जिला रोहतक का दर्शन / वर्णन

Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.

  • स्थापना – 1 नवंबर, 1966
  • अन्य नाम – एजुकेशन सिटी, मशीनों का शहर, राजनीतिक राजधनी (प्राचीन नाम रोहितक, रोहतासगढ़)
  • नामकरण – 14वीं शताब्दी में यह नगर पँवार राजा रोहिताश ने बसाया था। उसके नाम पर इस शहर का नाम रोहतक रखा गया।
  • मुख्यालय – रोहतक
  • उपमंडल – रोहतक, सांपला, महम
  • तहसील – रोहतक, सांपला, कलानौर, महम
  • उप तहसील – लाखन माजरा
  • खंड – कलानौर, लाखनमाजरा, महम, रोहतक, सांपला
  • क्षेत्रफल – 1745 वर्ग किलोमीटर
  • लिंगानुपात – 924/1000 (2019 के अनुसार)
  • साक्षरता दर – 80.22 प्रतिशत
  • जिले में घनत्व – 607 (वर्ग किलोमीटर)
  • लोकसभा क्षेत्र – रोहतक
  • विधानसभा क्षेत्र – रोहतक, सांपला, किलोई, महम, कलानौर
  • 1857 की क्रांति के नेता – विरासत अली (किसान), साबिर खान (किसान) हसन अली
  • नेशनल हाईवे – 9, 709, 352

प्रसिद्ध स्थल –

  1. जिलास्तरीय युद्ध स्मारक – यह संस्थान मानसरोवर पार्क रोहतक में स्थित है। इस संस्थान में स्मारक पर पूरे जिले के शहीदों के नाम संगमरमर की शिलाओं पर खुदाई करके अंकित किए हुए हैं।
  2. राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक – यह स्मारक महखष दयानंद विश्वविद्यालय के प्रांगण में प्रथम द्वार के निकट है। यह स्मारक 2004 में बना था। इसमें एक मॉन्यूमेंट, एक हॉल ऑफ फेम और पुस्तकालय स्थित है।
  3. आकाशवाणी केन्द्र – रोहतक जिले का पहला और हरियाणा राज्य का पहला आकाशवाणी केन्द्र 8 मई, 1976 को स्थापित किया गया था। जहाँ से हरियाणा की संस्कृति व विकास से संबंधित कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं।
  4. तिलियार पर्यटक क्षेत्र  नगर से 5 किलोमीटर दूर पूर्व की दिशा में अस्थल बोहर मठ के समीप 123 एकड़ में फैला तिलियार पर्यटक क्षेत्र मुख्य आकर्षण का केन्द्र है।
  5. लाल मस्जिद – लाल मस्जिद मनोहर एक बहुत पुरानी मस्जिद है। भिवानी स्टैंड पर स्थित इस मस्जिद को सन् 1939 में नगर के एक प्रसिद्ध व्यापारी हाजी अली ने बनवाया था।
  6. दीनी मस्जिद दीनी मस्जिद एक ऐतिहासिक मस्जिद है। सुल्तान अलाउद्दीन के काल में मंदिर को मस्जिद का रूप दिया गया था। 1947 के बाद इसको फिर से मंदिर का रूप दिया गया।
  7. महम की बावड़ी – महम (रोहतक) में स्थित इस बावड़ी को महम की शान समझा जाता है। यह जल संचय करने की एक अच्छी बावड़ी है। इस प्राचीन बाबड़ी का निर्माण 1656 में शाहजहाँ के शासनकाल में शुद्धोकलाल करवाया था। ‘महम की बावड़ी’ को ‘शाहजहाँ की बावड़ी’ भी कहा जाता है।
  8. अस्थल बोहर मठ – इसकी स्थापना 18वीं शताब्दी में तेजस्वी महासिद्ध श्री चौरंगीनाथ ने की थी। इसकी नींव ढाई सौ वर्ष पूर्व सिद्ध शिरोमणि बाबा मस्तनाथ ने रखी थी।
  9. गुरुद्वारा लाखन माजरा – लाखन माजरा रोहतक से 20 किलोमीटर दूर रोहतक – जींद रोड पर बना हुआ है। सिक्खों के नौवें पातशाह गुरु तेग बहादुर आनंदपुर साहिब से दिल्ली जाते समय यहाँ 13 दिन तक ठहरे थे।
  10. गऊ कर्ण तालाब – गऊ कर्ण महाराज के नाम से ही यह स्थान प्रसिद्ध हुआ है।
  11. नौरंग पर्यटक स्थल – महम में महम चौबीसी चबूतरा स्थित है, जहाँ पर 24 गाँव के किसी भी कार्य का फैसला किया जाता है। इसी के साथ नौरंग नामक पर्यटक स्थल है, जो पर्यटन विभाग द्वारा बनाया गया है।
  12. काजी की मस्जिद – रोहतक से 22 किलोमीटर दूर यह प्राचीन मस्जिद है। इस मस्जिद की मीनारें 60 फुट है। यह मस्जिद सफेद पत्थरों से बनाई हुई है।
  13. हिरण उद्यान महम (रोहतक) एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है।
  14. ज्ञानी चोर/तुगलक की गुफा महम में है।
  15. दुर्वासा ऋषि की कुटिया (दूबलधन, रोहतक) में है।
  16. हरियाणा का सबसे छोटा चिड़ियाघर तीलीमार मिनी जू (1976) रोहतक में है।
  17. शीशे वाली मस्जिद
  18. मैना रिसोर्ट
  19. शीतला माता मंदिर
  20. बेरी का रूढ़ महल, 1892 में बना रूढ़महल मंदिर, प्रसिद्ध हैं।
  21. चोर गुम्बद रोहतक में है।

