापना वर्ष – 2007
7. छिलछिला वन्य जीव अभ्यारण
  • सबसे छोटा अभ्यारण्य है।
  • हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लगभग 29 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
  • यह शीतकालीन पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
8. सरस्वती वन्य जीव अभ्यारण-
  • स्थापना वर्ष – 29 जुलाई 1988
  • यह मुख्य रूप से कैथल में स्थित है, लेकिन इसका कुछ हिस्सा कुरुक्षेत्र जिले में भी फैला है।
  • इसे सुंदर जंगल के नाम से भी जाना जाता है।
9. नाहड वन्यजीव अभ्यारण
  • स्थान – रेवाडी जिला
  • यहां पर मुख्य रूप से सियार, लोमडी और काला हिरण पाए जाते हैं।
  • पर्यावरण की दृष्टि से इस अभ्यारण को जून 2009 में संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया।
10. हिरण पार्क
  • स्थान हिसार जिला
  • स्थापना वर्ष 1970
11. अबुबशहर वन्य जीव अभ्यारण
  • स्थान सिरसा जिला
  • यहां पर मुख्य रूप से काला हिरण और चीतल पाए जाते हैं।
12. भिंडावास वन्य जीव अभ्यारण
  • स्थान – झज्जर जिला
  • स्थापना वर्ष 3 जून 2009
  • यह अभ्यारण अपनी सुंदर झील के लिए प्रसिद्ध है।
  • यहां पक्षियों की लगभग 250 प्रकार की प्रजातियाँ पाई जाती है।
  • यहा भूरे हंस, बतख, लाल बुलबुल, किंगफिशर आदि के लिए काफी प्रसिद्ध है।
13. खपरवास वन्यजीव अभ्यारण
  • यह झज्जर जिले में भिंडावास वन्य जीव अभ्यारण से मात्र 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • वर्ष 1991 में इसे मान्यता प्रदान की गई।

प्रजनन केंद्र

  1. रेड जंगल फाउल प्रजनन केंद्र पिंजोर (पंचकूला) में स्थित है।
  2. फिरौट (तीतर) प्रजनन केन्द्र, मोरनी (1992-93) पंचकूला दक्षेत्र में स्थित है।
  3. मगरमच्छ प्रजनन केंद्र (1981-82) भौर सौदान (कुरुक्षेत्र) में स्थित है।
  4. काला तीतर प्रजनन केंद्र पीपली (कुरुक्षेत्र) में स्थित है।
  5. मयूर एवं चिंकारा प्रजनन केंद्र – झबुआ (रेवाडी)
  6. चिंकारा प्रजनन केंद्र – कैरू (भिवानी)

हरियाणा सामान्य ज्ञान

Haryana

Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.

Haryana Common Entrance Test GROUP C & D

सामान्य विज्ञान

कम्प्यूटर

अंग्रेजी

हिन्दी

This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of Haryana State Civil Services exams, Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI & Various Other Competitive Exams. 

General Studies for All One Day Haryana Exams [HPSC, HSSC, Haryana CET etc.]

Content Own GK247.IN Copy Not Allow Sorry !!

error: Content is protected !!