हरियाणा की प्रमुख झीलें (Famous Lakes of Haryana)
प्रिय पाठकों, हरियाणा की प्रमुख झीलें (Lakes of Haryana), जो हरियाणा राज्य की सुंदरता को चार चाँद लगाती है, के बारे में HSSC, HTET व अन्य परीक्षाओं में महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते है। तो आज हम आपके लिए इस पोस्ट में आपके लिए लेकर आए है हरियाणा की प्रमुख झीलें (जिलेवार) व उनसे संबंधित जानकारी। यदि इस पोस्ट में किसी झील में बारे में ना बताया गया हो तो कॉमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।
हरियाणा की प्रमुख झीलें (Famous Lakes of Haryana)
दोस्तों आज हम हरियाणा राज्य जितनी भी झील है उसके बारे मे विस्तारपूर्वक पढ़ेंगे और यहाँ हम जिला अनुसार आपको हरियाणा के झील के बारे मे जानेंगे
गुरुग्राम (Gurugram)
दमदमा झील (Damdama Lake)
- यह हरियाणा की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
- यह सोहना से 8 किमी दूर है।
- दमदमा झील लगभग 3000 वर्ग एकड़ (14 वर्ग किलोमीटर) मे फैली हुई है।
- इस झील के बीच में एक ड्रीम आइलैंड एडवेंचर रिसॉर्ट (Dream Island Adventure Resort) है जो एक सुन्दर पिकनिक स्थल है जिसमें पर्यटक भरपूर आनंद उठा सकते है।
- यह अरावली की पहाड़ियों से घिरी हुई बेहद ही खूबसूरत झील है।
- यह झील सुखना झील (चंडीगढ़) से चार गुना अधिक बड़ी है।
सुल्तानपुर झील (Sultanpur Lake)
- यह झील गुरुग्राम से 15 किलोमीटर की दूरी पर फरुखनगर में स्थित है।
- यह झील 325 वर्ग एकड़ मे फैली हुई है
- इसे सुल्तानपुर राष्ट्रीय वन्यजीव अभयारण्य या सुल्तान पुर पक्षी अभयारण्य (नेशनल पार्क) के नाम से भी जाना जाता है।
- इसे 1970 में पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया था, बाद में 1989 में, इसे एक राष्ट्रीय उद्यान में अपग्रेड किया गया था।
- यहाँ पर जनवरी से जून के बीच मे प्रवासी पक्षी पाए जाते है
- सर्दियों के मौसम में यहाँ बारहेडीड़गूंजे नामक पक्षी लद्दाख और साइबेरिया से आती है जो सबसे ऊंची उड़ान भरती है।
बसई झील (Basai Lake)
- यह मूल रूप से आद्र भूमि है और इसे “बसई आद्र भूमि” के नाम से भी जाना जाता है।
- कृष्णावती व पुरुषोती नदी के संगम से बनी झील है।
खलीलपुर झील (Khalilpur Lake)
- यह झील गुरुग्राम के पटौदी तहसील के अंतर्गत आती है।
- यह झील बरसाती झील है, ग्रीष्म ऋतु में ज्यादातर सूख जाती है।
- इस झील का विस्तार लगभग 607 वर्ग हेक्टेयर में फैला हुआ है।
भीमकुंड झील (Bhimkund Lake)
- यह गुरुग्राम के भीम नगर में 10 एकड़ में फैली हई है।
- इसे पिच्चोखेड़ा जोहड़ के नाम से भी जाना जाता है।
घाटा झील (Ghata Lake)
डोहला झील (Dohla Lake)
यह झील गुरुग्राम जिले के सोहना गाँव में स्थित है।
करनाल (Karnal)
कर्ण झील (Karan Lake)
- यह झील 1972 मे बनाई गई थी।
- 17 एकड़ में फैली कर्ण झील का नाम महाभारत काल के सूर्यपुत्र तथा सूत पुत्र दानवीर कर्ण के नाम पर रखा गया।
- इस झील को कर्ण ताल व करनाल चक्रवती झील के नाम से भी जाना जाता है।
नूहँ (Nuh)
कोटला झील (Kotla Lake)
- यह झील हरियाणा के नूंह जिले के कोटला गाँव में स्थित है।
