हरियाणा के मुख्यमंत्री – कार्यकाल के अनुसार / Chief Ministers (C.Ms.) in Haryana - GK247
Haryana GK topic – “हरियाणा के मुख्यमंत्री – कार्यकाल के अनुसार / Chief Ministers (C.Ms.) in Haryana”, is important for Haryana state competitive exams like: HSSC and HPSC. Let’s Start the topic :- हरियाणा के मुख्यमंत्री – कार्यकाल के अनुसार / Chief Ministers (C.Ms.) in Haryana.
हरियाणा के मुख्यमंत्री – कार्यकाल के अनुसार Chief Ministers (C.Ms.) in Haryana
Add Your Heading Text Here
1. भगवत दयाल शर्मा: (प्रथम मुख्यमंत्री )
जन्म:- 28 जनवरी 1918, (बेरी , जिला – झज्जर)
मृत्यु:- 22 फ़रवरी 1993
हरियाणा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे। इन्होंने ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में भी योगदान दिया था। अपने कार्यकर्ताओं के बीच भगवत दयाल शर्मा ‘पण्डितजी‘ के नाम से प्रसिद्ध थे।
- मतदान क्षेत्र (constituency): झज्जर|
- कार्यकाल (term of office): 1 November 1966 to 23 march 1967.
- राजनैतिक दल (political party): इंडियन नेशनल कांग्रेस|
- 30 अप्रैल,1980 से 14 मई ,1984 तक ये उड़ीसा और मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे|
- रोहतक मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर: Pt. B.D.S. P.G.I.M.S इनके नाम पर रखा गया है।
2. राव बीरेन्द्र सिंह
जन्म: (20 फ़रवरी 1921) गाँव- नांगल पठानी, जिला- रेवाड़ी
मृत्यु:- (30 सितम्बर 2009)
हरियाणा गठन के बाद वर्ष 1967 में हुए पहले आम चुनावों में राव बिरेंद्र अपनी ही विशाल हरियाणा पार्टी से पटौदी से चुनाव जीतकर विधायक बने| उन्हें प्रदेश का प्रथम निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष बनने का गौरव मिला। 24 मार्च 1967 को राव संयुक्त विधायक दल के बल पर प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री बने।
- मतदान क्षेत्र (constituency) : पटौदी|
- पहला कार्यकाल (term of office) : 24 मार्च 1967 से 20 नवम्बर 1967.
- राजनैतिक दल से (political party) : विशाल हरीयाणा पार्टी|
उपलब्धियां:
- हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री थे|
- 1 नवम्बर, 1989 को रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़ से अलग होकर नया जिला बना। रेवाड़ी को नया जिला बनाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान था।
- ये मुख्यमंत्री बनने से पहले हरियाणा की विधानसभा के अध्यक्ष थे। ये 7 मार्च , 1967 से 23 मार्च , 1967 तक विधानसभा के अध्यक्ष रहे।
- विधानसभा अध्यक्ष के रूप में इनका कार्यकाल मात्र 16 दिन का था जो अब तक का सबसे छोटा कार्यकाल है।
- ये हरियाणा विधानसभा के पहले पुरुष अध्यक्ष भी थे।
3. बंसी लाल
जन्म:- 26 अगस्त 1927 गाँव- गोलागढ़ (भिवानी)
मृत्यु:- 28 मार्च 2006
चौधरी बंसीलाल एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कई लोगों द्वारा आधुनिक हरियाणा के निर्माता माने जाते हैं। बंसीलाल चार बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने| वह लगातार सात बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए| वह गांवों में बिजलीकरण के लिए जिम्मेदार थे। वे राज्य में राजमार्ग पर्यटन के अग्रदूत थे। इन्हें हरियाणा का “लौह पुरुष” माना जाता है|
- मतदान क्षेत्र (constituency) : तोशाम|
नोट: (राष्ट्रपति शासन: 2 नवम्बर 1967 से 22 मई 1968).
- पहला कार्यकाल (term of office): 22 मई 1968 से 30 नवम्बर 1975.
