Join WhatsApp Join Telegram
🔔 Alert
📢 कृपया Study Material को ध्यानपूर्वक पढ़ें | • 🔎 किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को पढ़ने से पहले एक बार Verify जरूर करें | • ✏️ कोई Spelling Mistake, Missing Content या Error मिले तो हमें जरूर बताएं | • 🤝 आपकी Feedback हमें Study Material को और बेहतर बनाने में मदद करती है | • 📢 यदि कोई जानकारी अधूरी या गलत दिखाई दे, तो कृपया हमें सूचित करें | •
व्यक्तिगत परिचय

श्री उदय भानु हंस

✦ जन्म – 2 अगस्त, 1926, दियारा दिन पनाह, मुजफ्फरगढ़, पंजाब (वर्तमान पाकिस्तान)

✦ भारत में आकर बसे – लाजपत नगर, हिसार

✦ मृत्यु – 26 फरवरी, 2019 हिसार

✦ राज्य कवि का दर्जा दिया गया – 1966

✦ ‘कौन अब सुनाएगा, दर्द हमको माटी का, प्रेमचंद गंगा है, लापता निराला है’ प्रसिद्ध पंक्तियाँ – उदयभान हंस

✦ इनका प्रसिद्ध महाकाव्य – ‘संत सिपाही’ आधारित है – गुरुगोविंद सिंह पर

✦ हिन्दी में रूबाई के प्रवर्तक कवि हैं।

✦ प्रसिद्ध हास्य/हरियाणवी अभिनेता सीताराम पांचाल इनके शिष्य रहे हैं।

✦ हरियाणा के प्रसिद्ध महाकाव्यकार रहे हैं।

कार्यकाल –

✦ सरकारी कॉलेज, हिसार से प्रिंसिपल पद से सेवा निवृत्त हुए थे।

प्रमुख सम्मान –

✦ हरियाणा साहित्य अकादमी का सूर्य सम्मान – 2006

✦ हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा 2009 में हरियाणा साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

प्रमुख रचनाएँ –

✦ हिन्दी रूबाइयाँ – 1952

✦ भेड़ियों के संग

✦ संत सिपाही

✦ हंस मुक्तावली

✦ देसां में देस हरियाणा

✦ शंख

✦ शहनाई

श्री उदय भानु हंस की स्मृति में 'हंस पुरस्कार/सम्मान' दिया जाता है।

व्यक्तिगत परिचय

सुषमा स्वराज

✦ जन्म – 14 फरवरी, 1952, अम्बाला छावनी, पंजाब (भारत), अब हरियाणा में

✦ शिक्षा – बी.ए. सनातन धर्म कॉलेज; संस्कृत व राजनीति से एम.ए. किया – अम्बाला छावनी से; कानून की पढ़ाई – पंजाब विश्वविद्यालय, चण्डीगढ़ से

✦ पति का नाम – स्वराज कौशल

✦ एकमात्र बेटी – बांसुरी

✦ प्रथम बार विधायक बनी – 1977 (मात्र 25 वर्ष में चौ. देवीलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनी)

✦ मृत्यु – 6 अगस्त, 2019

कार्यकाल –

✦ दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमंत्री बनी – 1998 (5वीं दिल्ली सी.एम)

✦ द्वितीय महिला विदेशी मंत्री बनी – 26 मई, 2014 से 30 मई, 2019

✦ लोकसभा में विपक्ष की नेता बनी – 21 दिसम्बर, 2009 से 26 मई, 2014 तक

✦ सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल किस राज्य के राज्यपाल भी रहे हैं – मिजोरम

✦ किस देश के नरेश ने सुषमा स्वराज की याद में 1000 ईंटों के दीपक जलाये – भूटान नरेश (जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक), पद्मविभूषण 2020 सम्मान से सम्मानित किया गया है।

व्यक्तिगत परिचय

श्री विश्वम्भर नाथ कौशिक

✦ जन्म – 1891, अम्बाला छावनी

✦ मृत्यु – 1945

✦ हरियाणा का प्रसिद्ध कहानीकार है – श्री विश्वम्भर नाथ कौशिक

✦ हरियाणा के किस कहानीकार को मुंशी प्रेमचंद की टक्कर का कहानीकार माना जाता है – श्री विश्वम्भर नाथ कौशिक

प्रमुख रचनाएँ/कहानियाँ –

✦ रक्षा बंधन

✦ ताई

✦ गल्प मंदिर

✦ चित्रशाला

✦ पेरिस की नर्तकी

✦ प्रतिशोध

✦ जीत में हार

✦ खोटा बेटा

✦ साध की होली

✦ मणिमाला

✦ कल्लोल

✦ चांद पत्रिका – विश्वम्भरनाथ कौशिक (इस पत्रिका में 1857 की क्रांति में राज्य के लोगों को दी गई फांसी का वर्णन है।)