- कोटला झील मेवात क्षेत्र की जीवन रेखा है।
- यह झील 20 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैली हुई है, इस झील की लंबाई 5 किलोमीटर तथा चौड़ाई 4 किलोमीटर है।
- नूहं तथा फिरोजपुर झिरका पहाड़ी की श्रंखला के पूर्व अवस्थित है
- यह झील पूरी तरह से पहाड़ी से घिरी हुई है।
- यह 1838 में बनाई गईं थी इस झील के पानी को उजीना झील की ओर मोड़ने के लिए एक बांध बनाया गया था जिसको बाद में उजीना नामक स्थान तक बढ़ाया गया।
फ़रीदाबाद (Faridabad)
बड़खल झील (Badkhal Lake)
- यह झील अरावली पर्वत के किनारे पर है।
- यह झील हरियाणा के फरीदाबाद जिले में स्थित है।
- इसका निर्माण सिंचाई उत्पादन के अंतर्गत में किया गया था। जिसका उद्देश्य भूमि के कटाव व बहाव को रोकना था।
- 2009 तक कम वर्षा के कारण यह लगभग सुख गयी थी
- यह बड़खल गांव में स्थित है। जिसका नाम पर्शियन भाषा से लिया है।
- इस झील के पास एक विश्राम गृह है जिसमे पर्यटक आराम कर सकते है
धौज झील (Dhauj Lake)
- धौज झील फ़रीदाबाद से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
मयूर झील (Mayur Lake)
- यह बड़खल झील के पास स्थित है।
अनंगपुर झील (Anagpur Lake)
- यह झील फ़रीदाबाद के अनंगपुर गाँव में है।
- इस झील का निर्माण राजा अनगपाल ने करवाया था जोकि 8 वीं शताब्दी में तोमर वंश के शासक थे।
सूरजकुंड (Surajkund)
- यह 10 वीं शताब्दी का एक प्राचीन जलाशय है |
- यह अनंगपुर बांध से लगभग 2 किलोमीटर दूरी पर है
- इसे सूर्य की झील भी कहते है।
- इस झील को तोमर वंश के राजा सुरजमल ने बनवाया था तथा इस झील के निर्माण में अनंगपाल द्वितीय का भी विशेष सहयोग रहा था।
- सूरजकुंड में हर साल सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 1 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाता है।
कुरुक्षेत्र ( Kurukshetra )
सन्निहित सरोवर (Sannihit Sarovar)
- यह झील करुक्षेत्र से 4 किलोमीटर दूर पेहवा रोड पर स्थित है।
- ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री हरी विष्णु यहाँ निवास किया करते थे।
- यह झील सरस्वती नदी की सात धाराओं का संगम है।
- सूर्य ग्रहण के समय तीर्थयात्री व पर्यटक इस स्थान पर इकट्ठे होते हैं।
- महाभारत के 18 पर्व के “वन पर्व” में इसका वर्णन मिलता है।
- यह गुरुद्वारा छठी पातशाही के समीप है।
इस झील के आस पास एक दु:खभजनेश्वर मंदिर तथा एक नारायण मंदिर व लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित है। लक्ष्मी नारायण मंदिर में दक्षिण भारत की कला का वैभव देखने को मिलता है।
ब्रह्म सरोवर (Brahm Sarovar)
- इसे एशिया के सबसे बड़े तालाबों में शामिल होने का गौरव प्राप्त है।
- ऐसा माना जाता है कि इसकी खुदाई भगवान ब्रह्मा द्वारा की गई थी। तथा यहाँ के स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इसका निर्माण कौरवों तथा पांडवों के पूर्वज राजा कुरु ने पहली बार करवाया था।
- यहां भगवान ब्रह्मा द्वारा शिव लिंग स्थापित किया गया था। नवंबर-दिसंबर में ब्रह्म सरोवर के तट पर वार्षिक गीता जयंती समारोह आयोजित किया जाता है।
