सिन्धु घटी सभ्यता

154. निम्नलिखित में से किसकी पूजा हड़प्पा संस्कृति में नहीं होती थी?

(अ) शिव
(ब) मातृ देवी
(स) पीपल
(द) विष्णु

उत्तर:-(द) विष्णु

155. हड़प्पा संस्कृति में किस प्रकार की मुहरें सर्वाधिक लोकप्रिय थीं?

(अ) बेलनाकार
(ब) अण्डाकार
(स) गोलाकार
(द) चौकोर

उत्तर:-(द) चौकोर

156. सिन्धु घाटी के लोग पूजा करते थे –

(अ) पशुपति की
(ब) इन्द्र और वरुण की
(स) ब्रह्मा की
(द) विष्णु की

उत्तर:-(अ) पशुपति की

157. अधिसंख्य हड़प्पा स्थल स्थित हैं –

(अ) सिन्धु घाटी में
(ब) गंगा घाटी में
(स) सरस्वती घाटी में
(द) नर्मदा घाटी में

उत्तर:-(अ) सिन्धु घाटी में

158. निम्नलिखित में से क्या हड़प्यावासियों को ज्ञात नहीं था ?

(अ) कूपों का निर्माण
(ब) स्तम्भों का निर्माण
(स) नालियों का निर्माण
(द) मेहराबों का निर्माण

उत्तर:-(द) मेहराबों का निर्माण

159. निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए –

कथन (A): हड़प्पीय धर्म के एक लक्षण के रूप में मातृदेवी की पूजा हड़प्पा संस्कृति के सभी प्रमुख नगरों में प्रचलित थी।
कारण (R): हड़प्पा और मोहनजोदड़ो से पकी मिट्टी की आकृतियाँ बड़ी संख्या में प्राप्त हुई हैं।
कूटः 
(अ) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की सही व्याख्या (R) है।
(ब) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है।
(स) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(द) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।

उत्तर:-(द) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।

160. हड़प्पा संस्कृति के लोग लाजवर्द निम्नलिखित में से किस देश से प्राप्त करते थे?

(अ) ईरान
(ब) इराक
(स) मिदा
(द) अफगानिस्तान

उत्तर:-(द) अफगानिस्तान

161. हड़प्पा संस्कृति के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(अ) यह उपमहाद्वीप में प्रारंभिक नगरों की साक्षी रही।
(ब) इसमें दायीं ओर से बायीं ओर को लिखी जाने वाली लिपि के प्रथम उपयोग का संकेत है।
(स) इसमें मूर्ति बनाने की कला के एक माध्यम के रूप में लौह के सबसे आरंभिक ज्ञात उपयोग का प्रमाण मिलता है।
(
) इसमें मूर्ति बनाने की कला के एक माध्यम के रूप में पत्थर के सबसे आरंभिक ज्ञात उपयोग का प्रमाण मिलता है।

उत्तर:-(स) इसमें मूर्ति बनाने की कला के एक माध्यम के रूप में लौह के सबसे आरंभिक ज्ञात उपयोग का प्रमाण है।

162. हड़प्पन स्थल सनौली के अभी हाल के उत्खननों से प्राप्त हुए हैं –

(अ) मानव शवाधान
(ब) पशुओं के शवाधान
(स) आवासीय भवन 
(द) रक्षा दीवार

उत्तर:-(अ) मानव शवाधान

163. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनिये:

(1) मोहनजोदड़ो, हड़प्पा, रोपड़ एवं कालीबंगा सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल हैं।
(2) हड़प्पा के लोगों ने सड़कों तथा नालियों के जाल के साथ नियोजित शहरों का विकास किया।
(3) हड़प्पा के लोगों को धातुओं के उपयोग का पता नहीं था।
कूट:
(अ) (1) एवं (2) सही हैं।
(ब) (1) एवं (3) सही हैं।
(स) (2) एवं (3) सही हैं।
(द) (1), (2) एवं (3) सही हैं।

उत्तर:-(अ) (1) एवं (2) सही हैं।

164. हड़प्पा निम्नलिखित में से किस सभ्यता से सम्बद्ध है –

(अ) सुमेरियन सभ्यता
(ब) सिन्धु घाटी सभ्यता
(स) वैदिक सभ्यता
(द) मेसोपोटामिया सभ्यता

उत्तर:-(ब) सिन्धु घाटी सभ्यता

165. हड़प्पाकालीन स्थलों में अभी तक किस धातु की प्राप्ति नहीं हुई है?

