हरियाणा में पहने जाने वाली प्रमुख वेशभूषा (Traditional Wears in Haryana) – GK247
Haryana GK topic – “हरियाणा में पहने जाने वाली प्रमुख वेशभूषा (Traditional Wears in Haryana)”, is important for all competitive exams of haryana like HSSC and HCS exams. Many Questions were asked in previous years HSSC and HCS exams from these topics of haryana gk. Let’s start the topic – हरियाणा में पहने जाने वाली प्रमुख वेशभूषा (Traditional Wears in Haryana).
हरियाणा में पहने जाने वाली प्रमुख वेशभूषा
हरियाणा में पहने जाने वाली प्रमुख वेशभूषा:
स्त्रियों की वेशभूषा
पुरुषों की वेशभूषा
पुरुषों की वेशभूषा
1 . कमीज: हरियाणा में कालरदार कमीज पहनी जाती है|
- कुर्ता/कुड़ता– पायजामा: यह गोल बाँहों का एक तरफ का बिना कालर का कमीज होता है| यहधोती या पायजामों के साथ पहना जाता है|
(कुर्ता-धोती या कुर्ता-पायजामा एक जोड़ी के रूप में पहने जाते हैं)
- खंडवा: एक तरह की पगड़ी होती है जो कि सम्मान का प्रतीक है|
- पगड़ी:मारवाड़ी ढंग की पगड़ी| यह तंग पहने (यानी अरज, चौढाई) का असाधारण लम्बा कपड़ा होता है जो मारवाड़ी तरीके से सिर पर लपेटा जाता है|
- साफा:यह एक तरह के सैनिक फैशन की पगड़ी होती है|
- पाग: यह राजपूतों ढंग की बड़ी पगड़ी होती है|
- अंगरखा: गणमान्य लोगों का नीचे तक झूलता कलीदार पहनावा, पुराने दरबारी ढंग का|
- दोहर/धोर: हाथ से कते बारीक़ दोखरे सूत की मजबूत बड़ी चादर, जिसे सर्दियों में ओढ़ा जाता है| इसे धोर भी कहा जाता है| कई क्षेत्रों में दोहर का अर्थ दोलडा से लेते हैं| यह पुराना लोगड़ रुई से बना होता है और बिछाने के काम आता है|
- कमरी/बंडी/बास्कट: यह आधी आस्तीन की कमर तक की जैकेट होती है|
- रुईकीकमरी/मिरजर्क: इसे रुई भरकर बनाया जाता है| सर्दी से बचाव करने के लिए यह अच्छा वस्त्र है| यह पूरी या आधी आस्तीन की होती है|
- लोई: एक प्रकार का चादरनुमा ओढ़ने का वस्त्र होता है|
- बंदरटोपी: सिर, कान और गले को सर्दी से बचाने का प्रभावी वस्त्र बंदर टोपी है| इसे प्राय: ग्रामीण परिवेश में बड़े-बूढ़े पहनते हैं|
- सौड़: खद्दर की रजाई को सौड़ कहते हैं|
- सौडिया: खद्दर का गदेला को सौडिया कहते हैं|
- खेस: यह मोटे सूत की मोटी चादर है, जिसे सर्दियों में ओढ़ा जाता है|
स्त्रियों की वेशभूषा
- कमरी/कोटी: यह पूरी या आधी आस्तीन की कमर तक की जैकेट होती है| इसे पहले विवाहित स्त्रियाँ ही पहनती थी|
- कुर्ता: यह एक तरह की कालरदार कमीज होती है, जिसे सलवार या दामण के ऊपर पहना जाता है|
- उल्टीलाम्मणका घाघरा: यह उल्टी लाम्मण का ऊँचा घाघरा होता है, जो प्राय: गूजरी पहनती थी|
- आंगी: सूती कपड़े का यह वस्त्र कमीज या जम्फर के नीचे पहना जाता है|
