हरियाणा की भाषा एवं साहित्य

Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.

1. हरियाणा में निम्न में से किस भाषा का प्रयोग किया जाता है?

(अ) हरियाणवी
(ब) उर्दू
(स) पंजाबी
(द) ये सभी

उत्तर :-(द) ये सभी

2. हरियाणा की राजभाषा कौन-सी है?

(अ) हिन्दी
(ब) उर्दू
(स) गुजराती
(द) हरियाणवी

उत्तर :-(अ) हिन्दी

3. हरियाणा की लगभग 89% जनसंख्या कौन-सी भाषा बोलती है?

(अ) पंजाबी
(ब) उर्दू
(स) हिन्दी
(द) हरियाणवी

उत्तर :-(स) हिन्दी

4. हरियाणा की द्वितीय आधिकारिक भाषा कौन-सी है?

(अ) हिन्दी
(ब) पंजाबी
(स) हरियाणवी
(द) अंग्रेजी

उत्तर :-(ब) पंजाबी

5. हरियाणवी भाषा लिखने के लिए किस लिपि का उपयोग किया जाता है?

(अ) संस्कृत
(ब) हिन्दी
(स) देवनागरी
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर :-(स) देवनागरी

6. हरियाणवी भाषा की उत्पत्ति निम्न में से किसके अनुसार पश्चिमी हिन्दी से हुई है?

(अ) मयूर
(ब) विद्याधर
(स) नानक चन्द्र शर्मा
(द) बाणभट्ट

उत्तर :-(स) नानक चन्द्र शर्मा

7. ब्रिटिश भाषाविद् डॉ. ग्रियर्सन ने हरियाणवी भाषा को क्या कहा है?

(अ) बांगरु
(ब) कौरवी
(स) मेवाती
(द) ब्रज

उत्तर :-(अ) बांगरु

8. हरियाणवी भाषा को क्षेत्र के आधार पर कितने भागों में विभक्त किया गया है?

(अ) दो
(ब) तीन
(स) चार
(द) पाँच

उत्तर :-(अ) दो

9. हरियाणा के सर्वाधिक क्षेत्र में बोली जाने वाली बोली कौन-सी है?

(अ) ब्रज
(ब) मेवाती
(स) बांगरु
(द) कौरवी

उत्तर :-(स) बांगरु

10. कौरवी किस बोली का प्रारूप मानी जाती है?

(अ) मैथिली
(ब) उर्दू
(स) खड़ी बोली
(द) अवधी

उत्तर :-(स) खड़ी बोली

11. निम्न में से कौन-सा कथन अहीरी बोली के सम्बन्ध में सही है?

(अ) हरियाणा में अहीरों की भाषा अहीरी या अहीरवाटी कहलाती है
(ब) अहीरवाटी के ग्रामीण क्षेत्र को हीरी कहा जाता है
(स) अहीरी बोली के विकास में डॉ. श्यामसुन्दर दास ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई
(द) उपरोक्त सभी

उत्तर :-(द) उपरोक्त सभी

12. मेवात में बोली जाने वाली हरियाणवी भाषा पर किस भाषा का प्रभाव नहीं है?

(अ) ब्रज
(ब) राजस्थानी
(स) बांगरु
(द) पंजाबी

उत्तर :-(द) पंजाबी

13. हरियाणा के किस जिले में ब्रजभाषा बोली जाती है?

(अ) फरीदाबाद
(ब) मेवात
(स) गुरुग्राम
(द) ये सभी

उत्तर :-(द) ये सभी

14. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?

(अ) बागड़ी बोली हरियाणा के भिवानी, हिसार, सिरसा जिले के क्षेत्रों में बोली जाती है
(ब) मेवाती भाषा राज्य के मेवात क्षेत्र में बोली जाती है
(स) ब्रजभाषा की शब्दावली बांगरु के समान पाई जाती है
(द) उपरोक्त सभी

उत्तर :-(द) उपरोक्त सभी

15. महाकाव्य महाभारत की रचना महर्षि वेदव्यास ने की थी, इस महाकाव्य में कितने पर्व एवं श्लोक हैं?

(अ) 18 पर्व एवं 1 लाख श्लोक
(ब) 20 पर्व एवं 2 लाख श्लोक
(स) 32 पर्व एवं 1 लाख श्लोक
(द) 16 पर्व एवं 2 लाख श्लोक

उत्तर :-(अ) 18 पर्व एवं 1 लाख श्लोक

16. राजा हर्षवर्द्धन ने एक प्रसिद्ध नाटक ……… लिखा था।

(अ) भरतांजलि
(ब) नारायणीयम्
(स) नागानन्द
(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :-(स) नागानन्द

17. रत्नावली नामक संस्कृत नाटक किसने लिखा था?

