जिला पलवल का दर्शन / वर्णन

District wise Description of Haryana State – District Ambala/ हरियाणा राज्य का जिलेवार वर्णन – जिला अम्बाला

जिला पलवल का दर्शन / वर्णन

स्थापना – 15 अगस्त, 2008
मुख्यालय – पलवल
तहसील – पलवल, होडल, हथीन
उप मंडल – पलवल, होडल, हथीन
खंड – पृथला, पलवल
क्षेत्रफल – 1367 वर्ग किलोमीटर
लिंगानुपात – 930/1000 (2019 के अनुसार)
साक्षरता दर – 69.32 प्रतिशत
जिले में घनत्व – 761 (वर्ग किलोमीटर)
लोकसभा क्षेत्र – फरीदाबाद
विधानसभा क्षेत्र – पलवल, हथीन, होडल
1857 की क्रांति के नेता – गफूर अली (व्यापारी), हरसुन राय (किसान)
नेशनल हाईवे – 44
अलग होकर बना – फरीदाबाद

प्रसिद्ध स्थल

1. पांडव वन – मान्यता के अनुसार पांडवों ने अपने अज्ञातवास का कुछ समय यहीं पर बिताया था।
2. सती का स्थान – होडल क्षेत्र में सती के नाम पर एक भव्य मंदिर तथा तालाब बनाया गया था। यहाँ जनवरी माह में मेला लगता है। भरतपुर के राजा सूरजमल ने एक सराय तालाब तथा बावड़ी का निर्माण भी करवाया था।
3. पंचवटी – पांडवों के समय का मंदिर माना जाता है। अज्ञातवास के समय इस स्थान पर विश्राम भी किया था।
4. डबचिक – दिल्ली – आगरा मार्ग पर डबचिक पर्यटन कॉम्पलेक्स बना हुआ है।
5. महल एवं बाराखंबा छतरी – महलनुमा हवेली का निर्माण भरतपुर के राजा सूरजमल के ससुर चौधरी कांशीराम सोरोत ने करवाया था महारानी किशोरी राजा सूरजमल की धर्मपत्नी और चौधरी कांशीराम की पुत्री थी।
6. जैन मंदिर – जैन सम्प्रदाय का धार्मिक स्थल
7. जागेश्वर मंदिर – विष्णु जी का प्रसिद्ध मंदिर
8. कोटा मंदिर – हिन्दुओं का धार्मिक स्थल

प्रसिद्ध उद्योग

1. साइकिल उद्योग
2. एल. एस. फ्रूड इंडस्ट्री
3. प्लास्टिक इंडस्ट्री
4. ऑयल इंडस्ट्री

नदियाँ

यमुना नदी – यह सिंचाई का प्रमुख स्त्रोत है।

महत्वपूर्ण बिंदु

1. हरियाणा की ‘सिटी ऑफ कॉटन’ भी कही जाती है।
2. यहाँ का साइकिल उद्योग प्रमुख है।
3. पलवल का रेलवे स्टेशन वह स्थान है, जहाँ से महात्मा गाँधी को पहली बार गिरफ्तार किया गया था।
4. पलवल हरियाणा का एकमात्र जिला है, जो बृज क्षेत्र में आता है।