हरियाणा का जिलेवार परिचय

141. कैथल का संस्कृत नाम क्या था?

(अ) कपिलवस्तु
(ब) कपिस्थल
(स) कपिलस्थ
(द) कपिल नगरी

उत्तर :-(ब) कपिस्थल

142. कैथल जिले का क्षेत्रफल कितना है?

(अ) 2,310 वर्ग किमी
(ब) 2,317 वर्ग किमी
(स) 2,327 वर्ग किमी
(द) 2,340 वर्ग किमी

उत्तर :-(ब) 2,317 वर्ग किमी

143. कैथल को कहा जाता है-

(अ) गुरुद्वारों का नगर
(ब) छोटी काशी
(स) (अ) और (ब) दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :-(स) (अ) और (ब) दोनों

144. टोपियों वाला गुरुद्वारा कहाँ अवस्थित है, जिसमें गुरुग्रन्थ साहिब और रामायण एकसाथ पढ़े जाते हैं?

(अ) कैथल
(ब) रोहतक
(स) भिवानी
(द) कुरुक्षेत्र

उत्तर :-(अ) कैथल

145. कैथल में किस वर्ष राष्ट्रीय विद्या समिति द्वारा इन्दिरा गाँधी महिला महाविद्यालय की स्थापना की गई थी?

(अ) वर्ष 1966 में
(ब) वर्ष 1970 में
(स) वर्ष 1962 में
(द) वर्ष 1972 में

उत्तर :-(ब) वर्ष 1970 में

146. पीतल नगरी रेवाड़ी की स्थापना कब की गई थी?

(अ) 1 नवम्बर, 1989
(ब) 4 दिसम्बर, 1990
(स) 2 जून, 1992
(द) 3 अगस्त, 1994

उत्तर :-(अ) 1 नवम्बर, 1989

147. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रेवाड़ी शहर की स्थापना किस काल में की गई थी?

(अ) रामायण काल
(ब) वैदिक काल
(स) बुद्ध काल
(द) महाभारत काल

उत्तर :-(द) महाभारत काल

148. हरियाणा के रेवाड़ी का क्षेत्रफल कितना है?

(अ) 1,540 वर्ग किमी
(ब) 1,550 वर्ग किमी
(स) 1,594 वर्ग किमी
(द) 1,640 वर्ग किमी

उत्तर :-(स) 1,594 वर्ग किमी

149. निम्न में से कौन रेवाड़ी जिले से सम्बन्धित है?

(अ) बाबा सूरजगिरि का मेला
(ब) बाग वाला तालाब
(स) रामपुरा का महल
(द) ये सभी

उत्तर :-(द) ये सभी

150. हरियाणा का रेवाड़ी जिला भारत में निम्न में से किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?

(अ) पीतल के बर्तन उद्योग
(ब) तिल्ली जूती उद्योग
(स) हीरो होण्डा मोटरसाइकिल उद्योग
(द) ये सभी

उत्तर :-(द) ये सभी

151. रेवाड़ी को किस नाम से जाना जाता है?

(अ) वीर नगरी
(ब) पीतल नगरी (ब्रास सिटी)
(स) (अ) और (ब) दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :-(स) (अ) और (ब) दोनों

152. हरियाणा का सबसे बड़ा व पुराना रेलवे स्टेशन किस शहर का है?

(अ) कैथल
(ब) रेवाड़ी
(स) पानीपत
(द) फतेहाबाद

उत्तर :-(ब) रेवाड़ी

153. हरियाणा के किस जिले में स्लेट-पत्थर की खान स्थित है?

(अ) यमुनानगर
(ब) रेवाड़ी
(स) कैथल
(द) अम्बाला

उत्तर :-(ब) रेवाड़ी

154. रेवाड़ी में ‘रेजांग ला स्मारक’ का निर्माण किस वर्ष किया गया था?

(अ) वर्ष 1950
(ब) वर्ष 1955
(स) वर्ष 1958
(द) वर्ष 1962

उत्तर :-(द) वर्ष 1962

155. रेवाड़ी में लाल मस्जिद का निर्माण किसके शासनकाल में हुआ?

(अ) अकबर
(ब) शाहजहाँ
(स) हुमायूँ
(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :-(अ) अकबर

156. हरियाणा का यह जिला 1 नवम्बर, 1989 को करनाल जिले से निकाला गया। 24 जुलाई, 1991 को इसे फिर से करनाल जिले में मिला दिया गया। 1 जनवरी, 1992 को यह पुन: पृथक् जिला बन गया। यह कौन-सा जिला है?

(अ) रोहतक
(ब) हिसार
(स) पानीपत
(द) कुरुक्षेत्र

उत्तर :-(स) पानीपत
 

157. निम्न में से कौन-सा पानीपत का प्राचीन व ऐतिहासिक नाम है?

(अ) पाण्डुप्रस्थ
(ब) पनप्रस्थ
(स) वानप्रस्थ
(द) ये सभी

उत्तर :-(द) ये सभी

158. हरियाणा के पानीपत जिले में किस कम्पनी का पेट्रोलियम परिसर स्थित है?

(अ) भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन
(ब) इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन
(स) रिलायन्स इण्डस्ट्रीज लिमिटेड
(द) हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन

उत्तर :-(ब) इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन

159. ऊन उद्योग के लिए कौन-सा नगर प्रसिद्ध है?

(अ) फरीदाबाद
(ब) पानीपत
(स) करनाल
(द) सोनीपत

उत्तर :-(ब) पानीपत

160. हरियाणा का कौन-सा शहर ‘बुनकरों का शहर’ कहलाता है?

(अ) महेन्द्रगढ़
(ब) फतेहाबाद
(स) करनाल
(द) पानीपत

उत्तर :-(द) पानीपत

161. किस वर्ष पानीपत में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की स्थापना की गई थी?