- राजनैतिक दल से (political party): इंडियन नेशनल कांग्रेस|
उपलब्धियां:
- 1996 में INC से अलग होकर HVP (हविपा) बनाई।
- इनको ‘आधुनिक हरियाणा का निर्माता’ भी कहा जाता है।
- हरियाणा में कुल सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री रहने का गौरव प्राप्त है|
- 1996 में शराब बंदी की। ऐसा करने वाले हरियाणा के पहले CM थे|
- 1998 में शराब बंदी की रोक हटाई।
- इन्होंने सिंचाई के लिए ‘फव्वारा सिस्टम’ और ‘लिफ्ट सिस्टम’ शुरू किया।
- 1975-77 तक केंद्र में रक्षा मंत्री रहे|
- 1984 -86 तक रेल मंत्री (INC) रहे|
- 1960-66 , 1976-80 तक 2 बार राज्य-सभा के MP बने।
- 1980-84, 1985-86 और 1989-91 तक 3 बार लोकसभा के MP बने|
नोट :
- हरियाणा के तीन लाल है – बंसीलाल, भजनलाल, देवीलाल।
- हरियाणा के 4th लाल है – मनोहल लाल खट्टर इन्हें ‘Iron Man of Haryana’ भी कहा गया है।
4.बनारसी दास गुप्ता
जन्म:- 5 नवम्बर 1917 जन्म स्थान: गांव – मानेहरु, जिला – जींद, पंजाब (अब हरियाणा में)
मृत्यु:- 29 अगस्त 2007
वह एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनीतिज्ञ और समाज सेवी थे। गुप्ता जी बिजली एवं सिंचाई, कृषि, स्वास्थ्य आदि विभिन्न विभागों के मंत्री रहे। उन्होंने ‘अपना देश‘, ‘हरियाणा केसरी‘ और ‘हरियाणा कांग्रेस पत्रिका‘ के द्वारा राजनैतिक जागृति तथा समाज सुधार के क्षेत्र में योगदान किया। वह कई वर्षो तक साप्ताहिक ‘अपना देश‘ और ‘हरियाणा केसरी’ के सम्पादक रहे। ‘पंचायती राज – क्यों और कैसे‘ के नाम से उन्होंने एक पुस्तक लिखी, जो बहुत लोकप्रिय हुई। वे दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे|
- निवास स्थान: भिवानी|
- मतदान क्षेत्र (constituency): भिवानी|
- पहला कार्यकाल (term of office): 1 दिसम्बर 1975 से 30 अप्रैल 1977.
- राजनैतिक दल से (political party): इंडियन नेशनल कांग्रेस|
- ये दो बार हरियाणा के CM बने।
नोट : अब तक 10 में से 3 CM भिवानी से ही बने है|
5. देवी लाल
जन्म:- 25 सितम्बर 1914 गांव – तेजाखेड़ा, हिसार
मृत्यु:- 6 अप्रैल 2001
चौधरी देवी लाल हरियाणा में “ताऊ देवी लाल” के नाम से भी प्रसिद्ध हैं| हरियाणा के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ थे जो कि 19 अक्टूबर 1989 से 21 जून 1991 तक भारत के उप-प्रधानमंत्री रहे। वे दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री भी रहे।
- निवास स्थान: गावं – चौटाला (हिसार)
- मतदान क्षेत्र (constituency) : भट्टू कलां|
नोट: (राष्ट्रपति शासन: 30 अप्रैल 1977 से 21 जून 1977)
- पहला कार्यकाल (term of office): 21 जून 1977 से 28 जून 1979 .
- राजनैतिक दल से (political party): जनता पार्टी|
उपलब्धियां:
- इन्हे ‘जननायक‘ और ‘ताऊ’ के नाम से भी जाना जाता है।
- इन्होंने‘लोकराज,लोकलाज से चलता है’ का नारा दिया था।
- ये 2 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने।
- 21 जून 1977 से 28 जून 1979 तक
- 17 जुलाई 1987 से 1 दिसम्बर, 1989 तक
- इन्होंने 1988 मेंकिसानों के ऋण माफ़ किये|
- भारत के छठे उप प्रधानमंत्री बने। ( 1989 से 1991 तक = 2 साल )
- नोट: (1 ) वी. पी. सिंह (PM) – 1989-90 और (2) चंद्रशेखर (PM) – 1990-91.
6. भजन लाल
जन्म:- 6 अक्टूबर 1930 गाँव- रानवाली, पंजाब (जो कि अब पाकिस्तान में है)
मृत्यु:- 3 जून 2011
तीन बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। वह एक बार केंद्रीय कृषि मंत्री रह चुके थे।
- निवास स्थान: आदमपुर (हिसार)|
- मतदान क्षेत्र (constituency): आदमपुर|
- पहला कार्यकाल (term of office): 29 जून 1979 से 22 जनवरी 1980.
