हरियाणा में लोकगीत, लोक वाद्य एवं लोकनृत्य

1. हरियाणा में किस काल में संगीत कला का विकास हुआ?
(अ) वैदिक काल
(ब) उत्तरवैदिक काल
(स) उत्तर मुगल काल
(द) ये सभी

View Solution

2. वैदिककालीन ऋषि-मुनि के आश्रम में कितने प्रकार के संगीत का विकास हुआ?
(अ) तीन
(ब) पाँच
(स) सात
(द) नौ
View Solution

3. हरियाणा में पेशेवर संगीतकारों का उदय किस काल में हुआ?
(अ) ऋग्वैदिक काल में
(ब) उत्तरवैदिक काल में
(स) मुगल काल में
(द) ब्रिटिश काल में
View Solution

4. किस स्थान से प्राप्त अभिलेखों में संगीत के सात स्वरों का उल्लेख है?
(अ) सुघ
(ब) अग्रोहा
(स) रोहतक
(द) मिताथल
View Solution

5. सन्त सूरदास ने संगीत की शिक्षा किस आचार्य से ली थी?
(अ) सन्त रैदास
(ब) बैजू बावरा
(स) सन्त हरिदास
(द) सन्त कबीर
View Solution

6. मध्यकाल की उत्तरी संगीत की परम्परा में शामिल है-
(अ) ध्रुपद
(ब) तराना
(स) ख्याल
(द) ये सभी
View Solution

7. हरियाणा में उत्तर मुगलकालीन प्रसिद्ध ख्याल गायक कौन थे?
(अ) हद्दू खाँ
(ब) कल्लन खाँ
(स) ‘अ’ और ‘ब’ दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं
View Solution

8. हरियाणा के चरखी-दादरी जिले में कौन-सा राग प्रचलित है?
(अ) सारंगपुर
(ब) ताड़ी
(स) असावरी
(द) ये सभी
View Solution

9. हरियाणा में लोक संगीत को कितने भागों में बाँटा गया है?
(अ) दो
(ब) चार
(स) सात
(द) आठ
View Solution

10. किसके अनुसार हरियाणा में हर्ष की बहन की शादी में लोकगीत गाए गए थे?
(अ) बाणभट्ट
(ब) हर्ष
(स) अशोक
(द) पाणिनी
View Solution

11. हरियाणा में किस अवसर पर लोकगीत गाए जाते हैं?
(अ) बच्चों के जन्म पर
(ब) विवाह पर
(स) त्योहार के समय पर
(द) ये सभी
View Solution

12. ‘बनड़ा-बनड़ी’ गीत किस अवसर पर गाए जाते हैं?
(अ) लड़की की शादी में
(ब) बच्चे के जन्म पर
(स) लड़के की शादी में
(द) इनमें से कोई नहीं
View Solution

13. ‘‘बाबूल देश जाइयो परदेस जाइयो, गोरी का वर ढूँढियो’’ किस अवसर पर महिलाएँ यह लोकगीत गाती हैं?
(अ) विवाह
(ब) तीज
(स) फाल्गुन
(द) दीवाली
View Solution

14. ‘‘पीला ओढ़ हमारी जच्चा मुंढला बैठी गीत’’ कब गाया जाता है?
(अ) बच्चे के जन्म पर
(ब) शादी के एक दिन पहले
(स) मृत्यु पर
(द) गोद भराई पर
View Solution

15. पीलिया ……. के अवसर पर गाया जाता है।
(अ) जन्म
(ब) विवाह
(स) मृत्यु
(द) होली
View Solution

16. हरियाणा में फाग के गीत किस त्योहार पर गाए जाते हैं?
(अ) दशहरा
(ब) दीपावली
(स) होली
(द) सावन
View Solution

17. सावन के महीने में कौन-सा गीत गाया जाता है?
(अ) कोथली
(ब)सिंधारा
(स) वर्षा एवं झूला
(द) ये सभी
View Solution

18. हरियाणा में पनघट से सम्बन्धित गीतों में किस रस की प्रधानता होती है?
(अ) शान्त
(ब) शृंगार
(स) करुण
(द) वीर
View Solution

19. निम्न में से कौन-सा गीत राज्य के लोकगीतों से सम्बन्धित है?
(अ) बारहमासा गीत
(ब) खेतीबाड़ी सम्बन्धी गीत
(स) सैनिकों से सम्बन्धित गीत
(द) ये सभी
View Solution

20. हरियाणा की प्रसिद्ध संगीतज्ञ जोहराबाई का सम्बन्ध किस जिले से है?
(अ) अम्बाला
(ब) रोहतक
(स) सोनीपत
(द) कुरुक्षेत्र
View Solution
21. हरियाणा के शास्त्रीय संगीतज्ञ बाजे भगत का जन्म कब हुआ था?
(अ) 16 जुलाई, 1898
(ब) 20 जुलाई, 1898
(स) 7 अगस्त, 1890
(द) 15 सितम्बर, 1895
View Solution