✦ ‘डूबे की चिट्ठियां’ – हास्य व्यंग्य – श्री विश्वम्भरनाथ कौशिक

✦ दिव्य चक्षु के नाम से हास्य व्यंग्यपूर्ण निबन्ध – श्री विश्वम्भरनाथ कौशिक

प्रमुख उपन्यास –

✦ माँ, भिखारिणी

व्यक्तिगत परिचय

श्री बालमुकुंद गुप्त

✦ जन्म – 14 नवम्बर, 1865, गुड़ियानी गांव, रेवाड़ी

✦ मृत्यु – 15 सितम्बर, 1907

✦ हरियाणा का प्रसिद्ध निबंधकार था – श्री बालमुकुंद गुप्त

प्रमुख रचनाएँ –

✦ शिवशम्भू का चिट्ठा (इसमें नादिरशाह शासक की लॉर्ड कर्जन की नीतियों से तुलना की गई है।)

✦ भारत मित्र

✦ हिन्दुस्तान

✦ हिंद बंगवासी

✦ उर्दू बीवी के नाम चिट्ठी

✦ हरिदास

✦ खिलौना

✦ खेलतमाशा

✦ स्फुट कविता

प्रमुख अखबार –

✦ अखबारे चुनार

✦ कोहेनूर

✦ भारत प्रताप

✦ भारत मित्र

✦ हिंद बंगवासी

✦ शिवशम्भू का चिट्ठा – माले मिट्टी के विरोध में व लॉर्ड कर्जन की शासन नीति के खिलाफ व्यंग्यपूर्ण व चुटकीली आलोचना युक्त नीति है।

व्यक्तिगत परिचय

पं. नेकीराम शर्मा

✦ जन्म – 7 सितम्बर, 1887, कैलंगा गांव (भिवानी)

✦ शिक्षा – सीतापुर (बनारस) व अयोध्या से

✦ पिता का नाम – पं. हरिप्रसाद मिश्र

✦ माता का नाम – बजरों देवी

✦ पत्नी का नाम – नारो देवी

✦ प्रारम्भिक गुरु – दादा पृथ्वीराम मिश्र

✦ राजनीतिक गुरु – लोकमान्य तिलक

✦ परम मित्र – लाला लाजपत राय

✦ हरियाणा के प्रथम व सबसे बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे – पं. नेकीराम शर्मा

✦ उपनाम – हरियाणा केसरी

✦ कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया था – पं. नेकीराम शर्मा

✦ 1905 के बनारस के कांग्रेस अधिवेशन में भाग लिया था – पं. नेकीराम शर्मा

✦ पं. नेकीराम शर्मा की प्रिय ग्रंथ – रामचरितमानस

✦ 1896–1906 में रोहतक में पड़े अकाल पर ‘विपत्ति पर विपत्ति’ लेख लिखा था – पं. नेकीराम शर्मा ने, अभ्युदय समाचार पत्र में

✦ पं. नेकीराम शर्मा सर्वप्रथम महात्मा गांधी से मिले थे – 1915 में मुंबई में

✦ पं. नेकीराम शर्मा पर सार्वजनिक रूप से भाषण देने पर रोक दिल्ली के किस चीफ कमिश्नर ने लगाई थी – मि. हेली

✦ पिक ‘ट्र’ आर्डिनेंस के तहत पं. नेकीराम शर्मा को सर्वप्रथम भिवानी से कब गिरफ्तार किया गया था – 18 जनवरी, 1932

✦ पं. नेकीराम शर्मा ने संदेश समाचार पत्र निकाला था – 1930, भिवानी से

✦ पं. नेकीराम शर्मा लगभग कितने समय तक जेल में रहे थे – 7 वर्ष तक

✦ प्रथम जेल – मुल्तान की न्यू सेंट्रल जेल

✦ दूसरी जेल – बोर्स्टन जेल लाहौर

✦ राज्य के किस व्यक्ति/स्वतंत्रता सेनानी द्वारा अच्छी नस्ल की गाय व सांडों के निर्यात पर अंग्रेजों द्वारा रोक लगवाई गई – पं. नेकीराम शर्मा

✦ अम्बाला डिविजनल पॉलिटिकल कांग्रेस का आयोजन भिवानी में करवाया गया – पं. नेकीराम शर्मा द्वारा 22–24 अक्टूबर, 1920 (भिवानी)

नोट –

✦ इस शिविर सम्मेलन में भाग लेने के लिए महात्मा गांधी भिवानी आये थे।

✦ इसी शिविर सम्मेलन में महात्मा गांधी द्वारा अंग्रेजों के लिए शैतान शब्द का उपयोग किया गया था।

✦ महात्मा गांधी ने वैश्य हाई स्कूल की नींव रखी थी।

✦ पं. नेकीराम शर्मा भिवानी आकर कैलंगा गांव में कब बस गये थे – 1921

✦ पं. नेकीराम शर्मा का आवास स्थित है – भिवानी, (दिनोद गेट के पास)

✦ पं. नेकीराम शर्मा के आवास को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर रखा है।

✦ राज्य के किस स्वतंत्रता सेनानी की बेटियों की शादी में अंग्रेजों ने उसके पिता का कन्यादान नहीं होने दिया था – पं. नेकीराम शर्मा

