मौर्य काल
66. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकारी मौर्य प्रशासन का भाग नहीं था?
(अ) प्रादेशिक
(ब) युक्त
(स) राजुक
(द) अग्रहारिक
Answer
उत्तर :- (द) अग्रहारिक
67. मौर्यों के शासनकाल में सिक्के ढालने के लिए निम्नलिखित में से किन पदार्थों का उपयोग होता था?
(अ) चाँदी एवं ताम्र
(ब) स्वर्ण एवं चाँदी
(स) ताम्र एवं काँसा
(द) स्वर्ण एवं ताम्र
Answer
उत्तर :- (अ) चाँदी एवं ताम्र
68. कौटिल्य के ‘अर्थशास्त्र’ के अनुसार मौर्यकालीन न्याय व्यवस्था में निम्नलिखित न्यायालय अस्तित्व में थे।
1. धर्ममहामात्र
2. धर्मस्थीय
3. रज्जुक
4. कंटकशोधन
सही उत्तर चुनिए-
(अ) 2 एवं 3
(ब) 1 एवं 2
(स) 1 एवं 3
(द) 2 एवं 4
(य) 1 एवं 4
Answer
उत्तर :- (द) 2 एवं 4
69. कौटिल्य के ‘अर्थशास्त्र’ में किस पहलू पर प्रकाश डाला गया है?
(अ) आर्थिक जीवन
(ब) राजनीतिक नीतियां
(स) धार्मिक जीवन
(द) सामाजिक जीवन
Answer
उत्तर :- (ब) राजनीतिक नीतियां
70. पाटलिपुत्र को किस शासक ने सर्वप्रथम अपनी राजधानी बनाई?
(अ) अशोक महान
(ब) चंद्रगुप्त मौर्य
(स) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य
(द) कनिष्क
Answer
उत्तर :- (ब) चंद्रगुप्त मौर्य
71. निम्नलिखित में से कौन समुद्र से समुद्र तक बंगाल की खाड़ी से अरब सागर तक विस्तृत प्रथम साम्राज्य था?
(अ) मौर्य
(ब) नंद
(स) सातवाहन
(द) गुप्त
Answer
उत्तर :- (अ) मौर्य
72. मौर्यकाल में निम्न में कौन-सी मुद्रा प्रचलन में थी?
(अ) तोल
(ब) पण
(स) काकिनी
(द) दिनार
Answer
उत्तर :- (ब) पण
73. अभिलेख जिससे यह प्रमाणित होता है कि चंद्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत पर था, है-
(अ) अशोक का गिरनार अभिलेख
(ब) कलिंग अभिलेख
(स) रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख
(द) अशोक का सोपरा शिलालेख
Answer
उत्तर :- (स) रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख
74. सेल्यूकस निकेटर, जिससे चंद्रगुप्त ने अफगानिस्तान हासिल किया, किस स्थान का शासक था-
(अ) मेक्डोनिया
(ब) मिश्र और क्रेट
(स) सीरिया और बेबीलोन
(द) ग्रीस और थेरस
Answer
उत्तर :- (स) सीरिया और बेबीलोन
75. चंद्रगुप्त मौर्य के बारे में एक गलत कथन बतायें-
(अ) उसके राज्य में काबुल शामिल था
(ब) उसने यूनानियों को हराया
(स) उसने द्वितीय जैन-सम्मेलन बुलाया
(द) उपरोक्त कोई कथन गलत नहीं है
Answer
उत्तर :- (स) उसने द्वितीय जैन-सम्मेलन बुलाया
76. चाणक्य का एक अन्य नाम क्या था?
(अ) देववर्मन
(ब) विष्णुगुप्त
(स) रामगुप्त
(द) बृजेश्वर
Answer
उत्तर :- (ब) विष्णुगुप्त
77. मौर्यकालीन प्रशासकीय केंद्र समापा का समीकरण किससे किया जा सकता है?
(अ) धौली
(ब) ब्रह्मगिरी
(स) गिरनार
(द) जौगढ़
Answer
उत्तर :- (द) जौगढ़
78. शाक्यमुनि बुद्ध के जन्म स्थल का उल्लेख करने वाला प्राचीनतम अभिलेखित साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुआ है?
(अ) श्रावस्ती
(ब) सारनाथ
(स) कौशाम्बी
(द) रुम्मिनदेई
Answer
उत्तर :- (द) रुम्मिनदेई
79. चंद्रगुप्त के शासन विस्तार में किसने मुख्य रूप से मदद की थी?
(अ) शुद्धोधन
(ब) उमागुप्त
(स) चाणक्य
(द) शूद्रक
Answer
उत्तर :- (स) चाणक्य
80. निम्नलिखित अभिलेखों में से किसमें चंद्रगुप्त मौर्य और अशोक दोनों के नाम का उल्लेख है?