22. हरियाणा के किस संगीतज्ञ को स्वर सम्राट की उपाधि प्रदान की गई?
(अ) जोहराबाई
(ब) बाजे भगत
(स) पं. जसराज
(द) इनमें से कोई नहीं
View Solution

23. पं. जसराज किस विधा के लिए विख्यात हैं?
(अ) शास्त्रीय संगीत
(ब) लोकगीत
(स) लोकनृत्य
(द) कवित्व
View Solution

24. पं. जसराज शास्त्रीय संगीतज्ञ का जन्म कहाँ हुआ?
(अ) मथुरा
(ब) वृन्दावन
(स) काशी
(द) हिसार
View Solution

25. हरियाणा में वाद्य यन्त्रों का प्रयोग किस काल से प्रचलन में था?
(अ) सैन्धव काल
(ब) वैदिक काल
(स) मौर्य काल
(द) गुप्त काल
View Solution

26. हरियाणा में मुख्यत: कितने प्रकार के वाद्य यन्त्र प्रचलन में हैं?
(अ) 3
(ब) 5
(स) 4
(द) 7
View Solution

27. किस एकतन्त्री वाद्य पर लोक गायक कम्पोज करते हैं?
(अ) बैंजो
(ब) बाँसुरी
(स) सारंगी
(द) हारमोनियम
View Solution

28. किस वाद्य यन्त्र का प्रयोग प्राय: सपेरे बीन के साथ करते हैं?
(अ) तूम्बा
(ब) इकतारा
(स) दोतारा
(द) बैंजो
View Solution

29. प्राचीनकाल में चारण व भाट लोग सामान्यत: किस वाद्य यन्त्र का प्रयोग करते थे?
(अ) सारंगी
(ब) तूम्बा
(स) इकतारा
(द) बैंजो
View Solution

30. निम्न में से कौन-सा वाद्य यन्त्र राज्य में पाश्चात्य संस्कृति से प्रचलन में आया है?
(अ) हारमोनियम
(ब) बैंजो
(स) नौबत
(द) खंजरी
View Solution

31. सितार किसके मिश्रण से बना एक प्रसिद्ध वाद्य यन्त्र है?
(अ) वीणा
(ब) ईरानी तम्बूरा
(स) ‘अ’ और ‘ब’ दोनों
(द) इकतारा
View Solution

32. निम्न में से किस वाद्य यन्त्र का प्रयोग प्राय: शास्त्रीय संगीत के लिए किया जाता है?
(अ) सारंगी
(ब) तूम्बा
(स) वीणा
(द) दोतारा
View Solution

33. निम्न वाद्य यन्त्रों में से किसे पेटी बाजा के नाम से भी जाना जाता है?
(अ) हारमोनियम
(ब) सितार
(स) वीणा
(द) बैंजो
View Solution

34. बाँसुरी किस प्रकार का वाद्य यन्त्र है?
(अ) सुषिर वाद्य यन्त्र
(ब) तत् वाद्य यन्त्र
(स) अवनद्ध वाद्य यन्त्र
(द) घन वाद्य यन्त्र
View Solution

35. सुषिर वाद्य यन्त्रों में सबसे पुराना वाद्य यन्त्र कौन-सा माना जाता है?
(अ) बाँसुरी
(ब) शंख
(स) शहनाई
(द) बीन
View Solution

36. निम्न में से कौन-सा पारम्परिक रूप से हरियाणा का वाद्य यन्त्र नहीं है?
(अ) अलगोजा
(ब) बीन
(स) शंख
(द) शहनाई
View Solution

37. ढोलक का निर्माण किस वृक्ष की लकड़ी से किया जाता है?
(अ) आम
(ब) शीशम
(स) सागौन
(द) ये सभी
View Solution

38. पंजाबी भाँगड़ा में किस वाद्य यन्त्र का विशेष महत्त्व होता है?
(अ) ढोलक
(ब) वीणा
(स) इकतारा
(द) तम्बूरा
View Solution

39. नगाड़े के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सत्य है?
(अ) यह एक प्रकार का ड्रम होता है, जिसका पश्च भाग गोलाकार होता है।
(ब) इस वाद्य यन्त्र पर बकरे अथवा भैंसे का चमड़ा मढ़ा होता है।
(स) नगाड़े को बजाने हेतु प्रयोग की जाने वाली लकड़ी को ‘चोब’ कहते हैं।
(द) उपरोक्त सभी
View Solution

40. हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले का लोकप्रिय वाद्य कौन-सा है?
(अ) डफ
(ब) ताशा
(स) खंजरी
(द) नौबत
View Solution