✦ कांग्रेस अधिवेशन में कुर्सी रहित पंडाल किसकी देन है – पं. नेकीराम शर्मा की

✦ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पं. नेकीराम शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए कैलंगा आये थे – 25 मई, 2007 को

✦ पं. नेकीराम समाधि स्थल है – भिवानी में

✦ कर्नल स्टैली रिक्टर से फैसला जीतने पर किसानों ने 30 तोले की सोने की चैन से पं. नेकीराम शर्मा को कहाँ पर सम्मानित किया था – सम्पतिया गांव में – मिलकरपुर गांव में

✦ पं. नेकीराम ने गवर्नमेंट कॉलेज, रोहतक की स्थापना की थी – 1926

✦ कथन : ‘मुझे तो सम्पूर्ण भारत की भूमि चाहिए’ किसका है – पं. नेकीराम शर्मा ने

✦ प्रथम विश्व युद्ध में राज्य में सैन्य भर्ती का विरोध करने वाला व्यक्ति – पं. नेकीराम शर्मा

✦ इन्होंने अपनी राष्ट्रवादी गतिविधियों को हरियाणा के रोहतक जिले में केन्द्रित किया था।

✦ इन्होंने हिन्दी में संघर्ष की शुरुआत की थी।

✦ अंग्रेजों के खिलाफ ‘विपत्ति पर विपत्ति’ नामक लेख लिखे थे।

व्यक्तिगत परिचय

चौधरी देवीलाल

✦ जन्म – 25 सितम्बर, 1914, चौटाला गांव, सिरसा

✦ शिक्षा – दसवीं पास

✦ मृत्यु – 06 अप्रैल, 2001

✦ उपनाम – किसानों का मसीहा

✦ ताऊ

✦ जननायक

✦ हरियाणा का जन्मदाता

✦ किंग मेकर

✦ राजनीति के भीष्म पितामह

✦ शेर-ए-हरियाणा

✦ हरियाणा के पहले संसदीय कार्य मंत्री थे – चौ. देवीलाल

✦ चौ. देवीलाल राज्य के कितनी बार मुख्यमंत्री बने थे – दो बार

प्रथम बार – 26.6.1977 से 28.6.1979 तक

दूसरी बार – 17.7.1987 से 01.12.1989 तक

✦ चौ. देवीलाल प्रथम बार उप प्रधानमंत्री बने थे – 1989

✦ देश के छठे उप प्रधानमंत्री बने

✦ चौ. देवीलाल दूसरी बार उप प्रधानमंत्री बने थे – 1991

✦ चौ. देवीलाल का समाधि स्थल कहलाता है – संघर्ष घाट (नई दिल्ली)

✦ 1929 के लाहौर अधिवेशन में हरियाणा की ओर से भाग लिया था – चौ. देवीलाल

✦ 1930 में स्वामी केशवानन्द द्वारा बनाई गई नमक की पुड़िया खरीदने के कारण किस स्कूल से निकाल दिया गया था – चौ. देवीलाल

✦ 1952 के मुजारा आंदोलन का नेतृत्व किया था – चौ. देवीलाल

✦ वर्ष 1987 में 100 रुपये बुढ़ापा पेंशन लागू की थी – चौ. देवीलाल

✦ वर्ष 1988 में कृषि ऋणों की माफी की घोषणा की थी – चौ. देवीलाल

✦ ‘लोक राज, लोकलाज से चलता’ का नारा दिया था – चौ. देवीलाल

✦ खुला दरबार व कन्यादान योजना का जनक – चौ. देवीलाल

✦ स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के कारण मात्र 14 वर्ष की आयु में चौधरी देवीलाल को किस जेल में बंद कर दिया गया था – बोर्स्टन जेल (लाहौर)

✦ आपातकाल के समय चौ. देवीलाल को मोरारजी देसाई के साथ हरियाणा में कहाँ नजरबंद किया गया था – सोहना (गुरुग्राम)

✦ राज्य में कृषि क्षेत्र का सबसे बड़ा पुरस्कार है – ताऊ देवीलाल पुरस्कार

✦ मुलायम सिंह यादव व लाल प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने का श्रेय जाता है – चौ. देवीलाल

✦ विश्वनाथ प्रताप सिंह को प्रधानमंत्री बनाया था – चौ. देवीलाल ने

✦ चौधरी देवीलाल स्टेडियम स्थित है – गुरुग्राम

✦ चौधरी देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम स्थित है – पंचकुला

✦ चौधरी देवीलाल राज्य स्तरीय नवोदय विद्यालय स्थित है – डबवाली (सिरसा)

व्यक्तिगत परिचय

सर छोटूराम

(उर्फ रिझपाल)

✦ जन्म – 24 नवम्बर, 1881

✦ सर छोटूराम का आवास स्थान – नीली कोठी/प्रेम निवास, रोहतक, शक्ति भवन – लाहौर

✦ आरम्भिक शिक्षा – झज्जर से मिडिल स्कूल व क्रिश्चियन मिशन स्कूल दिल्ली

✦ छोटू राम को स्कूल में दिया गया नाम – जनरल रिझपाल

✦ शिक्षा – सेंट स्टीफन कॉलेज (नई दिल्ली)

