हरियाणा के प्रसिद्ध व्यक्तित्व

41. निम्न में से कौन-सा कथन सुषमा स्वराज के सम्बन्ध में सही है?

(अ) ये 27 वर्ष की आयु में वर्ष 1979 में जनता पार्टी की हरियाणा इकाई की अध्यक्ष बनी थीं
(ब) वर्ष 1998 में ये दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमन्त्री बनी थीं
(स) वर्ष 2014-19 में मोदी सरकार में विदेश मन्त्री थीं
(द) उपरोक्त सभी

उत्तर :-(द) उपरोक्त सभी

42. सुषमा स्वराज प्रथम बार सूचना एवं प्रसारण मन्त्री बनी थीं-

(अ) वर्ष 1996 में
(ब) वर्ष 1998 में
(स) वर्ष 2000 में
(द) वर्ष 2003 में

उत्तर :-(अ) वर्ष 1996 में

43. अरविन्द केजरीवाल का जन्म हरियाणा के किस जिले में हुआ था?

(अ) हिसार
(ब) सिरसा
(स) पानीपत
(द) करनाल

उत्तर :-(अ) हिसार

44. केजरीवाल ने किस सामाजिक संगठन की नींव रखी थी?

(अ) साश्वत
(ब) समर्थ
(स) परिवर्तन
(द) नव प्रवर्तन

उत्तर :-(स) परिवर्तन

45. निम्न में से किसे ब्रिटिश सरकार द्वारा ‘सर’ की उपाधि प्रदान की गई थी?

(अ) पं. श्रीराम शर्मा
(ब) चौधरी छाजूराम
(स) उदयभान सिंह
(द) रामकृष्ण गुप्ता

उत्तर :-(ब) चौधरी छाजूराम

46. हरियाणा के किस व्यक्ति को जूट किंग तथा जाटों का दानवीर भामाशाह भी कहा जाता है?

(अ) सेठ चौधरी छाजूराम
(ब) उदय सिंह मान
(स) रामकृष्ण गुप्ता
(द) छैलूराम

उत्तर :-(अ) सेठ चौधरी छाजूराम

47. किस व्यक्ति के काल को ‘जाट शिक्षण संस्थाओं का स्वर्ण युग’ माना जाता है?

(अ) उदय सिंह मान
(ब) रामकृष्ण गुप्ता
(स) श्री नेकीराम शर्मा
(द) श्री सुरेन्द्र शर्मा

उत्तर :-(अ) उदय सिंह मान

48. निम्न में से कौन-सा कथन रामकृष्ण गुप्ता के सम्बन्ध में सही है?

(अ) इन्होंने वर्ष 1955 में डालमिया सीमेण्ट फैक्ट्री में मजदूरों का एक संघ बनाया
(ब) इन्होंने वर्ष 1960 में दादरी में गाँधी मेमोरियल एजुकेशन सोसायटी की स्थापना की
(स) इन्होंने दादरी का नाम डालमिया दादरी से परिवर्तित कराकर पुन: चरखी-दादरी करवाया
(द) उपरोक्त सभी

उत्तर :-(द) उपरोक्त सभी

49. हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले में किस प्रसिद्ध योग गुरु का जन्म हुआ?

(अ) स्वामी चित्रनन्द सरस्वती
(ब) स्वामी कुवलयनन्दा
(स) वी के एस आयंगर
(द) बाबा रामदेव

उत्तर :-(द) बाबा रामदेव

50. योग गुरु बाबा रामदेव के बचपन का नाम है-

(अ) राम प्रसाद
(ब) राम लखन
(स) रामकिशन
(द) रामबरन

उत्तर :-(स) रामकिशन

51. हरियाणा ने योग और आयुर्वेद को बढ़ाने के लिए ……… को राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर नियुक्त किया।

(अ) बाबा रामदेव
(ब) श्री श्री रविशंकर
(स) सद्गुरु
(द) आचार्य बालकृष्ण

उत्तर :-(अ) बाबा रामदेव

52. योग गुरु बाबा रामदेव ने दयानन्द ग्राम में पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट की शुरुआत किस वर्ष की थी?

(अ) वर्ष 2005 में
(ब) वर्ष 2006 में
(स) वर्ष 2008 में
(द) वर्ष 2010 में

उत्तर :-(ब) वर्ष 2006 में

53. ब्रिटिश इण्डियन आर्मी के सैनिक छैलूराम हरियाणा के किस जिले से सम्बन्धित थे?