(अ) मास्की लेख
(ब) शाहबाजगढ़ी शिलालेख
(स) रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख
(द) स्कन्दगुप्त का जूनागढ़ अभिलेख
Answer
उत्तर :- (स) रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख
81. मालवा, गुजरात एवं महाराष्ट्र किस शासक ने पहली बार जीता-
(अ) स्कंदगुप्त
(ब) हर्ष
(स) विक्रमादित्य
(द) चंद्रगुप्त मौर्य
Answer
उत्तर :- (द) चंद्रगुप्त मौर्य
82. पुस्तक में उल्लिखित अर्थशास्त्र के लेखक के नामों में कौटिल्य के अतिरिक्त अन्य नाम यह है-
(अ) वराहमिहिर
(ब) पतंजली
(स) चाणक्य
(द) विष्णुगुप्त
Answer
उत्तर :- (द) विष्णुगुप्त
83. कौटिल्य का अर्थशास्त्र है, एक
(अ) आत्मकथा
(ब) चंद्रगुप्त मौर्य के संबंध में नाटक
(स) चंद्रगुप्त मौर्य का इतिहास
(द) शासन के सिद्धांतों की पुस्तक
Answer
उत्तर :- (द) शासन के सिद्धांतों की पुस्तक
84. चंद्रगुप्त मौर्य के बाद मौर्य सिंहसन पर निम्नलिखित में से कौन बैठा था?
(अ) बिंबिसार
(ब) अशोक
(स) बिंदुसार
(द) विष्णुगुप्त
Answer
उत्तर :- (स) बिंदुसार
85. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
सूची-I सूची-II
A. चंद्रगुप्त 1. प्रियदर्शी
B. बिन्दुसार 2. सेन्ड्रोकोट्टस
C. अशोक 3. अमित्रघात
D. चाणक्य 4. विष्णुगुप्त
कूट:
(अ) A-1, B-3, C-2, D-4
(ब) A-2, B-3, C-4, D-1
(स) A-2, B-3, C-1, D-4
(द) A-3, B-4, C-2, D-1
Answer
उत्तर :- (स) A-2, B-3, C-1, D-4
86. चाणक्य के अर्थशास्त्र के अनुसार सेना में किस वर्ण के लोग सम्मिलित होने चाहिए-
(अ) क्षत्रिय और शूद्र
(ब) क्षत्रिय
(स) क्षत्रिय, शूद्र और वैश्य
(द) क्षत्रिय, शूद्र, वैश्य और ब्राह्मण
Answer
उत्तर :- (द) क्षत्रिय, शूद्र, वैश्य और ब्राह्मण
यदि आपको हमारी वेबसाइट अच्छी लगी तो आप वेबसाइट को ad फ्री बनाने में सहायता कर सकते है ( Donated on 7015500813 Phone Pe, Google Pe ) आप थोडा सा Support करें, आपके इस समर्थन से हम आपके लिए ऐसी ही अच्छी – अच्छी PDF और Notes हमारी वेबसाइट www.GK247.IN पर Upload करते रहेंगे।
यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, तो हमारी वेबसाइट www.GK247.IN Visit करते रहें और अपनी सरकारी नौकरी की तैयारी को मजबूत करें।
धन्यवाद
History Topic Wise
प्राचीन भारत का इतिहास
मध्यकालीन भारत का इतिहास
आधुनिक भारत का इतिहास
क्रिप्स मिशन एवं भारत छोड़ों आन्दोलन
माउन्टबेटन योजना/ भारत का विभाजन एवं समझौता
भारत का संवैधानिक विकास
आधुनिक भारत की महत्वपूर्ण संस्था
Welcome to National GK Topic's
Welcome to GK247. GK247 is India’s most trending website for free Study Material like Current Affairs, GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English, Hindi & All State GK for exam like UPSC, SSC, Railway, Banking/IBPS, UPPSC, UPPET, NDA, CDS, DSSSB, RPSC, MPSC, BPSC, GPSC, HPSC, Police and other States civil services / Government job recruitment examinations of India.
Subject's
Exam's
General Studies for All Exam [SSC, Railway, State Civils]
This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of All States Civil Services exams, SSC (CGL, CHSL, CPO, JE, MTS, GD Constable, Stenographer, Hindi Junior Translator, Selection Post – VIII, XI etc.), Railways (RRB ALP, RRB Group D, RRB NTPC, RPF SI & Constable etc.), Banking, Defense (NDA, CDS, Army, Navy, Air-Force, Agniveer, AFCAT etc.), Police (UP Police, MP Police, Delhi Police, Haryana Police, Chandigarh Police, Bihar Daroga, Rajasthan Police etc.) Various Other Competitive Exams. These questions are part of 50000+ General Studies MCQs course in GK247 website.
Social Link's




