हरियाणा राज्य की स्थापना

Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.

1. ब्रिटिश सरकार ने हरियाणा का अधिकांश भाग पंजाब के अधीन कब किया था?

(अ) 1858 ई.
(ब) 1859 ई.
(स) 1757 ई.
(द) 1870 ई.

उत्तर :-(अ) 1858 ई.

2. पृथक् हरियाणा की माँग किस वर्ष प्रारम्भ हुई?

(अ) वर्ष 1910
(ब) वर्ष 1907

(स) वर्ष 1913
(द) वर्ष 1951

उत्तर :-(ब) वर्ष 1907

3. हरियाणा राज्य के गठन के लिए किसकी अध्यक्षता में ‘हरियाणा विकास समिति’ का गठन किया गया था?

(अ) अरुणा आसफ अली
(ब) लाला लाजपत राय

(स) श्रीराम शर्मा
(द) मुहम्मद हुसैन

उत्तर :-(स) श्रीराम शर्मा

4. हरियाणा क्षेत्र को पंजाब प्रान्त से अलग कर दिल्ली में मिलाने की माँग पहली बार कब की गई थी?

(अ) वर्ष 1925 में
(ब) वर्ष 1926 में

(स) वर्ष 1927 में
(द) वर्ष 1928 में

उत्तर :-(ब) वर्ष 1926 में

5. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?

(अ) द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में ज्योफरी कॉर्बेट ने अम्बाला डिवीजन (हरियाणा) को पंजाब से अलग करने की माँग की, जिसका महात्मा गाँधी ने समर्थन किया
(ब) दीनबन्धु गुप्ता ने 9 दिसम्बर, 1932 को पंजाब प्रान्त से अलग हरियाणा राज्य की माँग की थी
(स) कांग्रेस नेता डॉ. पट्टाभि सीतारमैया ने दिल्ली में वर्ष 1946 में दीनबन्धु गुप्ता की माँग का समर्थन किया था
(द) उपरोक्त सभी

उत्तर :-(द) उपरोक्त सभी

6. वर्ष 1947 में भारत के स्वतन्त्र होने के पश्चात् हरियाणा किस भारतीय प्रान्त का भाग था?

(अ) दिल्ली
(ब) पंजाब

(स) उत्तर प्रदेश
(द) राजस्थान

उत्तर :-(ब) पंजाब

7. वर्ष 1948 में मास्टर तारा सिंह ने अपने पत्र ‘अजीत’ में किस राज्य की माँग की थी?

(अ) हिन्दी राज्य
(ब) उर्दू राज्य

(स) सिख राज्य
(द) मराठी राज्य

उत्तर :-(स) सिख राज्य

8. सच्चर फॉर्मूला कब लागू हुआ?

(अ) अक्टूबर, 1949
(ब) सितम्बर, 1949
(स) नवम्बर, 1949
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर :-(अ) अक्टूबर, 1949

9. सच्चर फॉर्मूला लागू होने का क्या प्रभाव हुआ?

(अ) पंजाब को पंजाबी, हिन्दी और उर्दू क्षेत्र तीन हिस्सों में बाँट दिया गया
(ब) पंजाब को पंजाबी और हिन्दी क्षेत्र दो हिस्सों में बाँट दिया गया
(स) पंजाब को पंजाबी और उर्दू क्षेत्र दो हिस्सों में बाँट दिया गया
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर :-(ब) पंजाब को पंजाबी और हिन्दी क्षेत्र दो हिस्सों में बाँट दिया गया

10. सच्चर फॉर्मूला के अन्तर्गत विभाजित हिन्दी क्षेत्र में निम्न में से किस क्षेत्र को शामिल किया गया?

(अ) रोहतक
(ब) गुड़गाँव

(स) अम्बाला
(द) ये सभी

उत्तर :-(द) ये सभी

11. निम्न में से कौन-सा कथन ‘सच्चर फॉर्मूला’ के सम्बन्ध में सही है?

(अ) हिन्दी क्षेत्र की सरकारी भाषा हिन्दी तथा पंजाबी क्षेत्र की सरकारी भाषा पंजाबी निर्धारित की गई, जो गुरुमुखी लिपि में लिखी जाती है
(ब) फॉर्मूले के तहत प्री. यूनिवर्सिटी परीक्षा तक शिक्षा का माध्यम हिन्दी क्षेत्र में हिन्दी तथा पंजाबी क्षेत्र में पंजाबी तय किया गया
(स) पंजाबी क्षेत्र की द्वितीय भाषा हिन्दी तथा हिन्दी क्षेत्र की द्वितीय भाषा पंजाबी तय की गई
(द) उपरोक्त सभी

उत्तर :-(द) उपरोक्त सभी

12. राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन कब किया गया था?

(अ) 29 दिसम्बर, 1953
(ब) 1 जनवरी, 1954

(स) 25 अगस्त, 1953
(द) 26 मार्च, 1955

उत्तर :-(अ) 29 दिसम्बर, 1953

13. राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किसकी अध्यक्षता में किया गया था?