प्रसिद्ध मेले –

  • बाबा मस्तनाथ का मेला (अस्थल बोहर)
  • बाबा श्याम जी का मेला (लाखन माजरा)
  • बाबा जगन्नाथ का मेला (भलोट गाँव)

प्रमुख उद्योग –

  • एशियन पेंट उद्योग
  • होजरी उद्योग
  • गन्ना मिल
  • चमड़ा उद्योग
  • बिजली के करघे पर बुनाई उद्योग

प्रमुख शिक्षण संस्थान –

  • 1914 में स्थापित ‘जाट – एंग्लो इंडिया सोसाइटी’ को 1977 में ‘जाट कॉलेज’ में बदल दिया गया।
  • पंडित नेकीराम शर्मा 1926 – 27 में हरियाणा का पहला कॉलेज बना था।
  • ‘सर छोटूराम साइंस एंड टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय’।
  • PGIMS की स्थापना 1960 में, 2008 में इसे विश्वविद्यालय बना दिया गया।
  • महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, 1976 में स्थापना।
  • इंडिया इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट, 2009 में स्थापना।
  • बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, अस्थल बोहर, 2012 में स्थापना।
  • 16 जनवरी, 2017 को राष्ट्रीय मुक्केबाजी अकादमी की स्थापना।
  • राज्य फिल्म एंड टेक्नोलॉजी संस्थान 2011 में बना।
  • राज्य फैशन डिजाइन संस्थान 2011 में बना।
  • राज्य शहरी विकास और वास्तुकला संस्थान 2012 में बना।
  • राज्य फाइन आर्ट संस्थान 2014 में बना।
    उपरोक्त इन 4 संस्थानों को मिलाकर ही ‘राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय’ की स्थापना 2014 में की गई।
  • पंडित भगवत दयाल मेडिकल विश्वविद्यालय – 1964 में इस विश्वविद्यालय की स्थापना कॉलेज के रूप में हुई। बाद में इसको विश्वविद्यालय बनाया गया।

प्राचीन स्थल –

  • रोहतक को कुषाणकालीन मूखतयों का केन्द्र माना जाता है।
  • हरियाणा में इंडोग्रीक सिक्के खोखराकोट, रोहतक से प्राप्त किए थे।