(अ) सोनीपत
(ब) अम्बाला
(स) भिवानी
(द) रोहतक

उत्तर :-(स) भिवानी

54. निम्न में से किसे मरणोपरान्त विक्टोरिया क्रॉस मेडल से सम्मानित किया गया था?

(अ) छैलूराम
(ब) उमराव सिंह
(स) होशियार सिंह
(द) दीपक कपूर

उत्तर :-(अ) छैलूराम

55. किस नॉन कमीशण्ड अधिकारी को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विक्टोरिया क्रॉस मेडल प्राप्त हुआ था?

(अ) होशियार सिंह
(ब) उमराव सिंह
(स) विजय कुमार सिंह
(द) सुनील लाम्बा

उत्तर :-(ब) उमराव सिंह

56. ब्रिगेडियर होशियार सिंह का जन्म हरियाणा के किस जिले में हुआ था?

(अ) पानीपत
(ब) सोनीपत
(स) कैथल
(द) बहादुरगढ़

उत्तर :-(ब) सोनीपत

57. किसे वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में अद्वितीय वीरता के प्रदर्शन के लिए युद्ध के उपरान्त परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया?

(अ) उमराव सिंह
(ब) जनरल दीपक कुमार
(स) ब्रिगेडियर होशियार सिंह
(द) दलवीर सिंह

उत्तर :-(स) ब्रिगेडियर होशियार सिंह

58. पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर का कार्यकाल था-

(अ) 1 जनवरी, 2005-31 मार्च, 2008 तक
(ब) 30 सितम्बर, 2007-31 मार्च, 2010 तक
(स) 1 अप्रैल, 2010-31 मार्च, 2012 तक
(द) 31 जुलाई, 2014-31 दिसम्बर, 2016 तक

उत्तर :-(ब) 30 सितम्बर, 2007-31 मार्च, 2010 तक

59. निम्न में से कौन भारतीय सेना के अध्यक्ष रहे तथा बाद में भारत के विदेश राज्य मन्त्री बने?

(अ) बलराम लूदेसर
(ब) सुनील लाम्बा
(स) जनरल वी के सिंह
(द) जादूगर शंकर

उत्तर :-(स) जनरल वी के सिंह

60. एडमिरल सुनील लाम्बा हरियाणा के किस जिले से सम्बन्धित हैं?

(अ) करनाल
(ब) जीन्द
(स) पलवल
(द) सिरसा

उत्तर :-(स) पलवल

61. जनरल दलवीर सिंह सुहाग का जन्म हरियाणा के किस जिले में हुआ था?

(अ) हिसार
(ब) झज्जर
(स) रोहतक
(द) पानीपत

उत्तर :-(ब) झज्जर

62. प्रसिद्ध आर्य समाज के उपदेशक पण्डित बस्तीराम का जन्म किस स्थान पर हुआ था?

(अ) सिसाना
(ब) खेड़ी सुल्तान
(स) हुड़ानी
(द) बापोड़ा

उत्तर :-(ब) खेड़ी सुल्तान

63. हरदेव सहाय लाल का जन्म कब हुआ था?

(अ) 1892 ई.
(ब) 1893 ई.
(स) 1895 ई.
(द) 1896 ई.

उत्तर :-(अ) 1892 ई.

64. टोहाना में ‘स्टड फार्म’ की स्थापना किसने की थी?

(अ) हरदेव सहाय लाल
(ब) दरिया सिंह मलिक
(स) जादूगर शंकर
(द) कर्ण सिंह

उत्तर :-(द) कर्ण सिंह

65. कर्ण सिंह को किस मेडल से विभूषित किया गया?

(अ) रक्षा मेडल
(ब) समर सेवा स्टार
(स) स्वाधीनता दिवस रजत जयन्ती मेडल
(द) उपरोक्त सभी

उत्तर :-(द) उपरोक्त सभी

66. बालाराम लूदेसर का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

(अ) 10 जनवरी, 1922 (जीन्द)
(ब) 24 अप्रैल, 1923 (हिसार)
(स) 19 अगस्त, 1924 (सिरसा)
(द) 8 सितम्बर, 1925 (पलवल)

उत्तर :-(स) 19 अगस्त, 1924 (सिरसा)

67. निम्न में से किसे ‘खुण्डा’ के नाम से जाना जाता है?