✦ कानून की पढ़ाई 1910 आगरा कॉलेज से

✦ दीनबन्धु की उपाधि प्रदान की – C.F. एंड्रयूज व महात्मा गांधी (1922 में)

✦ रहबरे आजम की उपाधि प्रदान की – हबीबुल्ला द्वारा 1942 में

✦ सर की उपाधि प्रदान की – 1937 में अंग्रेजों ने

✦ सन 1903 में सर छोटूराम की आर्थिक सहायता की थी – सेठ छाजूराम ने

✦ सर छोटूराम को राय बहादुर की उपाधि – 1927 (अंग्रेज सरकार)

✦ सर छोटूराम ने यूनियनिस्ट पार्टी की स्थापना की थी – 1923 (फजल्ली हुसैन के साथ मिलकर)

✦ यूनियनिस्ट मंत्रालय का नाम बदलकर मुस्लिम लीग करने पर छोटूराम का किसके साथ संबंध हुआ था – मोहम्मद अली जिन्ना के साथ

✦ सर छोटूराम की मृत्यु हुई थी – 9 जनवरी 1945, लाहौर

✦ जाट गजट समाचार पत्र का प्रकाशन – सर छोटूराम 1916 रोहतक (उर्दू भाषा का साप्ताहिक समाचार पत्र, बन्द 1980 में)

✦ रोहतक के गढ़ी सांपला का नाम बदलकर कर दिया गया है – सर छोटूराम नगर

✦ मार्केटिंग बोर्ड की स्थापना सर छोटूराम ने – 1938

✦ जमींदारों का मसीहा कहाँ जाता है – सर छोटूराम

✦ सर छोटूराम ने राजनीति की शुरुआत की थी – कांग्रेस पार्टी से

✦ भाखड़ा डैम का संस्थापक – 1908 सर छोटूराम

✦ भाखड़ा डैम का विचार/सुझाव सर छोटूराम को किस व्यक्ति ने दिया था – पंजाब के उपराज्यपाल सर लुई डेन

✦ भाखड़ा डैम के लिए सर छोटूराम ने किस राजा के साथ समझौता किया था – बिलासपुर के राजा के साथ

✦ सर छोटूराम की सबसे ऊँची मूर्ति स्थापित की गई है – 64 फुट, गढ़ी-सांपला, रोहतक; मूर्तिकार – राम सुतार; उद्घाटन – श्री नरेन्द्र मोदी 9.10.2018

✦ असहयोग आंदोलन का विरोध करने वाला एकमात्र व्यक्ति था – सर छोटूराम

✦ सर छोटूराम स्मारक स्थित है – रोहतक

✦ पंजाब विश्वविद्यालय का संस्थापक हैं – सर छोटूराम

✦ दीनबन्धु हरियाणा ग्राम उदय योजना प्रारम्भ की गई है – 18 मार्च 2017 से

✦ दीनबन्धु हरियाणा ग्राम उदय योजना में कुल सम्मिलित किये गये गांव – 1500

✦ सम्मिलित गांवों की जनसंख्या – 3 से 10 हजार

✦ जारी की गई राशि – 5 हजार करोड़ रुपये

✦ दीनबन्धु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना – 1987 मुरथल

✦ दीनबन्धु छोटूराम तापीय विद्युत परियोजना की स्थापना – 14 अप्रैल 2008 (यमुनानगर)

नोट: राज्य की यह प्रथम परियोजना है जिसे निजी कम्पनी को सौंपा गया है।

✦ ‘द कस्टम्स ऑफ इंडिया’ पुस्तक का लेखक – सर छोटूराम

✦ सर छोटूराम पर डाक टिकट जारी किया गया था – 1945 में

✦ इन्होंने 7 सितम्बर, 1913 में जाट स्कूल, रोहतक की स्थापना की थी।

✦ अंग्रेजों के खिलाफ ‘दू बाजार की सेर’ व ‘बेचारा किसान’ नामक लेख लिखे थे।

व्यक्तिगत परिचय

लाला लाजपत राय

✦ जन्म – 28 जनवरी, 1865

✦ मृत्यु – 17 नवम्बर, 1928

✦ उपनाम – पंजाब केसरी

✦ धर्मपत्नी – राधा रानी (निवासी जैन गली, हिसार)

✦ कर्मभूमि – हिसार

✦ वकालत का कार्य – हिसार व रोहतक

✦ लाला लाजपत राय को आधुनिक हिसार के विकास का सुधारक कहा जाता है।

✦ लाला लाजपत राय को 1889 में हिसार नगरपालिका का प्रथम सचिव बनाया गया था।

✦ हिसार में प्रथम सड़क का निर्माण लाला लाजपत राय ने करवाया था।

नोट: वर्तमान में यह सड़क इलाइट सिनेमा से रामपुरा मोहल्ला की ओर जाती है।

✦ लाला लाजपत राय ने 1886 में हिसार में आर्य समाज की स्थापना की थी।

✦ इन्होंने 1888 में कांग्रेस के इलाहाबाद अधिवेशन में हिसार का प्रतिनिधित्व किया था।