(अ) हरिलाल
(ब) तुलसीदास
(स) सूरदास
(द) हर्षवर्द्धन

उत्तर :-(द) हर्षवर्द्धन

18. बाणभट्ट निम्न में से किस राजा के दरबार में कवि थे?

(अ) हर्षवर्द्धन
(ब) राज्यवर्द्धन
(स) प्रभाकरवर्द्धन
(द) चन्द्रगुप्त

उत्तर :-(अ) हर्षवर्द्धन

19. निम्न में से कौन-सी बाणभट्ट की प्रमुख रचना है?

(अ) हर्षचरितम्
(ब) कादम्बरी
(स) मुकुटताड़िकम्
(द) ये सभी

उत्तर :-(द) ये सभी

20. बाणभट्ट के समकालीन कवि मयूर भट्ट की प्रमुख रचना कौन-सी है?

(अ) मयूराष्टक
(ब) सूर्यशतक
(स) (अ) और (ब) दोनों
(द) चण्डीशतकम्

उत्तर :-(स) (अ) और (ब) दोनों

21. निम्न में से कौन-सी रचना पण्डित छज्जूराम विद्यासागर की है?

(अ) कुरुक्षेत्राष्टकम्
(ब) दुर्गाभ्युदयानाम
(स) सुल्तान चरितम्
(द) ये सभी

उत्तर :-(द) ये सभी

22. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(अ) माधवाचार्य की प्रमुख रचना कबीरचरितम् है
(ब) आचार्य विद्यानिधि शास्त्री ने सामवेद का हिन्दी पदानुवाद किया था
(स) पण्डित सत्यदेव वशिष्ठ की प्रमुख रचना विष्णुसहस्रनाम है
(द) पण्डित शिवराम शास्त्री की प्रथम काव्यकृति गाँधी चरितम् है

उत्तर :-(द) पण्डित शिवराम शास्त्री की प्रथम काव्यकृति गाँधी चरितम् है

23. ‘हरियाणा वैभवम्’ किसकी प्रथम काव्यकृति है?

(अ) पं. सत्यदेव वशिष्ठ
(ब) पं. शिवराम शास्त्री
(स) पं. विद्याधर शुक्ल
(द) माधवाचार्य

उत्तर :-(ब) पं. शिवराम शास्त्री

24. 7 निबन्धों का संकलन ‘निबन्ध सप्तकम्’ के रचनाकार कौन हैं?

(अ) डॉ. विद्याधर धस्माना
(ब) डॉ. महेशचन्द्र शर्मा
(स) डॉ. मदनलाल शर्मा
(द) वैद्य शंकरलाल शर्मा

उत्तर :-(अ) डॉ. विद्याधर धस्माना

25. ‘मदीया कर्मभूमि’ संस्कृत निबन्ध निम्न में से किनकी रचना है?

(अ) डॉ. विद्याधर धस्माना
(ब) डॉ. मदनलाल शर्मा
(स) वैद्य शंकरलाल शर्मा
(द) डॉ. महेशचन्द्र शर्मा

उत्तर :-(स) वैद्य शंकरलाल शर्मा

26. निम्न में से कौन ‘अमरचरित महाकाव्यम्’ के रचयिता हैं?

(अ) हरिदत्त शास्त्री
(ब) पं. चन्द्रभानु शास्त्री
(स) पं. रामेश्वर लाल
(द) महाकवि वनमालिदास

उत्तर :-(स) पं. रामेश्वर लाल

27. हरियाणा की प्रथम खण्डकाव्य लेखिका श्रीमती शान्ति राठी द्वारा रचित खण्डकाव्य/गीतिकाव्य का क्या नाम है?

(अ) कादम्बरीशतकम्
(ब) सरस्वती वन्दना
(स) इन्दिरा प्रशस्तिशतकम्
(द) स्वातंस्य समर

उत्तर :-(स) इन्दिरा प्रशस्तिशतकम्

28. संस्कृत भाषा में रचित चित्रबोधिनी के साहित्यकार कौन हैं?

(अ) बनारसी दास
(ब) डॉ. मथुरादत्त पाण्डेय
(स) पं. हरिपुण्य न्यायरत्न
(द) आचार्य भगवान देव

उत्तर :-(स) पं. हरिपुण्य न्यायरत्न

29. निम्नलिखित में से कौन हरियाणा का कालिदास कहलाता है?