- ब्रह्मसरोवर एशिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित सरोवर है। जिसका उल्लेख महाभारत तथा वामनपुराण में मिलता है।
- ब्रह्म सरोवर के पानी में सर्वेश्वर महादेव मंदिर स्थित है इस मंदिर का निर्माण बाबा स्वर्णनाथ द्वारा करवाया गया था।
- ब्रह्म सरोवर के बीच में एक बाग है जिसका नाम पुरुषोत्तमपुरा बाग है।
- इस सरोवर के मध्य एक विशालकाय मूर्ति का निर्माण किया गया है जिसमें भगवान श्री कृष्ण अर्जुन के सारथी हैं।
- अल्बरूनी ने अपनी पुस्तक उल हिन्द मे इसका वर्णन किया है
रोहतक (Rohatak)
तिल्यार झील (Tilyar Lake)
- यह झील हरियाणा के रोहतक जिले के 2 किमी की दूरी पर दिल्ली बॉर्डर स्थित है।
- यह झील लगभग 132 एकड़ में फैली हुई है।
- इस झील के साथ में रोहतक चिड़ियाघर स्थित है।
पलवल (Palwal)
डबचिक झील (Dabchik Lake)
- इस झील का निर्माण पलवल जिले वर्ष 1975 में किया गया था।
- इस पर्यटन स्थल की आधारशिला तत्कालीन राज्यपाल बीएन चक्रवर्ती ने रखी थी।
- यह झील लगभग 22 एकड़ में फैली हुई है।
- एस माना जाता है की वर्ष 1985-86 के आस-पास सूख गई थी।
पंचकुला (Panchkula)
टिक्कर ताल (Tikkar lake)
- यह पंचकुला जिले के मोरनी हिल्स के मध्य स्थित है। (मोरनी हिल्स को पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। मोरनी हिल्स की सर्वोच्च पर्वत चोटी का नाम करोह है जिस की समुद्र तल से ऊंचाई 1514 मीटर है।)
- टिक्कर ताल के पास में ही एडवेंचर स्पोर्ट्स स्थित है जहां पर पर्यटक नौकायान के जरिए इस झील का भरपूर आनंद उठा सकते है।
बसोलन झील (Basolan Lake)
- यह झील पंचकुला जिले के पिंजौर में स्थित है।
हिसार (Hisar)
ब्लू बर्ड (Blue Bird)
- यह हरियाणा के हिसार जिले मे लगभग 20 एकड़ मे फैली हुई है।
- इस झील आसपास एक वेटलैंड और पार्क है जो लगभग 52 एकड़ में फैले हुए हैं।
- शतवर वाटिका हर्बल पार्क और हिरण पार्क इस झील के पास हैं।
फतेहाबाद (Fatehabad)
चिल्ली झील (Chilli Lake)
- इस झील का नाम बदल कर स्वर्ण जयंती हेरिटेज पार्क रख दिया गया है।
यमुनानगर (Yamunanagar)
जौहर हथनी कुंड (Jauhar Hathnikund)
- यह हरियाणा के जिले यमुनानगर में है इसका निर्माण 1966 मे प्रारंभ हुआ था तथा लगभग 1999 में बनकर तैयार हो गया था ।
- यह ताजेवल बांध के पास है इस कुंड की कुल लंबाई 360 मीटर है।
झज्जर (Jhajjar)
भिंडावास झील (Bhindawas Lake)
सोनीपत (Sonipat)
डाबर झील
- यह झील सोनीपत जिले के मुरथल गाँव में स्थित है।
देहावली झील
- यह झील सोनीपत जिले के मुरथल गाँव में स्थित है।
चंडीगढ़ (Chandigarh)
सुखना झील
If you like and think that topic of haryana gk -हरियाणा की प्रमुख झीलें (Famous Lakes of Haryana), is helpful for you, Please Join Now YouTube and What’s App Chennal ( Join Now ) and Provide Your suggestions ( Click Here ) would be greatly appreciated. Thank you to be here. Regards – Team GK247.in
Important Note's Exam Point of View Prepared By GK247 ( Teacher's )
Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.