✦ 1892 में लाहौर के कांग्रेस अधिवेशन का नेतृत्व किया था।

✦ लाला लाजपत राय को 9 मई, 1907 में डेनियल इबर्टसन ने देश निकाला दे दिया था।

नोट: उस दौरान देश का वायसराय लॉर्ड मिन्टो था।

✦ लाला लाजपत राय को माण्डले जेल बर्मा में रखा गया था।

व्यक्तिगत परिचय

अयोध्या प्रसाद गोयलीय

✦ जन्म – 1902, बादशाहपुर, गुरुग्राम

✦ मृत्यु – 1975, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

✦ पेशा – प्रमुख उर्दू शायर

✦ उच्च शिक्षा – मथुरा (1919 में रॉलेट एक्ट के विरोध में स्कूल छोड़ा)

✦ 1930 में नमक सत्याग्रह में भाग लिया।

✦ प्रमुख कृतियाँ –

  • जिन खोजा तिन पाइयाँ
  • कुछ मोती कुछ सीप
  • जैन जागरण के अग्रदूत
  • शेर-ओ-शायरी
  • लो कहानी सुनो
  • हँसे तो फूल झड़े
  • उस्तादाना कमाल
  • शे-ओ-सुखन
  • शायरी के नये दौर
  • गहरे पानी पैठ
  • नमक-ए-हरम
व्यक्तिगत परिचय

दादा/पण्डित बस्तीराम

✦ जन्म – 1842, खेड़ी सुल्तान, झज्जर

✦ मृत्यु – 1957

✦ उपनाम – दादा बस्तीराम

✦ शिक्षा – बनारस संस्कृत विद्यालय

✦ स्वामी दयानन्द से मुलाकात – 1880

नोट: दादा बस्तीराम अंधे थे। उन्होंने हरियाणा में आर्य समाज का प्रचार किया। दादा बस्तीराम ने अंधविश्वास, सती प्रथा, दहेज प्रथा व महिलाओं की अशिक्षा के खिलाफ राज्य में घूम-घूम कर प्रचार व प्रसार किया।

इनके प्रसिद्ध भजन हैं–

  • सोच समझ कर उहर बैठो, जगह नहीं आराम की।
  • देखो भी लोगों कैसे अन्धमे की बात।
  • ऐरी मेरी भारत भूमि किस पर करे तू गुमान।

दादा बस्तीराम इन भजनों के माध्यम से समाज में घूम-घूम कर सामाजिक बुराइयों का विरोध करते थे।

व्यक्तिगत परिचय

मेजर होशियार सिंह दहिया

✦ जन्म – 5 मई, 1937 सिसाणा, सोनीपत

✦ मृत्यु – 6 सितम्बर, 1998

✦ युद्ध/लड़ाइयाँ – भारत पाकिस्तान 1965 व भारत-पाकिस्तान, 1971

✦ पुरस्कार – परमवीर चक्र

✦ परमवीर चक्र प्रदत्त – गणतंत्र दिवस 1972

नोट: ये वॉलीबॉल के खिलाड़ी थे व राष्ट्रीय टीम के कप्तान भी थे।

✦ मेजर होशियार सिंह राज्य के एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है।

✦ परमवीर चक्र की स्थापना – 26 जनवरी, 1950

✦ अब तक फरवरी 2020 तक कुल 21 लोगों को परमवीर चक्र दिया गया है।

व्यक्तिगत परिचय

रिसालदार बदलू सिंह धनखड़

✦ जन्म – 13 जनवरी, 1876 ढाकला, झज्जर

✦ मृत्यु – 23 सितम्बर, 1918, जार्डेन नदी के किनारे

✦ रैंक – रिसालदार

✦ रेजिमेंट – 14वीं मुर्रे जाट लांसर्स

✦ युद्ध/लड़ाई – प्रथम विश्व युद्ध में भाग लिया

✦ युद्ध का स्थान – KHS स्मारिये गांव, फिलिस्तीन

✦ पुरस्कार – प्रथम विक्टोरिया क्रॉस सम्मान

नोट: रिसालदार बदलू सिंह राज्य व देश के प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने प्रथम विक्टोरिया क्रॉस सम्मान प्राप्त किया था। विक्टोरिया क्रॉस सम्मान इंग्लैंड सरकार द्वारा राष्ट्रमण्डल व उसके सहयोगियों देशों को युद्ध में प्रदान किया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है।

✦ रिसालदार बदलू सिंह की प्रतिमा झज्जर में स्थापित की गई है।

नोट: राज्य के कुल पांच लोगों को विक्टोरिया क्रॉस सम्मान प्राप्त हुआ था। जिसमें सर्वाधिक तीन झज्जर जिले के थे।