प्रसिद्ध व्यक्तित्व –

  1. रणबीर सिंह हुड्डा – 1941 में सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेने के कारण गिरफ्तार हुए थे। 3 साल तक विधानसभा सदस्य रहे थे। स्वाधीनता संग्राम सेनानी संगठन के अध्यक्ष रहे थे। ‘हिंदी हरियाणा’ नामक साप्ताहिक पत्रिका का संपादन किया था।
  2. भूपेंद्र सिंह हुड्डा – दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। चार बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। 5 मार्च, 2005 से 28 अक्टूबर, 2009 तक दो बार लगातार मुख्यमंत्री रहे थे। ‘भूमि पुत्र’ के नाम से मशहूर।
  3. ममता खरब – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन्होंने हॉकी खिलाड़ी के रूप में कई पदक जीते थे। 2002 में मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ में हॉकी में स्वर्ण पदक जीतने के बाद हरियाणा सरकार ने उन्हें ‘गोल्डन गर्ल’ की उपाधि दी थी। ‘भीम अवार्ड’, ‘अर्जुन अवार्ड’ से सम्मानित। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान थी। 2006 में मेलबर्न में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक प्राप्त किया था।
  4. पहलवान अशोक कुमार गर्ग – 1993 में ‘अर्जुन अवार्ड’ से सम्मानित। 1990 में हरियाणा सरकार ने ‘राज्य खेल पुरस्कार’ से नवाजा। इन्हें ‘सितारा-ए-हिंद’, ‘सितारा-ए-पंजाब’ के नाम से भी नवाजा गया।
  5. स्वामी इंद्रवेश – सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध समाज सुधारक के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया है।
  6. जे.पी. कौशिक – ‘चंद्रावल’ हरियाणवी की प्रसिद्ध फिल्म में संगीत दिया था। अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ में संगीत निर्देशक रहे हैं।
  7. साक्षी मलिक – मोखरा गाँव से संबंध। रियो ओलंपिक 2016 में रेसलिंग में 58 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता। हरियाणा प्रदेश में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर।
  8. सर छोटूराम जाट – 1916 में ‘जाट गजट’ नामक अखबार निकाली। मोरों के शिकार पर प्रतिबंध् लगवाने में सफल हुए। 1931 में इन्हें ‘सर’ की उपाधि दी गई। भाखड़ा बांध के जन्मदाता व वास्तुकार। गढ़ी सांपला में सर छोटूराम का जन्म हुआ। किसानों के मसीहा।
  9. रणदीप हुड्डा – अभिनेता
  10. पूजा बत्रा – अभिनेत्री
  11. पंडित नेकीराम शर्मा – (केलाना) ‘हरियाणा केसरी’ के नाम से प्रसिद्ध।
  12. सुभाष घई, अशोक घई – फिल्म निर्माता
  13. सैयद गुलाम हुसैन शाह – साहित्यकार
  14. जगबीर राठी – साहित्यकार
  15. जसविंदर नरूला – अभिनेता
  16. अश्विनी चौधरी – निर्माता – निर्देशक
  17. अरविंद स्वामी – निर्माता – निर्देशक
  18. संग्राम सिंह मदीना – WWE के हरियाणा के पहले रेसलर।
  19. कामरेड लक्ष्मण दास – इनका संबंध रोहतक से था।

महत्वपूर्ण बिंदु –

    1. रोहतक जिले की गजक व रेवड़ियाँ बहुत प्रसिद्ध है।
    2. राजीव गांधी खेल परिसर, रोहतक।
    3. चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम (लाहली, रोहतक)
    4. ऑल इंडिया रेडियो (1930, रोहतक)
    5. यमुना नदी रोहतक से नहीं लगती है।
    6. मोहम्मद गौरी ने 1194 ईस्वी में आक्रमण किया था।
    7. रोहतक की सीमा किसी भी राज्य की सीमा से नहीं लगती है।
    8. 21वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 जनवरी, 2017 को रोहतक में हुआ।
    9. सबसे बड़ा मंडल – रोहतक, 5 जिले रोहतक मंडल (रोहतक, भिवानी, झज्जर, दादरी, सोनीपत)
    10. हरियाणा का 22वां जिला चरखी दादरी बना, जो रोहतक मंडल में आता है।
    11. रोहतक चरखी दादरी में कांग्रेस की पहली शाखा 1888 में बनी।
    12. रोहतक जिले में जाटों पर आर्यों का प्रभाव ज्यादा रहा।
    13. 1 दिसंबर, 1929 में वायसराय लॉर्ड इरविन की रेलगाड़ी को उड़ाने के लिए रोहतक में बम तैयार किए गए थे।
    14. NH – 709 हरियाणा के दो शहरों रोहतक – पानीपत को जोड़ता है।
    15. हिंदी के समर्थन में सत्याग्रह आंदोलन में सबसे प्रभावित जिले रोहतक व हिसार।
    16. शहर की शोरी क्लॉथ मार्केट, उत्तर भारत की सबसे बड़ी कपड़े की मार्केट मानी जाती है।
    17. ज्वार का उत्पादन सर्वाधिक रोहतक जिले में होता है।
    18. तिलियार झील को ‘इन्दिरा झील’ के नाम से भी जाना जाता है।

हरियाणा जिला दर्शन

Haryana

Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.

Haryana Topic Wise

This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of Haryana State Civil Services exams, Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI & Various Other Competitive Exams. 

General Studies for All One Day Haryana Exams [HPSC, HSSC, Haryana CET etc.]