(अ) तारा सिंह
(ब) फजल अली

(स) प्रताप सिंह
(द) मुहम्मद हुसैन

उत्तर :-(ब) फजल अली

14. वर्ष 1955 में हरियाणा क्षेत्र के कांग्रेस विधायकों ने किसके समक्ष पृथक् हरियाणा राज्य की माँग रखी थी?

(अ) राज्य पुनर्गठन आयोग
(ब) शाह आयोग

(स) सच्चर फॉर्मूला समिति
(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :-(अ) राज्य पुनर्गठन आयोग

15. केन्द्र सरकार द्वारा पंजाब व हरियाणा दोनों क्षेत्रों के लिए एक ही विधानसभा व राज्यपाल के लिए क्षेत्रीय फॉर्मूला कब लागू किया गया?

(अ) 14 मार्च, 1956
(ब) 25 सितम्बर, 1955

(स) 24 जुलाई, 1956
(द) 28 अक्टूबर, 1955

उत्तर :-(स) 24 जुलाई, 1956

16. निम्न में से कौन-सा प्रावधान क्षेत्रीय फॉर्मूले के प्रावधान के सम्बन्ध में सही था?

(अ) पंजाब द्विभाषी राज्य है, इसलिए हिन्दी व पंजाबी इसकी सरकारी भाषा मानने का प्रावधान किया गया
(ब) सम्पूर्ण राज्य क्षेत्र को हिन्दी तथा पंजाबी क्षेत्र में विभाजित कर दिया गया
(स) केन्द्र सरकार ने हिन्दी व पंजाबी के विकास में सहयोग का विश्वास दिलाया
(द) उपरोक्त सभी

उत्तर :-(द) उपरोक्त सभी

17. क्षेत्रीय फॉर्मूले के आधार पर निम्न में से कौन-सा क्षेत्र हिन्दी क्षेत्र में शामिल नहीं किया गया था?

(अ) करनाल
(ब) हिसार

(स) जालन्धर
(द) महेन्द्रगढ़

उत्तर :-(स) जालन्धर

18. क्षेत्रीय फॉर्मूले के अन्तर्गत निम्न में से कौन-सा क्षेत्र पंजाबी क्षेत्र में शामिल नहीं किया गया था?

(अ) होशियारपुर
(ब) गुरुदासपुर

(स) फिरोजपुर
(द) काँगड़ा

उत्तर :-(द) काँगड़ा

19. पंजाब सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री कौन थे, जिन्होंने क्षेत्रीय फॉर्मूले को लागू नहीं किया था?

(अ) प्रताप सिंह कैरो
(ब) फतेह सिंह

(स) हुकुम सिंह
(द) धर्मवीर सिंह

उत्तर :-(अ) प्रताप सिंह कैरो

20. वर्ष 1965 में अकाली दल के किस नेता ने पंजाबी सूबे के लिए अनशन करने की घोषणा की थी, किन्तु भारत-पाक युद्ध के कारण इसे वापस ले लिया गया था?

(अ) मास्टर तारा सिंह
(ब) सन्त फतेहसिंह

(स) प्रताप सिंह कैरो
(द) हुकुम सिंह

उत्तर :-(ब) सन्त फतेहसिंह

21. वर्ष 1965 में भारत सरकार ने किसकी अध्यक्षता में पंजाब विभाजन के लिए संसदीय समिति का गठन किया था?

(अ) हुकुम सिंह
(ब) जे सी शाह

(स) एम एम फिलिप
(द) प्रताप सिंह

उत्तर :-(अ) हुकुम सिंह

22. सीमा आयोग का गठन कब हुआ था, जब पंजाब और हरियाणा को अलग करने का निर्णय लिया गया था?

(अ) मई, 1975
(ब) अक्टूबर, 1965
(स) जनवरी, 1951
(द) दिसम्बर, 1941

उत्तर :-(ब) अक्टूबर, 1965

23. वर्ष 1966 में हरियाणा संघर्ष समिति ने किसके नेतृत्व में सन्त फतेह सिंह से भेंट की थी?

(अ) धर्मवीर
(ब) भगवत दयाल शर्मा

(स) चौधरी देवीलाल
(द) प्रताप सिंह

उत्तर :-(स) चौधरी देवीलाल

24. भारत सरकार ने 23 अप्रैल, 1966 को ……….. की अध्यक्षता में विद्यमान राज्य पंजाब के विभाजन और नई राज्य सीमाएँ निर्धारित करने हेतु आयोग बनाया।

(अ) न्यायमूर्ति जे सी शाह
(ब) न्यायमूर्ति एम काटजू
(स) न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा
(द) न्यायमूर्ति रंजन गोगोई

उत्तर :-(अ) न्यायमूर्ति जे सी शाह

25. 23 अप्रैल, 1966 को गठित शाह आयोग में अध्यक्ष जे सी शाह के अतिरिक्त और कौन सदस्य शामिल थे?