व्यक्तिगत परिचय

पं. जसराज

✦ जन्म – 28 जनवरी, 1930, पीली मंदरौरी, फतेहाबाद

✦ मृत्यु – 17 अगस्त, 2020 (न्यू जर्सी, अमेरिका)

✦ शादी – 1962 में बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता शांताराम राजाराम वानकुड़े (वी. शांताराम) की बेटी, मधुरा शांताराम से

✦ संतान – पुत्र, शारंग देव। पुत्री- दुर्गा जसराज, प्रख्यात टीवी एंकर

✦ भतीजे – जतिन-ललित (बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार)

✦ भतीजी – सुलक्षणा पंडित व विजेता पंडित 70 व 80 के दशक की मशहूर फिल्म अदाकारा।

✦ सम्बन्धित घराना – मेवाती घराना

✦ प्रमुख गुरु – पंडित मनीराम

✦ प्रमुख पुरस्कार – पद्मश्री 1975, पद्मभूषण 1990, पद्मविभूषण 2000, संगीत रत्न 2013, मारवाड़ संगीत पुरस्कार 2014

इसके अलावा संगीत नाटक पुरस्कार (1987), प्लता देशपांडे आजीवन अवॉर्ड (2012), सुमित्रा चरतराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (2014), गंगाधर हगल लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2016, मास्टर दीनानाथ अवॉर्ड व महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

✦ प्रमुख पुस्तक – 'सरसराज- पंडित जसराज'

नोट: शास्त्रीय संगीत पर आधारित उपन्यास – जसरसी पं.

✦ पं. जसराज पर आधारित है।

✦ पं. जसराज के नाम नासा ने मंगल व बृहस्पति के बीच पाए जाने वाले एक क्षुद्रग्रह का नाम रखा है।

✦ अटल बिहारी वाजपेयी पं. जसराज के सबसे बड़े प्रशंसक थे, वे इन्हें 'सरराज' कहा करते थे।

✦ न्यूयॉर्क में एक संगीत भवन का नाम 'पंडित जसराज ऑडिटोरियम' रखा गया है।

✦ टोरंटो विश्वविद्यालय ने पंडित जसराज के नाम से स्कॉलरशिप प्रारम्भ की है।

✦ 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय' इनका प्रसिद्ध शास्त्रीय भजन भारत के हर घर में गाया जाता है।

✦ कृष्ण भक्ति की स्तुतियां 'मधुराष्टकम्' और 'अच्युतं केशवम्' को शास्त्रीय ढंग से गाकर भारत के घर-घर में पहुंचाया।

✦ अप्रैल 2021 पंडित जसराज को एम.डी.यू., रोहतक ने डी.लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित किया था।

व्यक्तिगत परिचय

बाबा बंदा सिंह बहादुर बैरागी

✦ जन्म – 1670 कश्मीर

✦ बचपन का नाम – लक्ष्मण सिंह व माधोदास

✦ बाबा बंदाबहादुर नाम दिया – गुरु गोविन्द सिंह

✦ मुख्यालय – सिहरी खांडी (सोनीपत)

✦ राजधानी – किला लोहागढ़ (यमुनानगर)

✦ मृत्यु – 1716 मुगल बादशाह बहादुरशाह के समय सम्राट फर्रुखसियर द्वारा हत्या कर दी गई थी।

नोट: राज्य में बंदाबहादुर गेट का निर्माण शाहबाद में किया गया है।

✦ राज्य में मुगलों के अत्याचार के खिलाफ लम्बी लड़ाई लड़ी।

✦ किस सिख गुरु के कहने पर बाबा बंदाबहादुर बैरागी मुगलों के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हुए – गुरु गोविन्द सिंह

व्यक्तिगत परिचय

बेगम समरू

✦ जन्म – 1751, मृत्यु – 27 जनवरी 1836

✦ बचपन का नाम – फरजाना जेबुन्निसा

✦ शासन काल – 19वीं शताब्दी

✦ राजधानी – सरधना (करनाल व मेरठ का क्षेत्र)

✦ पेशेवर प्रशिक्षित भाड़े की सेना का प्रमुख – बेगम समरू

✦ बेगम समरू पर आधारित प्रसिद्ध टीवी नाटक श्रृंखला – बीचेम हाउस

✦ टीवी नाटक श्रृंखला बीचेम हाउस में बेगम समरू की भूमिका किस भारतीय अभिनेत्री ने निभाई है – लारा दत्ता

✦ भारत की एकमात्र कैथोलिक शासक थी – बेगम समरू

✦ बेगम समरू के पति का नाम – वाल्टर रेहाडी (प्रसिद्ध यूरोपियन व्यापारी)

✦ हरियाणा में बेगम समरू का परगना – झारसा बादशाहपुर, गुरुग्राम

✦ बेगम समरू का प्रमुख सेनादार था – जीन इटाइन (फ्रांसीसी सैनिक)