(अ) 28 जुलाई, 1972
(ब) 23 अगस्त, 1974
(स) 12 जनवरी, 1978
(द) 5 मई, 1970

उत्तर :-(ब) 23 अगस्त, 1974

162. यूरिया संयन्त्र कौन-से जिले में स्थित है?

(अ) सोनीपत
(ब) महेन्द्रगढ़
(स) पानीपत
(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :-(स) पानीपत

163. ………. के रघुनाथ धाम मन्दिर में हरियाणा का पहला अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक स्थित है।

(अ) सोनीपत
(ब) पानीपत
(स) फतेहाबाद
(द) करनाल

उत्तर :-(ब) पानीपत

164. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?

(अ) पानीपत में देश का पहला कृत्रिम रबड़ संयन्त्र स्थापित है
(ब) पानीपत से पचरंग अचार तथा बासमती चावल दूसरे देशों में निर्यात किया जाता है
(स) पानीपत में कैप्टिव विद्युत संयन्त्र स्थित है
(द) उपरोक्त सभी

उत्तर :-(द) उपरोक्त सभी

165. हरियाणा के पंचकुला जिले की स्थापना कब की गई थी?

(अ) 4 जनवरी, 1985
(ब) 8 जुलाई, 1990
(स) 15 अगस्त, 1995
(द) 4 दिसम्बर, 1998

उत्तर :-(स) 15 अगस्त, 1995

166. पंचकुला जिले का क्षेत्रफल कितना है?

(अ) 898 वर्ग किमी
(ब) 817 वर्ग किमी
(स) 1072 वर्ग किमी
(द) 906 वर्ग किमी

उत्तर :-(अ) 898 वर्ग किमी

167. हरियाणा के निम्न में से किस जिले की सीमाएँ उत्तर प्रदेश से नहीं लगी हैं?

(अ) पंचकुला
(ब) यमुनानगर
(स) करनाल
(द) पानीपत

उत्तर :-(अ) पंचकुला

168. पंचकुला में किस प्रकार की मृदा पाई जाती है?

(अ) लाल
(ब) पीली
(स) दोमट
(द) रेतीली

उत्तर :-(अ) लाल

169. टिक्कर ताल झील, राज्य के किस जिले में अवस्थित है?

(अ) फतेहाबाद
(ब) पंचकुला
(स) जीन्द
(द) करनाल

उत्तर :-(ब) पंचकुला

170. निम्न में से किस उपनाम से पंचकुला को जाना जाता है?

(अ) नैनो सिटी
(ब) पाँच सिचाई नहरों का शहर
(स) (अ) और (ब) दोनों
(द) मेगा सिटी

उत्तर :-(स) (अ) और (ब) दोनों

171. निम्न में से किसे ट्राई सिटी की संज्ञा दी जाती है?

(अ) मोहाली
(ब) चण्डीगढ़
(स) पंचकुला
(द) ये सभी

उत्तर :-(द) ये सभी

172. पंचकुला जिले में किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?

(अ) उष्णकटिबन्धीय वन
(ब) शुष्क पर्णपाती वन
(स) (अ) और (ब) दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :-(स) (अ) और (ब) दोनों

173. यादवेन्द्र गार्डन, जिसे उत्तरी भारत का नन्दन वन कहा जाता है, हरियाणा के किस जिले में स्थित है?

(अ) पंचकुला
(ब) झज्जर
(स) फतेहाबाद
(द) भिवानी

उत्तर :-(अ) पंचकुला

174. पंचकुला प्रसिद्ध है-

(अ) घड़ियों के लिए
(ब) बर्तनों के लिए
(स) इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए
(द) धूप के चश्मों के लिए

उत्तर :-(स) इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए

175. केन्द्रशासित प्रदेश चण्डीगढ़ का सैटेलाइट शहर कौन-सा है?

(अ) गुरुग्राम
(ब) अम्बाला
(स) पंचकुला
(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :-(स) पंचकुला

176. हरियाणा लोक सेवा आयोग कहाँ स्थित है?

(अ) सोनीपत
(ब) पानीपत
(स) करनाल
(द) पंचकुला

उत्तर :-(द) पंचकुला

177. हरियाणा के झज्जर जिले का गठन किस वर्ष हुआ?

(अ) 15 जुलाई, 1997
(ब) 20 जून, 1998
(स) 5 सितम्बर, 1999
(द) 10 अक्टूबर, 2001

उत्तर :-(अ) 15 जुलाई, 1997

178. झज्जर का प्राचीनकालीन नाम ………….. था-

(अ) छज्जूनगर
(ब) नैनो सिटी
(स) वनप्रस्थ
(द) सोनप्रस्थ

उत्तर :-(अ) छज्जूनगर

179. भिण्डावास पक्षी अभ्यारण्य राज्य के किस जिले में स्थित है?

(अ) कैथल
(ब) महेन्द्रगढ़
(स) झज्जर
(द) करनाल

उत्तर :-(स) झज्जर

180. हरियाणा के किस जिले को शहीदों का शहर भी कहा जाता है?

(अ) पंचकुला
(ब) झज्जर
(स) पलवल
(द) मेवात

उत्तर :-(ब) झज्जर

हरियाणा सामान्य ज्ञान

Haryana

Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.

Haryana Common Entrance Test GROUP C & D

सामान्य विज्ञान

कम्प्यूटर

अंग्रेजी

हिन्दी

This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of Haryana State Civil Services exams, Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI & Various Other Competitive Exams. 

General Studies for All One Day Haryana Exams [HPSC, HSSC, Haryana CET etc.]

Content Own GK247.IN Copy Not Allow Sorry !!

error: Content is protected !!