- राजनैतिक दल से (political party): जनता पार्टी|
उपलब्धियां:
- ये 3 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने।
- खुद की पार्टी बनाई – हजकां ( हरियाणा जनहित कांग्रेस)
- हजकां का गठन 2 Dec, 2007 में हुआ था।
- ये लगभग 12 साल तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।
- ये केंद्र सरकार में कृषि मंत्री एवं पर्यावरण व वन मंत्री भी रहे।
- कुलदीप बिशनोई ( पत्नी -रेनुका बिशनोई ) और चंद्र मोहन बिशनोई (पत्नी-सीमा बिशनोई और अनुराधा बाली/फिजा ) इनके 2 पुत्र हैं।
- चंद्र मोहन बिशनोई भजन लाल के समय में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री थे।
7. भजन लाल – दूसरी बार मुख्यमंत्री बने
- मतदान क्षेत्र (constituency): आदमपुर|
- दूसरा कार्यकाल (term of office): 22 जून 1980 से 5 जून 1986.
- राजनैतिक दल से (political party): इंडियन नेशनल कांग्रेस|
8. बंसी लाल : दूसरी- बार मुख्यमंत्री बने
- मतदान शेत्र (constituency): आदमपुर|
- दूसरा कार्यकाल (term of office): 5 जून 1986 से 20 जून 1987.
- राजनैतिक दल से (Political party): इंडियन नेशनल कांग्रेस|
9. देवी लाल (दूसरी- बार मुख्यमंत्री बने)
- मतदान शेत्र (constituency): महम|
- दूसरा कार्यकाल (term of office): 20 जून 1987 से 2 दिसम्बर.
- राजनैतिक दल से (political party): जनता दल|
10. ओम प्रकाश चोटाला
जन्म:- 1 जनवरी 1936 गाँव- चौटाला, सिरसा
उनका जन्म सिहाग गोत्र के एक जाट परिवार में हुआ। चौटाला भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के सबसे बड़े बेटे हैं। वह 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं|
- मतदान शेत्र (constituency): महम|
- पहला कार्यकाल (term of office): 2 दिसम्बर 1989 से 22 मई 1990 .
- राजनैतिक दल से (political party): जनता दल|
उपलब्धियां:
- ये देवी लाल के बेटे हैं और चौटाला गांव के रहने वाले है।
- पार्टी – INLD ( Indian National Lok Dal )
- हरियाणा में सबसे कम समय (5 दिन) तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी इनके नाम है|
- ये कुल 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने।
नोट : 2013 में JBT घोटाले में इन्हें और इनके पुत्र अजय चौटाला को 10-10 साल की सजा हुई।
11. बनारसी दास गुप्ता: (दूसरी- बार मुख्यमंत्री बने)
- मतदान शेत्र (constituency): भिवानी|
- दूसरा कार्यकाल (term of office): 22 मई 1990 से 12 जुलाई 1990.
- राजनैतिक दल से (political party): जनता दल|
12. ओम प्रकाश चोटाला: (दूसरी- बार मुख्यमंत्री बने)
- मतदान शेत्र (constituency): भिवानी|
- दूसरा कार्यकाल (term of office): 12 जुलाई 1990 से 17 जुलाई 1990.
- राजनैतिक दल से (political party): जनता दल|
13. हुकुम सिंह
जन्म:- 28 फरवरी 1926 गाँव– ढाणी फोगाट, चरखी दादरी
मृत्यु:- 26 फ़रवरी 2015
मुख्यमंत्री से पहले वे तीन बार चरखी दादरी से विधायक चुने गए थे। 1977 में दादरी से हुकम सिंह पहली बार विधायक चुने गए, इस दौरान उन्हें मंत्रालय भी दिया गया। बाद में वे 1982 और 1987 में दो बार विधायक चुने गए। वह एक बार मुख्यमंत्री और दो बार हरियाणा उपमुख्यमंत्री रहे|
- मतदान शेत्र (constituency): दादरी|
- कार्यकाल (term of office): 17 जुलाई 1990 से 21 मार्च 1991.
- राजनैतिक दल से (political party): जनता दल|
14. ओम प्रकाश चौटाला : (तीसरी – बार मुख्यमंत्री चुने गये)
- तृतीय कार्यकाल (term of office): 22 मार्च 1991 से 6 अप्रैल 1991.
- राजनैतिक दल से (political party): समाजवादी पार्टी|
राष्ट्रपति शासन: 6 अप्रैल 1991 से 23 जुलाई 1991
15. भजन लाल : (तीसरी- बार मुख्यमंत्री बने)
- मतदान शेत्र (constituency): आदमपुर|
- तृतीय कार्यकाल (term of office): 23 जुलाई 1991 से 9 मई 1996.
