विजयनगर, बहमनी एवं अन्य प्रांतीय राजवंश
1. निम्नलिखित विदेशी यात्रियों में कृष्णदेव राय के शासन काल में आने वाले दो पुर्तगाल वासी कौन थे?
(1) निकोलो कोंटी
(2) अब्दुर रज्जाक
(3) डोमिंगो पेस
(4) फेरनाओ नूनिज
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर-का पता करें –
(अ) 1 एवं 3
(ब) 3 एवं 4
(स) 1 एवं 4
(द) 2 एवं 3
Answer
उत्तर :- (ब) 3 एवं 4
2. विजयनगर के शासक कृष्णदेव की कराधान व्यवस्था से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. भूमि की गुणवत्ता के आधार पर भू-राजस्व की दर नियत होती थी।
2. कारखानों के निजी स्वामी एक औद्योगिक कर देते थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1, न ही 2
Answer
उत्तर :- (स) 1 और 2 दोनों
3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. नरसिम्हा सालुव ने संगम-वंश का अन्त किया और उनसे राजसिंहासन छीनकर सालुव वंश का आरम्भ किया।
2. वीर नरसिंह ने अन्तिम सालुव शासक को गद्दी से उतारकर राजसिंहासन छीना था।
3. वीर नरसिंह के उत्तरवर्ती उनके अनुज कृष्णदेव राय थे।
4. कृष्णदेव राय के उत्तरवर्ती उनके चचेरे भाई अच्युत राय थे।
उपरोक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(अ) 1, 2 और 3
(ब) 2, 3 और 4
(स) 1 और 4
(द) 1, 2, 3 और 4
Answer
उत्तर :- (द) 1, 2, 3 और 4
4. निम्न-कथनों पर विचार कीजिए –
1. हिन्दू देवी-देवताओं तथा मुस्लिम सन्तों की प्रशंसा में रचित गीतों का संग्रह किताब-ए-नौरस इब्राहीम आदिल शाह द्वितीय द्वारा लिखा गया था।
2. भारत में कव्वाली के नाम से जानी जाने वाली संगीत शैली के प्रारम्भिक रूप के आरम्भक अमीर खुसरो थे। इन कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) दोनों 1 और 2
(द) दोनों में से कोई नहीं
Answer
उत्तर :- (स) दोनों 1 और 2
5. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर-का चयन कीजिए:
सूची-1 सूची-II
A. आदिलशाही 1. अहमदनगर
B. निजामशाही 2. बीजापुर
C. ईमादशाही 3. गोलकुण्डा
D. कुतुबशाही 4. बरार
कूट: A B C D
(अ) 4 1 2 3
(ब) 1 4 3 2
(स) 3 2 4 1
(द) 2 1 4 3
Answer
उत्तर :- (द) 2 1 4 3
6. सूची-I तथा सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये –
सूची। सूची II
A. आदिल शाही 1. अहमदनगर
B. कुतुब शाही 2. बीजापुर
C.निजाम शाही 3. गोलकुण्डा
D. शर्की शाही 4. जौनपुर
कूट: A B C D
(अ) 1 2 3 4
(ब) 2 4 3 1
(स) 3 4 1 2
(द) 2 3 1 4
Answer
उत्तर :- (द) 2 3 1 4
7. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसके शासनकाल में हुई –
(अ) फिरोज तुगलक
(ब) सिकन्दर लोदी
(स) गयासुद्दीन तुगलक
(द) मुहम्मद बिन तुगलक
Answer
उत्तर :- (द) मुहम्मद बिन तुगलक
8. वैदिक ग्रंथों के प्रसिद्व भाष्यकार सायण निम्न में से किस एक काल में सक्रिय थे –
(अ) चोल राज्यकाल
(ब) गुप्त राज्यकाल
(स) सातवाहन राज्यकाल
(द) विजयनगर राज्यकाल
Answer
उत्तर :- (द) विजयनगर राज्यकाल
9. वेदों के प्रख्यात टीकाकार सायण, किनके शासनकाल के अधीन फले-फूले?
(अ) बाहमनी राजा
(ब) गोलकोण्डा राजा
(स) गजपति राजा
(द) विजयनगर राजा
Answer
उत्तर :- (द) विजयनगर राजा
10. प्रसिद्ध वेदज्ञ सायण, जिन्होंने अनेक वैदिक ग्रन्थों पर टीकाएं लिखीं, किस राज्य को अलंकृत करते थे?
(अ) देवगिरि
(ब) धारा
(स) त्रिपुरी
(द) विजयनगर
Answer
उत्तर :- (द) विजयनगर
11. वेदों के टीकाकार सायण को किस राज्य का संरक्षण प्राप्त था?
(अ) चालुक्य
(ब) चोल
(स) राष्ट्रकूट
(द) विजयनगर
Answer
उत्तर :- (द) विजयनगर
12. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब हुई थी?
(अ) 1326 ई.
(ब) 1336 ई.
(स) 1332 ई.
(द) 1346 ई.
Answer
उत्तर :- (ब) 1336 ई.