हरियाणा मे रेल परिवहन
हरियाणा मे वायु परिवहन
हरियाणा के दूरसंचार के साधन
हरियाणा मे सड़क परिवहन
हरियाणा की कृषि, प्रमुख फसले, फल व सब्जियाँ
गुरुग्राम के किले
हरियाणा की वन सम्पदा
HSSC All Exam Most Important Question
हरियाणा मे प्रमुख नहरे व सिंचाई परियोजना
हरियाणा मे पशुपालन सम्बंधित हरियाणा
हरियाणा के खेल स्टेडियम व एकेडमी
हरियाणा के पुरस्कार व सम्मान
हरियाणा की वेशभूषा
हरियाणा के प्रसिद्ध आभूषण व गहने
हरियाणा के प्रसिद्ध संग्रहालय
हरियाणा के हर्बल पार्क
हरियाणा की मूर्तिकला व चित्रकला
हरियाणा की संगीत कला
हरियाणा के विश्वविद्यालय
हरियाणा के प्रमुख युद्ध स्थल
हरियाणा कृषि व पशुपालन से सम्बन्धित
हरियाणा के प्रसिद्ध किले
हरियाणा के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यास
हरियाणा के प्रसिद्ध टीले
हरियाणा के प्रसिद्ध साँगी
हरियाणा साहित्य अकादमी वर्ष 2020 द्वारा चुने गए विभिन्न पुरस्कार
हरियाणा साहित्य संस्कृत पुरस्कार 2019- 20
हरियाणा साहित्यकार व उपन्यासकार पुरस्कार 2020
हरियाणा पंचायती राज व्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रश्न
हरियाणा पटवारी संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
Haryana Common Eligibility Test Important Questions (CET 2023) Part-1
Haryana Common Eligibility Test Important Question (CET 2023) Part-2
Haryana Common Eligibility Test Important Current Affair (CET 2023) Part-3
अंतर्राष्ट्रीय गीता क्विज महोत्सव 2022
हरियाणा सामान्य ज्ञान
Haryana Common Eligibility Test Current Affair Last 6 Month (CET 2023) Part-4
Haryana Common Eligibility Test Study Material (CET 2023)
हरियाणा राज्य के नए मंत्रीमंडल व शपथ ग्रहण समारोह 2024
हरियाणा राज्य के नए मंत्रीमंडल व उनके विभागों का किया बंटवारा
परिवार पहचान पत्र मे DOB वरीफाई करे
Last 12 Month Haryana Current Affair January to December 2024
Haryana Sports GK January to December 2024, Haryana Sports Current Affair 2024, Haryana Sports Award 2024
हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर इन महिलाओ को मिला सम्मान
हरियाणा विज्ञान रतन व युवा विज्ञान रत्न अवॉर्ड 2022 से 2024
Haryana CET 2025 Important Question Answer, HCET 2025 Marathon GK, Last 08 Year Haryana CET Question
डॉ भीमराव अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना 2025 हरियाणा
हरियाणा का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
भारत का पहला आद्य एवं अष्ट महालक्ष्मी मंदिर बनेगा हरियाणा मे
Haryana का 23वा जिला बना हांसी
Welcome To You Haryana GK - GK247
Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.
Haryana All Exam complete GK CET ( Group C and Group D ), HPSC etc...
Haryana GK Details Topic's
Haryana GK Mock - Test
Haryana GK Topic's Wise Mock - Test
Haryana Current Affairs
Haryana GK PDF
This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of Haryana State Civil Services exams, Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI & Various Other Competitive Exams.