- राजनैतिक दल से (political party): इंडियन नेशनल कांग्रेस|
16. बंसी लाल : (तीसरी – बार मुख्यमंत्री बने)
- मतदान शेत्र (constituency): नूंह|
- कार्यकाल (term of office): 11 मई 1996 से 23 जुलाई 1999.
- राजनैतिक दल से (political party): हरियाणा विकास पार्टी|
17. ओम प्रकाश चौटाला : (चौथी और पांचवी बार लगातार मुख्यमंत्री बने )
- मतदान शेत्र (constituency): नरवाना|
- कार्यकाल (term of office): 24 जुलाई 1999 से 3 मार्च 2000 और 3 मार्च 2000 से 4 मार्च 2005.
- राजनैतिक दल से (political party): इंडियन नेशनल – लोक दल|
18. भूपेंद्र सिंह हुड्डा
जन्म:- 15 सितम्बर 1947 गाँव– साँघी, जिला– रोहतक
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के एक नेता हैं। वे मार्च 2005 से अक्टूबर 2014 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे| अक्टूबर 2009 में काँग्रेस के दोबारा जीतने पर उन्होनें दूसरी पारी की शुरुआत की जो कि हरियाणा के इतिहास में 1972 के बाद पहली बार था।
- मतदान शेत्र (constituency): गढ़ी सांपला किलोई|
- कार्यकाल (term of office): 5 मार्च 2005 से 25 अक्टूबर 2009 और 25 अक्टूबर 2009 से 26 अक्टूबर 2014.
- राजनैतिक दल से (political party): इंडियन नेशनल कांग्रेस|
उपलब्धियां:
- स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाले हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री|
- ये 2 बार, (लगातार 10 साल तक)हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं|
- ये पेशे से वकील है।
- ये वर्तमान में गाढ़ी -सांपला-किलोई (रोहतक) से MLA है।
- इनके पिता – चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा, पत्नी – आशा दहिया (हुड्डा) और पुत्र – दीपेंद्र हुड्डा (रोहतक से) सांसद हैं|
19. मनोहर लाल खट्टर
जन्म:- 5 मई 1954 गाँव– निंदाना, जिला– रोहतक
उन्होने हरियाणा के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की हैं। 18 वर्ष बाद वे इस पद पर विराजमान होने वाले पहले गैर जाट नेता हैं।
- मतदान शेत्र (constituency): करनाल|
- कार्यकाल (term of office): 26 अक्टूबर 2014 से 2 अक्टूबर 2019 और 27 अक्टूबर 2019 से 12 March 2024.
- राजनैतिक दल से (political party): भारतीय जनता पार्टी|
उपलब्धियां:
- गणतंत्र भारतमें जन्म लेने वाले हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री|
- स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाले हरियाणा के दुसरे मुख्यमंत्री|
- RSS प्रचारक रह चुके हैं।
- करनाल से MLA है।
- हरियाणा के 4th लाल के नाम से प्रसिद्ध।
- प्रदेश के पहले कुंवारे CM हैं। (10वें व्यक्ति है जो हरियाणा के मुख्यमंत्री बने)।
20. नायब सिंह सैनी
- व्यक्तिगत विवरण
- जन्म स्थान मिर्जापुर, अम्बा1ला, हरियाणाजन्म तिथि 25-जनवरी-1970
- पिता का नाम श्री तेलू राममाता का नाम श्रीमती कुलवंत कौरCM Haryana Join 12 MArch 2024 Till Date ( Post Time :- 07 May 2024 )
- शैक्षिक योग्यता एलएलबी
- स्थायी पता गॉंव – मिर्जापुर माजरा, डाकघर लखनौरा, नारायणगढ़ जिला- अम्बाला 134203, हरियाणा Tels: (01734) 287022, 09416188200 (M)
If you like and think that topic of haryana gk- हरियाणा के मुख्यमंत्री – कार्यकाल के अनुसार / Chief Ministers (C.Ms.) in Haryana is helpful for you, Please join us What’s App Chennal ( Join Now ) and Provide Your suggestions ( Click Here ) would be greatly appreciated. Thank you to be here. Regards – Team GK247.in
Haryana All Exam Note's Prepared By GK247.IN
Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.
Haryana GK Note's Topic's Wise
हरियाणा जिला दर्शन (Haryana District Darshan)
Welcome To You Haryana GK - GK247
Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.
Haryana All Exam complete GK CET ( Group C and Group D ), HPSC etc...
Haryana GK Details Topic's
Haryana GK Mock - Test
Haryana GK Topic's Wise Mock - Test
Haryana Current Affairs
Haryana GK PDF
This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of Haryana State Civil Services exams, Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI & Various Other Competitive Exams.