आधुनिक भारत अन्य महत्वपूर्ण

213. सन् 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के महानायकों में निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्तित्व सम्बन्धित नहीं था?

(अ) सैम मानेक शॉ
(ब) जगजीत सिंह अरोड़ा
(स) पी.सी. लाल
(द) सुब्रतो मुखर्जी

उत्तर :-(द) सुब्रतो मुखर्जी 

214. स्वतन्त्रता के उपरान्त भारत के निम्नलिखित किन प्रधानमन्त्रियों के कार्यकाल में भारत पर विदेशी आक्रमण की स्थितियाँ घटित हुई?

(अ) जवाहर लाल नेहरू
(ब) लाल बहादुर शास्त्री
(स) इन्दिरा गाँधी
(द) ये सभी

उत्तर :- (द) ये सभी

215. डाक एवं तार विभाग के कामगारों ने अपनी अखिल भारतीय हड़ताल कब शुरु की थी?

(अ) नवंबर 1945
(ब) फरवरी 1946
(स) जुलाई 1946
(द) अगस्त 1946

उत्तर :- (स) जुलाई 1946

216. भारत निम्न वर्ष में गणतंत्र बन गया

(अ) 1952
(ब) 1950
(स) 1948
(द) 1947

उत्तर :- (ब) 1950

217. निम्नलिखित में से किस अवधि में भारतीय उपमहाद्वीप के फ्रांसीसी क्षेत्रों के भारतीय सत्ता में स्थानान्तरण की प्रक्रिया पूर्ण हुई?

(अ) 1740-1750
(ब) 1750-1765
(स) 1947-1950
(द) 1950-1954

उत्तर :-(द) 1950-1954 

218. निम्न कथनों का परीक्षण करें

1. कुंवरसिंह ने अंग्रेजों के विरुद्ध बिहार से संघर्ष का नेतृत्व किया , जबकि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में खान बहादुर खान ने रुहेलखण्ड में नेतृत्व किया।
2. मुस्लिम-लीग ने 22 दिसंबर , 1939 को मुक्ति दिवस मनाया था।
3. तात्या टोपे ने नाना साहब की सहायता हेतु कानपुर में फौजों का नेतृत्व संभाला , एवं जीनत महल ने फैजाबाद में इसकी कमान संभाली।
4. गदर पार्टी सरदार भगत सिंह द्वारा स्थापित की गयी थी।
नीचे दिये गये कूट के सही उत्तर चुनिए
कूट:
(अ) 1 एवं 3
(ब) 2 एवं 4
(स) 1, 2, एवं 3
(द) 2, 3 एवं 4

उत्तर :- (स) 1, 2, एवं 3

219. निम्नलिखित को सही कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए:

1. जमींदारी उन्मूलन अधिनियम
2. हिन्दू विवाह अधिनियम
3. न्यूनतम मजदूरी अधिनियम
4. अस्पृश्यता उन्मूलन अधिनियम
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(अ) 1-4-2-3
(ब) 2-4-3-1
(स) 1-3-4-2
(द) 2-3-1-4

उत्तर :- (स) 1-3-4-2

220. निम्नलिखित में से किन आन्दोलनों ने महिलाओं को घर की चारदीवारी से बाहर निकाला? नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए

1. स्वदेशी आन्दोलन
2. होमरूल आन्दोलन
3. असहयोग आन्दोलन
4. सविनय अवज्ञा आन्दोलन
कूट:
(अ) केवल 1 एवं 2
(ब) केवल 2 एवं 4
(स) केवल 3 एवं 4
(द) 1, 2, 3 एवं 4

उत्तर :- (द) 1, 2, 3 एवं 4

221. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित है?