(अ) दीपचन्द बहमन
(ब) धनपत सिंह
(स) पण्डित माँगेराम
(द) बाजे भगत

उत्तर :-(अ) दीपचन्द बहमन

30. निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(अ) हरियाणा वैभवम् संस्कृत खण्डकाव्य के रचनाकार पं. राधाकृष्ण शास्त्री हैं
(ब) ‘युग भारती’ खण्डकाव्य के रचयिता डॉ. शंकरलाल सारस्वत हैं
(स) आचार्य भगवान देव की प्रमुख रचना ‘देवचरित महाभाष्यम्’ है
(द) ‘अमरसेन चरित्र’ संस्कृत साहित्य के रचयिता बनारसी दास हैं

उत्तर :-(द) ‘अमरसेन चरित्र’ संस्कृत साहित्य के रचयिता बनारसी दास हैं

31. हरियाणा के संस्कृत महाकाव्य एवं उनके रचयिता का सही मिलान कीजिए-

         सूची-I                                  सूची-II 
    (महाकाव्य)                             (रचयिता)
A. दादूरामोदय                  1. महाकवि वनमालिदास
B. श्री मस्तराम चरितम्       2. स्वामी हरिदास
C. श्री शंकराचार्य चरितम्    3. हरिदत्त शास्त्री
D. श्री हरिश्रेष्ठ महाकाव्यम्   4. निगम बोध तीर्थ
कूट-A B C D
(अ) 1 2 3 4
(ब) 3 2 1 4
(स) 4 3 2 1
(द) 2 3 4 1

उत्तर :-(द) 2 3 4 1

32. हरियाणा के संस्कृत खण्डकाव्य/गीतिकाव्य एवं रचयिता को सुमेलित कीजिए-

       सूची-I                                      सूची-II
   (रचयिता)                          (खण्डकाव्य/गीतिकाव्य)
A. हंसराज नागर                   1. सांख्य सुधाकर
B. वनमालिदास शास्त्री          2. विज्ञान गीतम्
C. श्री लक्ष्मण सिंह अग्रवाल    3. सरस्वती वन्दना
D. डॉ. शंकरलाल सारस्वत    4. युग भारती
कूट-A B C D
(अ) 2 3 4 1
(ब) 3 1 2 4
(स) 1 2 4 3
(द) 4 3 2 1

उत्तर :-(ब) 3 1 2 4

33. निम्न कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़कर कूट की सहायता से सही कथनों का चयन कीजिए-

1. माधवाचार्य वर्ष 1923 में संस्कृत विद्यालय बहावलपुर के प्राचार्य पद पर कार्यरत थे।
2. आचार्य विद्यानिधि शास्त्री का जन्म वर्ष 1911 में हुआ था।
3. पं. विद्याधर गौड़ के पुत्र श्री बेणीराम गौड़ तथा श्री दौलतराम गौड़ भी संस्कृत के प्रसिद्ध विद्वान् थे।
4. शिवनारायण शास्त्री का जन्म जीन्द जिले में 1885 ई. में हुआ था।
कूट
(अ) 1, 2 और 3
(ब) 2, 3 और 4
(स) 3 और 4
(द) ये सभी

उत्तर :-(द) ये सभी

34. गद्य साहित्य के अन्तर्गत निम्न में से किसे शामिल किया जाता है?

(अ) जीवन चरित
(ब) रूपक
(स) उपन्यास व भाषा साहित्य
(द) उपरोक्त सभी

उत्तर :-(द) उपरोक्त सभी

35. हरियाणा के धौलड़ा निवासी वैद्य शंकरलाल ने किस संस्कृत उपन्यास की रचना की, जिसका प्रकाशन वर्ष 1985 में किया गया?

(अ) शशिप्रभा
(ब) कथाशतकम्
(स) दयानिधि चरितम्
(द) पतिपरायण

उत्तर :-(अ) शशिप्रभा

36. निम्न में से किस रचना में धन्ना, रैदास, मीरा आदि का उल्लेख किया गया है?

(अ) कथाशतकम्
(ब) पीले पत्ते
(स) कथासंग्रह
(द) ये सभी

उत्तर :-(अ) कथाशतकम्

37. गाँधी चरितम् किसके द्वारा रचित जीवन चरित रचना है?