13. निम्नलिखित में से किसके शासनकाल में विजय नगर अस्तित्व में आया?
(अ) गियासुद्दीन तुगलक
(ब) मुहम्मद बिन तुगलक
(स) फिरोज शाह तुगलक
(द) नासिरुद्दीन महमूद शाह
Answer
उत्तर :- (ब) मुहम्मद बिन तुगलक
14. विजयनगर के खण्डहर कहाँ प्राप्त हुए हैं?
(अ) अहमदनगर
(ब) बीजापुर
(स) गोलकुण्डा
(द) हम्पी
Answer
उत्तर :- (द) हम्पी
15. अपनी मुदरा विजय’ काव्य में अपने पति के विजय अभियानों का वर्णन करने वाली कवयित्री थी?
(अ) भारतीय
(ब) गंगादेवी
(स) वरदाम्बिका
(द) विज्जिका
Answer
उत्तर :- (ब) गंगादेवी
16. कौन सी दक्षिण भारतीय नृत्य शैली विजयनगर शासनकाल में सर्वप्रथम अवतरित हुई?
(अ) मोहिनी अट्टम
(ब) यक्षगान
(स) कृष्ण अहम
(द) व्योमलता
Answer
उत्तर :- (ब) यक्षगान
17. निम्न में से किसमें उच्च योग्यता प्राप्त करने पर विजयनगर राज्य पारितोषित देता तथा उसे राज्य की स्वीकृति प्रदान करता था?
(अ) छायानाटक
(ब) कुश्ती
(स) जुआ
(द) शतरंज
Answer
उत्तर :- (द) शतरंज
18. हरिहर और बुक्का द्वारा स्थापित राजवंश को संगम राजवंश के नाम से जाना जाता था, क्योंकि
(अ) यह संगम युग से अनुप्राणित था
(ब) नये राज्य की राजधानी कृष्णा और तंगुभद्रा के संगम पर थी
(स) नया राज्य विद्वानों का संगम आयोजित करता रहता था
(द) हरिहर और बुक्का के पिता का नाम संगम था
Answer
उत्तर :- (द) हरिहर और बुक्का के पिता का नाम संगम था
19. विजयनगर शहर किस नदी पर स्थित था?
(अ) कृष्णा
(ब) कावेरी
(स) तुंगभद्रा
(द) पेन्नार
Answer
उत्तर :- (स) तुंगभद्रा
20. वैदिक ग्रन्थों के प्रसिद्ध टीकाकार सायण किनसे सम्बद्ध थे?
(अ) वाकाटक
(ब) चालुक्य
(स) पल्लव
(द) विजयनगर नृपति
Answer
उत्तर :- (द) विजयनगर नृपति
21. विजयनगर साम्राज्य का संस्थापक कौन था?
(अ) कृष्णदेव राय
(ब) हरिहर बुक्का
(स) देवराय द्वितीय
(द) सदाशिव
Answer
उत्तर :- (ब) हरिहर बुक्का
यदि आपको हमारी वेबसाइट अच्छी लगी तो आप वेबसाइट को ad फ्री बनाने में सहायता कर सकते है ( Donated on 7015500813 Phone Pe, Google Pe ) आप थोडा सा Support करें, आपके इस समर्थन से हम आपके लिए ऐसी ही अच्छी – अच्छी PDF और Notes हमारी वेबसाइट www.GK247.IN पर Upload करते रहेंगे।
यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, तो हमारी वेबसाइट www.GK247.IN Visit करते रहें और अपनी सरकारी नौकरी की तैयारी को मजबूत करें।
धन्यवाद
History Topic Wise
प्राचीन भारत का इतिहास
मध्यकालीन भारत का इतिहास
आधुनिक भारत का इतिहास
क्रिप्स मिशन एवं भारत छोड़ों आन्दोलन
माउन्टबेटन योजना/ भारत का विभाजन एवं समझौता
भारत का संवैधानिक विकास
आधुनिक भारत की महत्वपूर्ण संस्था
Welcome to National GK Topic's
Welcome to GK247. GK247 is India’s most trending website for free Study Material like Current Affairs, GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English, Hindi & All State GK for exam like UPSC, SSC, Railway, Banking/IBPS, UPPSC, UPPET, NDA, CDS, DSSSB, RPSC, MPSC, BPSC, GPSC, HPSC, Police and other States civil services / Government job recruitment examinations of India.
Subject's
Exam's
General Studies for All Exam [SSC, Railway, State Civils]
This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of All States Civil Services exams, SSC (CGL, CHSL, CPO, JE, MTS, GD Constable, Stenographer, Hindi Junior Translator, Selection Post – VIII, XI etc.), Railways (RRB ALP, RRB Group D, RRB NTPC, RPF SI & Constable etc.), Banking, Defense (NDA, CDS, Army, Navy, Air-Force, Agniveer, AFCAT etc.), Police (UP Police, MP Police, Delhi Police, Haryana Police, Chandigarh Police, Bihar Daroga, Rajasthan Police etc.) Various Other Competitive Exams. These questions are part of 50000+ General Studies MCQs course in GK247 website.
Social Link's