✦ बेगम समरू का महल राज्य में स्थित है – गुरुग्राम

नोट: यह इमारत काफी समय लगभग 200 वर्षों तक गुरुग्राम के कलेक्टर का ऑफिस रहा है।

✦ बेगम समरू के सेनादार जीन इटाइन का स्मारक स्थित है – गुरुग्राम (सेक्टर 40 मोहयाल कॉलोनी पार्क)

✦ सहारनपुर के रोहिल्ला लड़ाके को पराजित किया था – बेगम समरू (खुश होकर शाहआलम ने सरधना की रियासत प्रदान की)

✦ भागीरथी पैलेस दिल्ली में स्थित भौतिक स्मारक है – समरू बेगम

✦ बेगम समरू ने दिल्ली के किस शासक के प्राणों की रक्षा की थी – शाह आलम द्वितीय

✦ 1783 में सिख नेता बघेल सिंह व शाह आलम के बीच सुलह/समझौता करवाया था – बेगम समरू

✦ 1789 में शाहआलम के प्राणों की रक्षा करने के कारण समरू बेगम ने खुश होकर किसे टप्पल का जागीरदार/कलेक्टर बनाया था – जार्ज थामस को

व्यक्तिगत परिचय

सैयद गुलाम भिक “नायरंग”

✦ जन्म – 26 सितम्बर, 1876, डैराना, अम्बाला

✦ मृत्यु – 16 अक्टूबर, 1952

✦ पेशा – वकील, कवि, राजनीति व पाकिस्तानी राजनीति आंदोलन के नेता।

✦ प्रमुख पुस्तक – कलाम-ए-नायरंग

✦ परम मित्र – अल्लामा इकबाल

✦ प्रमुख कथन – “आह, कल तक जो नावाजिस आज इतनी बेरुखी, कुछ तो निस्बत चाहिए अंजाम को आगाज से।”

नोट:

✦ ये 1938–1942 तक पाकिस्तानी मुस्लिम लीग के उप नेता रहे।

✦ इन्होंने खिलाफत आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

✦ ये पाकिस्तान संविधान सभा के प्रथम सदस्य बने थे।

व्यक्तिगत परिचय

पं. लखीमचन्द

✦ जन्म – 15 जुलाई, 1903, जांटी कला गांव, सोनीपत

✦ पिता का नाम – पं. उदमीराम

✦ माता का नाम – शिविया

✦ मृत्यु – 17 अक्टूबर, 1945

✦ मुख्य गुरु – मानसिंह

✦ उपनिषदों व वेदों व पुराणों की शिक्षा देने वाला गुरु – टीकाराम शास्त्री

✦ प्रमुख सांग – मीरा बाई, सत्यवान सावित्री, चीर पर्व, विराट पर्व, चाप सिंह, राजा नल, शाही लकड़हारा, भक्त पूरमल, पद्मावत, राजा हरिश्चन्द्र, सेठ ताराचंद, नौटंकी, जानी चोर, चन्द्रकिरण, हीर-रांझा, राजा भोज, गोपीचन्द, भर्तृहरी, द्रोपदी चीरहरण, शकुन्तला, नल दमयन्ती

✦ उपनाम – हरियाणा का सूर्यकवि, सूफी दर्शन की मीरा

✦ पंडित लखीमचन्द कला व संस्कृति यूनिवर्सिटी स्थापित की गई है – अटेरना, सोनीपत

✦ हरियाणा लोक थिएटर का आधुनिक जन्मक – पं. लखीमचन्द

✦ पं. लखीमचंद द्वारा रचित सांगों की कुल संख्या – 25

✦ आधुनिक लखीमचन्द कहा जाता है – मास्टर सतबीर जमदग्नि, सोनीपत

✦ रागनी के वर्तमान स्वरूप के जन्मदाता हैं – पं. लखीमचन्द

✦ पं. लखीमचन्द का कौन-सा सांग सुन्दरता का सम्पूर्ण दृश्य है? – पद्मावत

✦ पं. लखीमचन्द ने अपने 22 सांग गा कर व बोलकर किस व्यक्ति से लिखवाये थे? – काशी के शास्त्री टीकाराम से

✦ पंडित लखीमचन्द पर लिखी गई पुस्तक है – ज्ञान की खबर, लेखक – पंडित सत्यानारायण शर्मा

✦ दादा लखीमचन्द फिल्म का निर्देशक व अभिनेता है – अभिनेता यशपाल शर्मा

✦ पंडित लखीमचन्द के आठ सांग किस राज्य में चोरी हो गये थे – उत्तर प्रदेश

✦ पं. लखीमचन्द के पुत्र जिनको पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है – श्री तुलैराम कौशिक

✦ वर्तमान में पंडित लखीमचन्द का पौत्र जो सांग परम्परा को लोगों के बीच ले जाने का काम कर रहा है – विष्णुदत्त कौशिक