(अ) आचार्य विद्यानिधि
(ब) भिक्षाराम शास्त्री
(स) पं. हजारीलाल शास्त्री
(द) पं. माधवाचार्य

उत्तर :-(ब) भिक्षाराम शास्त्री

38. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?

(अ) पं. छज्जूराम विद्यासागर राज्य में प्रमुख नाटककार थे, जिन्होंने दुर्गाभ्युदय नाटकम् की रचना की
(ब) प्रो. सत्यदेव द्वारा रचित शिव समाधिरूपम् एक प्रसिद्ध नाटक है
(स) पतिपरायण डॉ. नौबतराम भारद्वाज द्वारा रचित प्रमुख रूपक (नाटक) है
(द) उपरोक्त सभी

उत्तर :-(द) उपरोक्त सभी

39. पं. माधव प्रसाद मिश्र द्वारा रचित ‘लड़की की बहादुरी’ कहानी का कथानक किस पर आधारित है?

(अ) लड़की के जीवन पर
(ब) समाज पर
(स) संस्कृति पर
(द) ये सभी

उत्तर :-(ब) समाज पर

40. हरियाणा के प्रसिद्ध साहित्यकार शमीम शर्मा का सम्बन्ध किस जिले से है?

(अ) हिसार
(ब) करनाल
(स) पानीपत
(द) सिरसा

उत्तर :-(अ) हिसार

41. प्रमुख साहित्यकार एवं उनकी रचनाओं का सही मिलान कीजिए-

सूची I                                  सूची II
(रचनाएँ)                            (साहित्यकार)
A. डॉ. बलदेव सिंह           1. एकांक पंचदशी
B. डॉ. विद्याधर धस्माना   2. पेटिका रहस्यम्
C. डॉ. रामदत्त शर्मा         3. पांचजन्यम्
D. डॉ. मथुरादत्त              4. हर्षदर्शनम्
कूट-A B C D
(अ) 2 1 4 3
(ब) 1 2 3 4
(स) 4 3 2 1
(द) 3 2 4 1

उत्तर :-(स) 4 3 2 1

42. प्रमुख कथाकार एवं उनके कथासंग्रह को सही सुमेलित कीजिए-

         सूची I                                सूची II
      (कथाकार)                        (कथा संग्रह)
A. विशम्भरनाथ ‘कौशिक’   1. पेरिस की नर्तकी
B. मोहन चोपड़ा                 2. यह जग वे सपने
C. जयनाथ नलिन               3. आधा कटा हुआ सूर्य
D. शशिभूषण सिंहल          4. जवानी का नशा
कूट-A B C D
(अ) 1 3 4 2
(ब) 2 3 4 1
(स) 1 2 3 4
(द) 3 4 1 2

उत्तर :-(अ) 1 3 4 2

43. निम्न में से कौन हरियाणा का प्रमुख निबन्धकार है?

(अ) डॉ. हरिश्चन्द्र वर्मा
(ब) जगदीश कौशिक
(स) डॉ. जयभगवान गोयल
(द) ये सभी

उत्तर :-(द) ये सभी

44. साहित्यकार बालमुकुन्द गुप्त ने किस पत्र के द्वारा राष्ट्र की राजनैतिक, धार्मिक तथा सामाजिक समस्या से लोगों को अवगत कराया?

(अ) भारत संवाद
(ब) भारत मित्र
(स) सहयोग
(द) सद्भावना

उत्तर :-(ब) भारत मित्र

45. निम्न में से कौन-सी आचार्य विनय मोहन शर्मा की प्रमुख रचना है?

(अ) दृष्टिकोण
(ब) साहित्य शोध
(स) रेखा और रंग
(द) ये सभी

उत्तर :-(द) ये सभी

46. हरियाणवी भाषा का पहला उपन्यास है-

(अ) हेरू की कहानी
(ब) झाड़फिरी
(स) दान लीला
(द) सुराही गया

उत्तर :-(ब) झाड़फिरी

47. हरियाणवी भाषा का प्रथम उपन्यास किसने लिखा था?

(अ) बाबू बालमुकुन्द गुप्त
(ब) राजाराम शास्त्री
(स) तुलसी शर्मा ‘दिनेश’
(द) विशम्बरनाथ कौशिक

उत्तर :-(ब) राजाराम शास्त्री

48. ‘ईख की खेती’ प्रहसन के लेखक कौन हैं?

(अ) राजाराम शास्त्री
(ब) मूलचन्द वर्मा
(स) साधुराम
(द) हरिकेश

उत्तर :-(अ) राजाराम शास्त्री

49. हरियाणा के प्रथम सफल उपन्यासकार का क्या नाम है?