(अ) ताँबा
(ब) स्वर्ण
(स) चाँदी
(द) लोहा

उत्तर:-(द) लोहा

166. निम्नलिखित में से कौन सा एक हड़प्पा पुरास्थल हिन्दुकुश पर्वतश्रृंखला के उत्तर में स्थित है?

(अ) चान्हूदड़ो
(ब) सुतकागेंडोर
(स) मांडा
(द) शोर्तुगाई

उत्तर:- (द) शोर्तुगाई

167. सिन्धु सभ्यता के लोग किस धातु का प्रयोग नहीं करते थे?

(अ) लोहा
(ब) काँस्य
(स) स्वर्ण
(द) चाँदी

उत्तर:-(अ) लोहा

168. निम्न में से किस हड़प्पाकालीन स्थल से ‘हल’ का टेराकोटा प्राप्त हुआ?

(अ) धौलावीरा
(ब) बनावली
(स) कालीबंगा
(द) लोथल
(य) उपरोक्त में से कोई नहीं/उपरोक्त में से

उत्तर:-(ब) बनावली

169. स्थापित सिन्धु घाटी सभ्यता जिन नदियों के तट पर बसी थी, वे थीं –

1. सिन्धु
2. चिनाव
3. झेलम
4. गंगा
नीचे दिये गये कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:
(अ) 1 और 2
(ब) 1, 2 और 3
(स) 2, 3 और 4
(द) सभी चारों

उत्तर:-(ब) 1, 2 और 3

170. माण्डा का पुरातात्विक स्थल, जो भारत की सीमा के अन्तर्गत हड़प्पा संस्कृति के सबसे उत्तरी छोर को चिन्हित करता है, किस नदी पर स्थित है?

(अ) सिन्धु
(ब) झेलम
(स) चिनाव
(द) घग्घर

उत्तर:-(स) चिनाव

171. उत्तर-हड़प्पा काल की ताम्र-निधि संस्कृति निम्नलिखित में से किस एक मृद भांड प्रकार से अंतरिम रूप से पहचानी गई है?

(अ) सोठी मृभांड
(ब) गेरुवर्णी मृद्भांड
(स) चित्रित धूसर मृद्भांड
(द) उत्तरी काली पालिश वाले मृद्भांड

उत्तर:-(ब) गेरुवर्णी मृद्भांड

172. मुहरों के अतिरिक्त हड़प्पा सभ्यता की लिपि के नमूने प्राप्त हुए हैं –

(अ) ईटों (Bricks) पर
(ब) मृण्मूर्तियों (Clay Images) पर
(स) मृद्भाण्डों (Potsherds) पर
(द) मनकों (Beads) पर

उत्तर:-(स) मृद्भाण्डों (Potsherds) पर

173. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. मोहन जोदड़ो में आवास निर्माण में कभी चूना गारा का प्रयोग नहीं हुआ।
2. धौलावीरा में आवास निर्माण में कभी पत्थर का प्रयोग नहीं हुआ। 
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर:-(द) न तो 1 और न ही 2

174. नीचे दिए गए मानचित्र पर विचार कीजिए – 1, 2, 3 और 4 अंकित स्थान क्रमश: है –

(अ) रोपड़, बनवाली, सुरकोटदा, आलमगीरपुर
(ब) कालीबंगन, सुरकोटदा, हड़प्पा, आलमगीरपुर
(स) कालीबंगन, लोथल, हड़प्पा, हुलास
(द) बनवाली, धौलावीरा, मांडा, राखीगढ़ी

उत्तर:-(ब) कालीबंगन, सुरकोटदा, हड़प्पा, आलमगीरपुर

175. भारत में रेशम का प्राचीनतम साक्ष्य किस पुरातत्त्व स्थल से प्राप्त होता है?