1.थियोडोर बेक मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज, अलीगढ़
2. इल्बर्ट बिल रिपन
3. फिरोजशाह मेहता भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
4. बदरुद्दीन तैयबजी मुस्लिम लीग
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
(अ) 1, 2, 3 और 4
(ब) 2 और 4
(स) 1, 3 और 4
(द) 1, 2 और 3

उत्तर :- (द) 1, 2 और 3

222. मैडम भीकाजी कामा से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. मैडम कामा ने वर्ष 1907 में पेरिस में आयोजन अंतर्राष्ट्रीय सोशलिस्ट सम्मेलन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
2. मैडम कामा दादाभाई नौरोजी की निजी सचिव रहीं।
3. मैडम कामा के माता-पिता पारसी थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(अ) 1, 2 तथा 3
(ब) केवल 2 तथा 3
(स) केवल 1 तथा 2
(द) केवल 3

उत्तर :-(ब) केवल 2 तथा 3 

223. जवाहर लाल नेहरू के विषय में निम्नलिखित कथनों पर ध्यान दीजिए

1. वे 1947 में काँग्रेस के अध्यक्ष थे
2. उन्होंने संविधान सभा की अध्यक्षता की
3. भारत की स्वतंत्रता से पूर्व उन्होंने संयुक्त प्रान्त में प्रथम काँग्रेस मंत्रिमण्डल बनाया था
इन कथनों में से सही का चयन करे।
(अ) 1, 2 और 3 सही हैं
(ब) 1 और 3 सही हैं
(स) 1 और 2 सही हैं
(द) कोई भी सही नहीं है

उत्तर :- (द) कोई भी सही नहीं है

224. निम्नलिखित पर विचार कीजिए:

1. अमृत बाजार पत्रिका 1868 में प्रारम्भ हुई थी।
2. अरुणा आसफ अली कांग्रेस महिला स्वयं सेवक कोर की संस्थापक थीं।
3. बीना दास ने दीक्षांत समारोह में अपनी उपाधि लेते समय गवर्नर पर गोली चला दी थी।
4. लतिका घोष ने चटगाँव शस्त्रागार पर होने वाले धावे में भाग लिया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं?
(अ) 1, 2 और 4
(ब) 1, 3 और 4
(स) केवल 1 और 3
(द) केवल 2 और 4

उत्तर :- (स) केवल 1 और 3

225. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. पहले आम चुनावों में, भारतीय साम्यवादी दल (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया) ने लोक सभा की आधी सीटों के लिए चुनाव लड़ा।
2. 1962 के आम चुनावों में, स्वतंत्र पार्टी ने लोक सभा की कुल सीटों की 1/5 (one-fifth) सीटें जीतीं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही हैं। हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर :- (द) न तो 1 और न ही 2

226. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. 1955 से, USSR ने कश्मीर पर भारतीय रवैये का पूर्ण समर्थन किया तथा 1956 से, UN सुरक्षा परिषद् में कश्मीर पर भारत के प्रतिकूल आने वाले प्रस्तावों को वीटो के प्रयोग, अथवा प्रयोग की धमकी, द्वारा बाधित किया।
2. US ने UN में भारत का गोवा के एकीकरण पर समर्थन किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर :-(अ) केवल 1 

227. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारतीय के संविधान में पहला संशोधन 1955 में किया गया।
2. भारत के संविधान में हुए पहले संशोधन ने अनुच्छेद 15, 19 और 31 में कुछ परिवर्तन किए।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर :- (द) न तो 1 और न ही 2

228. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

1. वर्ष 1962 में सोवियत संघ तथा भारत ने एक करार किया जिसमें भारत को मिग जहाजों का निर्माण करने की अनुमति दी गई।
2. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने वर्ष 1963 में अपने कार्यकाल में पहली बार अविश्वास प्रस्ताव का सामना किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर :- (स) 1 और 2 दोनों

229. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

1. भारत में संसद द्वारा पारित विधान न्यायपालिका द्वारा पुनर्विलोकित किया जा सकता है।
2. भारत के संविधान में मूल अधिकारों को प्रवर्तित करने की क्रियाविधि दी गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा/से सही है/ हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर :- (स) 1 और 2 दोनों

230. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

1. 1 जनवरी, 1950 को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को मान्यता देने वाला प्रथम देश भारत था।
2. भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में चीन के स्थाई प्रतिनिधित्व पर आपत्ति की थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर :- (द) न तो 1 और न ही 2

231. स्वतंत्रता के पूर्व उपनिवेश जो पुर्तगाली आधिपत्य और नियंत्रण में रहे , थे

1. दादरा तथा नगर हवेली
2. पाण्डिचेरी
3. लक्षद्वीप
4. दमन और दीव
निम्न कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:
(अ) 1, 2
(ब) 2, 3
(स) 1, 4
(द) 2, 4

उत्तर :-(स) 1, 4 

232. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सम्बन्धित निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए:

1. 1929 का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन
2. गाँधी इर्विन समझौता
3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कराची अधिवेशन
4. राजगुरु की फाँसी
नीचे दिए कूट से इन घटनाओं का सही कालानुक्रम का चयन कीजिए:
(अ) 1, 2, 4, 3
(ब) 2, 1, 3, 4
(स) 4, 3, 2, 1
(द) 1, 2, 3, 4

उत्तर :-(अ) 1, 2, 4, 3 

233. निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये

1. सुभाषचंद्र बोस ने फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किया।
2. भगतसिंह हिंदुस्तान रिपब्लिकन सोशलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापकों में से एक थे।
कूट:
(अ) केवल (1) सही है
(ब) केवल (2) सही है
(स) (1) एवं (2) दोनों सही हैं
(द) उपर्युक्त में से कोई भी सही नहीं है

उत्तर :-(स) (1) एवं (2) दोनों सही हैं 

यदि आपको हमारी वेबसाइट अच्छी लगी तो आप वेबसाइट को ad फ्री बनाने में सहायता कर सकते है ( Donated on 7015500813 Phone Pe, Google Pe ) आप थोडा सा Support  करें, आपके इस समर्थन से हम आपके लिए ऐसी ही अच्छी – अच्छी PDF और Notes हमारी वेबसाइट www.GK247.IN पर Upload करते रहेंगे।
यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, तो हमारी वेबसाइट www.GK247.IN Visit करते रहें और अपनी सरकारी नौकरी की तैयारी को मजबूत करें।

धन्यवाद 

History Topic Wise

प्राचीन भारत का इतिहास

मध्यकालीन भारत का इतिहास

आधुनिक भारत का इतिहास

क्रिप्स मिशन एवं भारत छोड़ों आन्दोलन

माउन्टबेटन योजना/ भारत का विभाजन एवं समझौता

भारत का संवैधानिक विकास

आधुनिक भारत की महत्वपूर्ण संस्था

Welcome to National GK Topic's

Welcome to GK247. GK247 is India’s most trending website for free Study Material like Current Affairs, GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English, Hindi & All State GK for exam like UPSC, SSC, Railway, Banking/IBPS, UPPSC, UPPET, NDA, CDS, DSSSB,  RPSC, MPSC, BPSC, GPSC, HPSC, Police and other States civil services / Government job recruitment examinations of India.

Subject's

Exam's

General Studies for All Exam [SSC, Railway, State Civils]

This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of All States Civil Services exams, SSC (CGL, CHSL, CPO, JE, MTS, GD Constable, Stenographer, Hindi Junior Translator, Selection Post – VIII, XI etc.), Railways (RRB ALP, RRB Group D, RRB NTPC, RPF SI & Constable etc.), Banking, Defense (NDA, CDS, Army, Navy, Air-Force, Agniveer, AFCAT etc.), Police (UP Police, MP Police, Delhi Police, Haryana Police, Chandigarh Police, Bihar Daroga, Rajasthan Police etc.) Various Other Competitive Exams. These questions are part of 50000+ General Studies MCQs course in GK247 website. 

Social Link's

Telegram
Facebook
instagram
youtube
DMCA GK247

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!
Scroll to Top