(अ) मोहन चोपड़ा
(ब) राकेश वत्स
(स) मधुकान्त
(द) जयनाथ नलिन

उत्तर :-(अ) मोहन चोपड़ा

50. ‘टूटे सपने’ उपन्यास के प्रमुख उपन्यासकार का क्या नाम है?

(अ) स्वदेश दीपक
(ब) सुभाष रस्तोगी
(स) मधुकान्त
(द) राजकुमार निजात

उत्तर :-(ब) सुभाष रस्तोगी

51. ‘माटी का मोल’ उपन्यास के लेखक कौन हैं?

(अ) पण्डित जसराज
(ब) जयनारायण कौशिक
(स) सैयद कासिम महमूद
(द) पारुल गुलाटी

उत्तर :-(ब) जयनारायण कौशिक

52. ‘टूटते बन्धन’ उपन्यास के लेखक कौन हैं?

(अ) बाणभट्ट
(ब) सम्प्रदी
(स) जैमिनी सारस्वत
(द) हेमराज निर्गम

उत्तर :-(द) हेमराज निर्गम

53. जाल और मुक्ति उपन्यास ……. द्वारा लिखा गया था।

(अ) मुंशी प्रेमचन्द
(ब) हेमराज निर्गम
(स) हर्षवर्द्धन
(द) हरिलाल

उत्तर :-(ब) हेमराज निर्गम

54. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?

(अ) ‘लाल पसीना’ उपन्यास के लेखक अभिमन्यु अनन्त हैं
(ब) ‘गाँव की ओर’ उपन्यास के लेखक मधुकान्त हैं
(स) ‘अन्धा सफर’ उपन्यास के रचनाकार कृष्ण मदहोश हैं
(द) उपरोक्त सभी

उत्तर :-(द) उपरोक्त सभी
 

55. उपन्यासकार एवं उनकी रचनाओं को सुमेलित कीजिए-

    सूची I                              सूची II
(उपन्यासकार)                   (रचनाएँ)
A. राकेश वत्स             1. वन और पगडण्डियाँ
B. उर्मि कृष्ण               2. सिन्धु पुत्र
C. अमृतलाल मदान     3. जीवित चट्टानें
D. रमेशचन्द्र जैन         4. मेहँदी रचे हाथ
कूट-A B C D
(अ) 2 3 4 1
(ब) 3 1 2 4
(स) 1 4 3 2
(द) 3 4 1 2

उत्तर :-(ब) 3 1 2 4

56. मुगल बादशाह मुहम्मदशाह ‘रंगीला’ के दरबारी कवि जुगल किशोर भट्ट की रचना कौन-सी है?

(अ) अलंकार निधि
(ब) कवित्त संग्रह
(स) ‘अ’ और ‘ब’ दोनों
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर :-(स) ‘अ’ और ‘ब’ दोनों

57. भाई सन्तोख सिंह की प्रमुख रचना निम्न में से कौन-सी है?

(अ) अमरकोश
(ब) नानक प्रकाश
(स) आत्मपुराण
(द) ये सभी

उत्तर :-(द) ये सभी

58. शम्भु दयाल (दादरी), जो जीन्द के महाराजा के दरबार में रहते थे, की प्रमुख रचना निम्न में से कौन-सी है?

(अ) कृष्ण लीला
(ब) जोगन लीला
(स) भजन सागर
(द) ये सभी

उत्तर :-(द) ये सभी

59. ‘रणबीर प्रकाश’ रचना के लेखक कौन हैं?

(अ) बंगासिंह
(ब) मनमोहन
(स) मुकुन्द दास
(द) सन्तोष गोयल

उत्तर :-(ब) मनमोहन

60. हरियाणा में हिन्दी का प्रथम साहित्यकार किसे माना जाता है?

(अ) सिद्ध चौरंगीनाथ
(ब) ईश्वर दास
(स) श्रीधर
(द) निश्चल दास

उत्तर :-(अ) सिद्ध चौरंगीनाथ

हरियाणा सामान्य ज्ञान

Haryana

Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.

Haryana Common Entrance Test GROUP C & D

सामान्य विज्ञान

कम्प्यूटर

अंग्रेजी

हिन्दी

This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of Haryana State Civil Services exams, Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI & Various Other Competitive Exams. 

General Studies for All One Day Haryana Exams [HPSC, HSSC, Haryana CET etc.]

Content Own GK247.IN Copy Not Allow Sorry !!

error: Content is protected !!