👥

जनसंख्या, समाज एवं पहचान

🎭

हरियाणा कला, संस्कृति एवं परम्परा

राज्य के प्रमुख देव तीर्थ

Notes पढ़ें →

राज्य के प्रमुख ऋषि तीर्थ

Notes पढ़ें →

राज्य के प्रमुख महाभारतकालीन तीर्थ

Notes पढ़ें →

राज्य के प्रमुख ऋषि-मुनि

Notes पढ़ें →

राज्य की प्रसिद्ध वस्त्र कला — फुलकारी

Notes पढ़ें →

राज्य की वेशभूषा

Notes पढ़ें →

लोकगीत

Notes पढ़ें →

स्वांग

Notes पढ़ें →

राज्य के लोक नृत्य

Notes पढ़ें →

राज्य में मूर्तिकला

Notes पढ़ें →

राज्य में चित्रकला

Notes पढ़ें →

अभिलेख

Notes पढ़ें →

संग्रहालय

Notes पढ़ें →

राज्य की प्रमुख हवेलियाँ

Notes पढ़ें →

राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थल

Notes पढ़ें →

हरियाणा का शाब्दिक अर्थ व वर्णन एवं ग्रंथों में वर्णित हरियाणा के शहर

Notes पढ़ें →

राज्य की प्रमुख सभ्यताएँ

Notes पढ़ें →
🌱

संसाधन, पर्यावरण एवं अर्थव्यवस्था

📚

भाषा, साहित्य, लोकज्ञान एवं परम्परा

राज्य की भाषा/बोलियाँ

Notes पढ़ें →

पत्र-पत्रिकाएँ व समाचार-पत्र

Notes पढ़ें →

राज्य के उपन्यास/नाटक/कहानी/पत्रिका

Notes पढ़ें →

राज्य के अन्य उपन्यास

Notes पढ़ें →

हाल ही में हरियाणा में प्रकाशित प्रमुख पुस्तकें

Notes पढ़ें →

महाभारत से संबंधित प्रश्न

Notes पढ़ें →

राज्य में प्रथम

Notes पढ़ें →

राज्य में प्रथम महिला

Notes पढ़ें →

राज्य में प्रथम पुरुष

Notes पढ़ें →

राज्य में प्रथम जिला

Notes पढ़ें →

राज्य से प्राप्त वस्तुएँ

Notes पढ़ें →

हरियाणा सबसे पुराना/प्राचीन

Notes पढ़ें →

राज्य के वाद्य यंत्र

Notes पढ़ें →

प्रसिद्ध मुहावरे/लोकोक्तियां, देसी पहेलियां

Notes पढ़ें →

राज्य के प्राचीन राजा

Notes पढ़ें →

राज्य के प्रमुख किले

Notes पढ़ें →

राज्य के प्रमुख रियासतें

Notes पढ़ें →

सुभाष चन्द्र बोस व हरियाणा

Notes पढ़ें →

महात्मा गाँधी व हरियाणा

Notes पढ़ें →

राज्य के प्रमुख महोत्सव / मेले

Notes पढ़ें →

राज्य के पारम्परिक आभूषण

Notes पढ़ें →
⚡

परिवहन, ऊर्जा, उद्योग एवं सेवाएँ

🏢

शासन, योजनाएँ एवं पुलिस

🚀

Haryana All Exam Complete GK

CET • Group C • Group D • HPSC
01 📚

हरियाणा GK Notes

Haryana GK Notes

Haryana GK के सभी महत्वपूर्ण topics की Topic-wise study notes और focused preparation।

Notes पढ़ें / Read Notes →
02 🗺️

हरियाणा जिला दर्शन

Haryana District Darshan

Haryana के जिलों से संबंधित इतिहास, भूगोल, संस्कृति एवं महत्वपूर्ण facts।

District Notes पढ़ें →
03 ⚡

हरियाणा GK One-Liner

Haryana GK One-Liner

Quick revision के लिए important Haryana GK one-liner questions।

Questions पढ़ें →
04 📖

हरियाणा GK Details Book

Detailed Haryana GK

Haryana GK topics की detailed information और concept-based preparation।

Details पढ़ें →
05 📝

हरियाणा GK MCQ

Haryana GK MCQs

Topic-wise MCQs solve करें और अपनी knowledge एवं accuracy को check करें।

MCQs हल करें →
06 🎯

Haryana Topic Wise Mock-Test

Topic Wise Mock Test

अलग-अलग Haryana GK topics पर focused test practice करें।

Test दें / Start Test →
07 📰

हरियाणा Current Affairs

Haryana Current Affairs

Haryana से जुड़े important current events और exam-relevant updates।

Current Affairs पढ़ें →
08 📄

हरियाणा GK PDF

Haryana GK Topic-wise PDF

Topic-wise Haryana GK PDF resources revision और study के लिए।

PDF देखें / View PDF →
09 🏆

हरियाणा All Exam Mock-Test

Haryana Group C & D Mock-Test

Haryana competitive examinations के लिए complete exam-style mock test practice।

Test दें / Start Test →
🎯

Exam Preparation — GK247.IN

This section provides General Knowledge / General Studies Questions that may be useful for the General Awareness part of Prelims Examination of Haryana State Civil Services, Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI एवं Various Other Competitive Exams.