(अ) भगवानपुरा
(ब) नेवासा
(स) रंगपुर
(द) रोपड़

उत्तर:-(ब) नेवासा

176. निम्नलिखित कथन के रिक्त शब्द को इंगित कीजिएहड़ प्पा, मोहनजोदड़ों तथा कालीबंगा में दुर्ग नगर के ………… में स्थित है।

(अ) पूर्व
(ब) पश्चिम
(स) उत्तर
(द) दक्षिण

उत्तर:-(ब) पश्चिम

177. निम्नलिखित हड़प्पीय फसलों में से किनका पश्चिमी एशिया से प्रसार माना जाता है –

1. गेहूँ
2. चावल
3. कपास
4. यव
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) 1 एवं 4
(ब) 2 एवं 3
(स) 1, 3 एवं 4
(द) 1, 2 एवं 4

उत्तर:-(अ) 1 एवं 4

178. भारतीय टेराकोटा प्रसिद्ध है –

(अ) भारतीय वास्तुकला की देन के लिए
(ब) जन सामान्य की भारतीय संस्कृति एवं जीवन के बारे में महत्वपूर्ण सामग्री प्रदान करने के लिए
(स) अपनी आध्यात्मिक महत्ता के लिए
(द) उक्त में कोई नहीं

उत्तर:- (ब) जन सामान्य की भारतीय संस्कृति एवं जीवन के बारे में महत्वपूर्ण सामग्री प्रदान करने के लिए

179. मूर्ति पूजा का आरम्भ कब से माना जाता है –

(अ) पूर्व आर्य (Pre Aryan)
(ब) उत्तर वैदिककाल
(स) मौर्यकाल
(द) कुषाण काल

उत्तर:-(अ) पूर्व आर्य (Pre Aryan)

180. पुरास्थल जूनी-कुराल से किस निर्माण के साक्ष्य प्राप्त हुए-

(अ) बन्दरगाह-गोदी
(ब) जलाशय
(स) अन्नभण्डारगृह
(द) स्टेडियम

उत्तर:- (द) स्टेडियम

181. ‘ऋग्वेदिक आर्य और हड़प्पा संस्कृति के लोग एक ही थे।’ इस सिद्वान्त का प्रतिपादक कौन है?

(अ) आर. एस. शर्मा
(ब) रोमिला थापर
(स) बी. बी. लाल
(द) एच. डी. सांकलिया

उत्तर:-(स) बी. बी. लाल

182. निम्नलिखित में से किस पुरातत्त्वज्ञ ने पूर्व-हड़प्पा संस्कृति और परिपक्व हड़प्पा संस्कृति के बीच समानताओं को सर्वप्रथम अभिज्ञात किया?

(अ) अमलानंद घोष
(ब) राखालदास बनर्जी
(स) दया राम साहनी
(द) सर जॉन मार्शल

उत्तर:-(अ) अमलानंद घोष

183. परिपक्व हड़प्पा शिल्प की प्रमुख विशेषता के रूप में मनका बनाने के लिये निम्नलिखित में से कौन-सा एक सत्य नहीं हैं?

(अ) हड़प्पा के मनके सोने, ताँबे, शंखों, लाजवर्दो, हाथीदाँतों तथा विभिन्न प्रकार के उपरलों से बने थे।
(ब) पुरातत्वज्ञों ने मनके बनाने वाली दुकानों को अपरिष्कृत वस्तुओं के जमाव के आधार पर पहचाना है।
(स) चन्हुदड़ों में औजार, भट्ठी एवं तैयारी के विभिन्न चरणों में मनके पाये गये हैं।
(द) बनावली में संरचना में बहुत सारे मनके परिष्कृत, अर्थ परिष्कृत एवं अपरिष्कृत दशाओं में प्राप्त हुये हैं।

उत्तर:-(द) बनावली में संरचना में बहुत सारे मनके परिष्कृत, अर्थ परिष्कृत एवं अपरिष्कृत दशाओं में प्राप्त हुये हैं।