(अ) एस दत्त
(ब) एम एम फिलिप

(स) (अ) और (ब) दोनों
(द) प्रताप सिंह कैरो

उत्तर :-(स) (अ) और (ब) दोनों

26. पंजाब सीमा आयोग ने अपनी रिपोर्ट कब सौंपी, जिसमें हिन्दी भाषा के क्षेत्र के साथ खरड़, नारायणगढ़ व जगाधरी (अम्बाला) को जोड़ने का सुझाव दिया गया था?

(अ) 14 फरवरी, 1966
(ब) 31 मई, 1966

(स) 7 अगस्त, 1966
(द) 9 सितम्बर, 1966

उत्तर :-(ब) 31 मई, 1966

27. निम्न में से कौन खरड़ व चण्डीगढ़ को हरियाणा में सम्मिलित किए जाने के विरुद्ध थे?

(अ) एस दत्त
(ब) एम एम फिलिप

(स) दीपक मिश्रा
(द) ये सभी

उत्तर :-(अ) एस दत्त

28. शाह आयोग द्वारा पंजाब सीमांकन के पश्चात् पंजाब पुनर्गठन एक्ट कब पारित किया गया?

(अ) 18 सितम्बर, 1966
(ब) 18 अक्टूबर, 1966

(स) 18 नवम्बर, 1966
(द) 18 दिसम्बर, 1966

उत्तर :-(अ) 18 सितम्बर, 1966

29. लोकसभा में पंजाब पुनर्गठन विधेयक को किसने प्रस्तुत किया था?

(अ) इन्दिरा गाँधी
(ब) लाल बहादुर शास्त्री

(स) गुलजारी लाल नन्दा
(द) प्रताप सिंह कैरो

उत्तर :-(स) गुलजारी लाल नन्दा

30. पंजाब पुनर्गठन एक्ट के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत पंजाब एवं हरियाणा के लिए संयुक्त उच्च न्यायालय का प्रावधान किया गया था?

(अ) अनुच्छेद-18
(ब) अनुच्छेद-21
(स) अनुच्छेद-25
(द) उपअनुच्छेद-1

उत्तर :-(ब) अनुच्छेद-21

31. हरियाणा राज्य की स्थापना कब हुई थी?

(अ) 1 दिसम्बर, 1966
(ब) 1 नवम्बर, 1966

(स) 5 नवम्बर, 1966
(द) 1 नवम्बर, 1968

उत्तर :-(ब) 1 नवम्बर, 1966

32. हरियाणा राज्य का निर्माण 1 नवम्बर, 1966 को किस समिति की अनुशंसा पर हुआ था?

(अ) इन्दिरा गाँधी
(ब) सर छोटूराम

(स) सरदार हुकम सिंह
(द) लाल बहादुर शास्त्री

उत्तर :-(स) सरदार हुकम सिंह

33. किस संविधान संशोधन के अन्तर्गत 1 नवम्बर, 1966 को भारत के 17वें राज्य के रूप में हरियाणा का गठन हुआ?

(अ) 7वें
(ब) 11वें

(स) 15वें
(द) 18वें

उत्तर :-(द) 18वें

34. हरियाणा दिवस किस दिन मनाया जाता है?

(अ) 1 नवम्बर
(ब) 13 अक्टूबर

(स) 1 दिसम्बर
(द) 1 जनवरी

उत्तर :-(अ) 1 नवम्बर

35. …………… हरियाणा के प्रथम राज्यपाल थे।

(अ) वी एन चक्रवर्ती
(ब) धर्मवीर

(स) आर एस नरूला
(द) जी डी तापसी

उत्तर :-(ब) धर्मवीर

36. हरियाणा गठन के पश्चात् किसे हरियाणा का प्रथम मुख्यमंत्री बनाया गया?

(अ) पं. भगवत दयाल शर्मा
(ब) वी एन चक्रवर्ती

(स) राव वीरेन्द्र सिंह
(द) बंसीलाल

उत्तर :-(अ) पं. भगवत दयाल शर्मा

Haryana General Knowledge Topic MCQ's

This collection of Multiple Choice Questions (MCQs) on Haryana General Knowledge covers a wide range of topics related to the Indian state of Haryana. It includes questions from history, geography, politics, economy, culture, famous personalities, sports, festivals, current affairs, and more. These MCQs are useful for competitive exams like HSSC, HPSC, HTET, SSC, UPSC, and other state-level exams. Designed to help aspirants quickly revise important facts, these questions test both static and dynamic knowledge of Haryana.

🎉 Welcome To You Haryana GK 🎉

Haryana GK MCQ, Mock Test, Quiz's and Topic wise Note's

Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.

Haryana Exam Topic's Wise General Knowledge

अंग्रेजी

हिन्दी

Haryana General Knowledge PDF For All Exam

Prepared By GK247

Prepared By PK Yadav

This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of Haryana State Civil Services exams, Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI & Various Other Competitive Exams. 

Scroll to Top