(अ) बेचन सिंह
(ब) गणपतराव
(स) उमराव सिंह 
(द) दरियासिंह मलिक

उत्तर :-(द) दरियासिंह मलिक

68. जगदीश प्रसाद चौधरी का जन्म कब हुआ था?

(अ) वर्ष 1949
(ब) वर्ष 1951
(स) वर्ष 1953
(द) वर्ष 1955

उत्तर :-(द) वर्ष 1955

69. जगदीश प्रसाद चौधरी को ‘राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार’ से कब सम्मानित किया गया?

(अ) वर्ष 2005-06
(ब) वर्ष 2006-07
(स) वर्ष 2007-08
(द) वर्ष 2008-09

उत्तर :-(अ) वर्ष 2005-06

70. शंकर जादूगर की जन्म स्थली कहाँ है?

(अ) ऐलनाबाद
(ब) कैथल
(स) हाँसी
(द) हिसार

उत्तर :-(अ) ऐलनाबाद

71. जादूगर शंकर का वास्तविक नाम क्या है?

(अ) शिव बहादुर शर्मा
(ब) शिवकुमार मोदी
(स) विजय सिंह 
(द) हरदेव लाल

उत्तर :-(ब) शिवकुमार मोदी

72. हरियाणा के लोग किसे ‘जादूगर सम्राट’ कहते हैं?

(अ) जादूगर शंकर
(ब) कर्ण सिंह 
(स) शेखर गुप्ता
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर :-(अ) जादूगर शंकर

73. भारतीय मूल की अन्तरिक्ष में जाने वाली पहली महिला कल्पना चावला का जन्म कहाँ हुआ था?

(अ) करनाल
(ब) हिसार
(स) कुरुक्षेत्र
(द) पानीपत

उत्तर :-(अ) करनाल

74. अन्तरिक्ष अभियान में कल्पना चावला की मृत्यु कब हुई थी?

(अ) 1 फरवरी, 2003
(ब) 1 जनवरी, 2004
(स) 2 मार्च, 2004
(द) 2 अप्रैल, 2005

उत्तर :-(अ) 1 फरवरी, 2003

75. सन्तोष यादव विश्व की एकमात्र महिला हैं, जो माउण्ट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ी हैं। वह हरियाणा के किस जिले से सम्बन्ध रखती हैं?

(अ) सिरसा
(ब) रेवाड़ी
(स) अम्बाला
(द) पानीपत

उत्तर :-(ब) रेवाड़ी

76. सन्तोष यादव को किस वर्ष पद्मश्री से सम्मानित किया गया?

(अ) वर्ष 1999 में
(ब) वर्ष 2001 में
(स) वर्ष 2000 में
(द) वर्ष 2005 में

उत्तर :-(स) वर्ष 2000 में

77. हरियाणा के प्रसिद्ध पत्रकार शेखर गुप्ता, जो ‘द इण्डियन एक्सप्रेस’ के सम्पादक हैं, उन्हें किस वर्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

(अ) वर्ष 2008 में
(ब) वर्ष 2009 में
(स) वर्ष 2010 में
(द) वर्ष 2012 में

उत्तर :-(स) वर्ष 2010 में

78. मानुषी छिल्लर का जन्म कब हुआ था?

(अ) 14 मई, 1997
(ब) 14 मई, 1998
(स) 15 अप्रैल, 1998
(द) 17 जून, 1995

उत्तर :-(अ) 14 मई, 1997

79. हरियाणा के रोहतक में जन्मी मानुषी छिल्लर ने किस वर्ष ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब अपने नाम किया?

(अ) वर्ष 2016 में
(ब) वर्ष 2001 में
(स) वर्ष 2017 में
(द) वर्ष 2005 में

उत्तर :-(स) वर्ष 2017 में

हरियाणा सामान्य ज्ञान

Haryana

Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.

Haryana Common Entrance Test GROUP C & D

सामान्य विज्ञान

सामान्य अध्ययन

कम्प्यूटर

अंग्रेजी

हिन्दी

This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of Haryana State Civil Services exams, Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI & Various Other Competitive Exams. 

General Studies for All One Day Haryana Exams [HPSC, HSSC, Haryana CET etc.]

Content Own GK247.IN Copy Not Allow Sorry !!

error: Content is protected !!