184. हड़प्पा स्थलों में व्यापक रूप से अनाज का पाया जाना यह इंगित करता है कि –

(अ) हड़प्पावासी अपने खेतों में हल चलाते थे।
(ब) हड़प्पावासी अपने खेतों में बीजों की छिटका बुआई करते थे।
(स) हड़प्पा स्थलों में कृषि का व्यापक प्रचलन था।
(द) हड़प्पा काल में खाद्यान्न जैसी थोक मदों में व्यापार सुस्थापित था।

उत्तर:-(स) हड़प्पा स्थलों में कृषि का व्यापक प्रचलन था।

185. निम्नलिखित वाक्य हड़प्पा सभ्यता के एक स्थल को वर्णित करते हैं –

‘यह बस्ती दो अनुभागों में बँटी है, एक अपेक्षाकृत छोटा किंतु उच्चतर और दूसरा काफी बड़ा किन्तु निम्नतरा पुरातत्वविद् इन्हें क्रमश: नगर-दुर्ग और निचले नगर के रूप में अभिहित करते हैं।दोनों ही प्राचीर युक्त थे। अनेक भवन चबूतरों पर बने थे जो आधार केरूप में काम आते है।‘
यह निम्नलिखित में से किस स्थल को निर्दिष्ट करता है?
(अ) हड़प्पा
(ब) मोहनजोदड़ो
(स) लोथल
(द) कालीबंगन

उत्तर:-(अ) हड़प्पा

186. हड़प्पा की सभ्यता वर्तमान दक्षिण एशिया के विस्तृत क्षेत्र में फैली थी। जिन भौगोलिक स्थानों में यह सभ्यता फैली थी, उनमें कौन-कौन से स्थान शामिल है?

(अ) कश्मीर, पंजाब, सिंध और उत्तर-पूर्वी सीमांत
(ब) पंजाब, सिंध, उत्तर-पश्चिमी सीमांत और कश्मीर
(स) पंजाब, सिंध और उत्तर-पश्चिमी सीमांत का एक भाग
(द) पंजाब, सिंध, उत्तर-पश्चिमी सीमांत का एक भाग, कठियावाड़ और गंगा-यमुना दोआब का एक भाग

उत्तर:- (द) पंजाब, सिंध, उत्तरपश्चिमी सीमांत का एक भाग, कठियावाड़ और गंगा-यमुना दोआब का एक भाग

187. हड़प्पा सभ्यता का कौनसा स्थल हरियाणा में स्थित है?

(अ) कालीबंगा
(ब) रोपड़
(स) धौलावीरा
(द) वणावली

उत्तर:-(द) बनावली

History Topic's

मध्यकालीन भारत का इतिहास

आधुनिक भारत का इतिहास

History One Liner Question

All National Exam Preparation Material MCQ Question

Subject Wise MCQ

Current Affair

Grography

Economics

Science

Computer

Static GK

Hindi

English

Reasoning

Mathematics

Polity

This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of All States Civil Services exams, SSC (CGL, CHSL, CPO, JE, MTS, GD Constable, Stenographer, Hindi Junior Translator, Selection Post – VIII, XI etc.), Railways (RRB ALP, RRB Group D, RRB NTPC, RPF SI & Constable etc.), Banking, Defense (NDA, CDS, Army, Navy, Air-Force, Agniveer, AFCAT etc.), Police (UP Police, MP Police, Delhi Police, Haryana Police, Chandigarh Police, Bihar Daroga, Rajasthan Police etc.) Various other Competitive Exams.These questions are part of 50000+ General studies MCQ’s Course in GK247.IN Website

यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी हो , तो आप हमारे ग्रुप में जुड़ सकते है और अपने दोस्तों के साथ शेयर करे आपके इस समर्थन से हम आपके लिए अच्छी अच्छी पोस्ट और नोट्स हमारी वेबसाइट WWW.GK247.IN पर अपलोड करते रहेगे |

आप हमारे Donate पेज पर जेक हमारा समर्थन कर सकते है ताकि आपके लिए हम सब कुछ फ्री में ला सके और साथ की साथ आप ads फ्री वेबसाइट बना सके |

🙏  धन्यवाद 🙏

dmca-badge-w250-5x1-06

Content Own GK247.IN Copy Not Allow Sorry !!

error: Content is protected !!