हरियाणा राज्य का उदय
हरियाणा राज्य का उदय
1. (1947 ई) में जब भारत स्वतन्त्र हुआ उस समय हरियाणा पंजाब प्रदेश का हिस्सा था। हरियाणा क्षेत्र के लोगों में भाषा को लेकर मतभेद होने लगे तथा पंजाब में प्रताप सिंह कैरो के शासनकाल के दौरान ही हरियाणा प्रदेश को अलग बनाने की मांग उठने लगी थी।
2. 1925 ई. में अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के दिल्ली अधिवेशन की स्वागत समिति के अध्यक्ष पीरजादा मुहम्मद हुसैन ने हरियाणा क्षेत्र को पंजाब से निकालकर दिल्ली में मिलाने की मांग उठाई थी।
3. 9 सितम्बर, 1932) को हरियाणा और दिल्ली के प्रख्यात राष्ट्रवादी नेता दीनबन्धु गुप्त ने हरियाणा को पंजाब से भिन्न मानते हुए हरियाणा को अलग करने का वक्तव्य दिया था।
4. 1948 में अचानक मास्टर तारा सिंह ने अपने पत्र ‘अजीत’ में ‘पंजाबी सूबा’ से भी आगे ‘सिक्ख राज्य’ बनाने की मांग की थी।
5. (1 अक्टूबर, 1949 को सच्चर फार्मूला के अंतर्गत पंजाब प्रान्त को दो क्षेत्रों (पंजाबी क्षेत्र और हिन्दी क्षेत्र) में विभाजित किया गया था।
6. 29 दिसम्बर, 1953 में भारत सरकार ने सैयद फजल अली की अध्यक्षता में ‘फजल अली आयोग’ का गठन किया। फजल आयोग की रिपोर्ट को वर्ष 1955 में प्रस्तुत किया गया था।
7. भारत सरकार ने अप्रैल 1956 में क्षेत्रीय फार्मूला लागू करके पंजाब को पंजाब क्षेत्र व हरियाणा क्षेत्र (हिन्दी क्षेत्र) में विभाजित कर दिया था। हिन्दी क्षेत्रीय समिति का अध्यक्ष बलवंत तायल को चुना गया।
8. 1965 ई. में भारत सरकार ने लोकसभा के अध्यक्ष सरकार हुक्म सिंह की अध्यक्षता में पंजाब विभाजन पर विचार करने के लिए एक संसदीय समिति का गठन किया तथा 23 अप्रैल 1966 में इन्हीं की सिफारिश पर अलग राज्य की स्थापना की गई थी।
9. समिति की सिफारिश के आधार पर सरकार ने मार्च 1966 में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जे. सी. शाह की अध्यक्षता में पंजाब सीमा आयोग (जे.सी. आयोग) का गठन किया। जे.सी. आयोग में तीन सदस्य थे- न्यायाधीश श्री ने सी. शाह, श्री एस दत्त और श्री एम.एम. फिलिप।
10. आयोग द्वारा पंजाब सीमांकन के पश्चात् सितम्बर 1966 में संसद ने पंजाब पुनर्गठन एक्ट पारित किया।
11. लम्बे संघर्ष के बाद हरियाणा का, देश के सत्रहवें राज्य के रूप में 1 नवम्बर, 1966 को जन्म हुआ।
12. श्री धर्मवीर को राज्य का प्रथम राज्यपाल नियुक्त किया गया।
13. कांग्रेस विधायकों द्वारा नवगठित हरियाणा विधानसभा में पं. भगवतदयाल शमां को अपना नेता चुनने के बाद उन्हें प्रदेश का प्रथम मुख्यमंत्री बनाया गया।
नोट :- अंग्रेजों ने हरियाणा को 1858 में पंजाब में मिलाया था।
• हरियाणा पूर्वी पंजाब का हिस्सा 1947 ई. में बना था।
• हरियाणा दिवस (राज्य दिवस) 1 नवम्बर को मनाया जाता है