- ओढ़णा: इसे ओढ़ना या ओढ़नी भी कहा जाता है| यह महिलाओं द्वारा सिर पर धारण किया जाता है| इस पर गोट-गोटा लगा होता है|
- कैरी: यह नीले खद्दर पर लाल टीकों वाले कपड़ो का घाघरा होता है|
- कंघ: यह पक्के लाल रंग का ओढ़ना होता है| इनकी कई तरह की कढ़ाई होती थी| जलसे की कढ़ाई, मिर्चों के पेड़ो की कढ़ाई, बटनों की कढ़ाई और फिर्कीदार कढ़ाई लोकप्रिय थी| इस कढ़ाई के आधार पर ही कंघ का नामकरण होता था|
- गुमटी: यह सूती रंगीन कपड़े पर रेशमी बूँदियों की कढ़ी ओढ़नी होती है|
- चाँद–ताराघाघरा: यह खद्दर पर ढूज के चाँद और तारे की छपाई वाले कपड़े से बना घाघरा होता है| इनके अतिरिक्त घाघरों की अन्य किस्में भी होती हैं, जैसे – ढाक पत्ता, पीपल पत्ता, नई चाल, गेहूं ढाणा और तेरी-मेरी सलाह|
- चून्दडी: यह लाल पल्लों और बीच में नीली रंगाई वाली पतली मलमल की ओढ़नी होती है|
- छयामा: यह पीले पाट की आकर्षक कशीदाकारी से युक्त ओढ़नी होती है|
- डिमाच/डिमास: यह रेशमी ओढ़नी होती है जो दुल्हन को चढ़ाई जाती है|
- दुकानिया: यह खद्दर का गहरे लाल रंग का पीले धागों से कढ़ाई किया ओढ़ना है| इसकी सिर्फ किनारियों पर ही कढ़ाई की जाती है|
- पीलिया: यह लाल किनारियों के बीच पीले रंग के बड़े छापे वाला ओढ़ना होता है| यह लड़के के जन्म पर पीहर से बेटी को भेजा जाता है| जिसे ओढ़कर वह महिला कुआँ पूजन के लिए जाती है|
- फुलकारी:डब्बीनुमा फुलकारियों की कढ़ाई वाली ओढ़नी को फुलकारी कहा जाता है| इसकी कढ़ाई बहुत सघन होती है|
- मौडिया: यह नीले या काले पल्लों की रंगाई का बारीक़ ओढ़ना होता है|
- लहरिया: यह बन्धेज की रंगाई से तैयार किया गया ओढ़ना होता है|
- लैह: यह नीले कपड़े पर पीले और नीले धागों से की गयी कढ़ाई वाले कपड़े का घाघरा होता है|
- सोपली: यह गहरे लाल रंग के किनारे पर छपी ओढ़नी होती है जिसे माँगलिक ओढ़नी समझा जाता है|
- घाघरी: यह घाघरे का छोटा रूप होता है|
- दामण: यह काले या लाल सूती कपड़े का टखनों से ऊपर तक का घाघरा होता है|
- बोरड़ा: यह खद्दर के कपड़े का घाघरा होता है जिस पर फूल छपे होते हैं|
- गुलड़ोकीलेह: यह बंधाई (बंधेज) पद्धति से रंगे हुए खद्दर से बना घाघरा होता है|
- खारा: चार नीले तथा चार लाल धागों की बुनाई वाले खद्दर से बना कली का घाघरा होता है|
- जम्फर: यह बिना कालर का कमीज होता है|
- फरगल: जाड़े में बच्चों को पहनाया जाने वाला टोप, जिसकी रंग बिरंगी झालर कमर तक पीछे लटकती रहती है|
- झुगला: छोटे बच्चों का पहनावे को झुगला कहा जाता है|
- बोल:सूती कपड़े पर रेशमी पट्टीदार कढ़ाई का ओढ़ना, बोल कहलाता है|
If you like and think that topic of haryana gk- हरियाणा में पहने जाने वाली प्रमुख वेशभूषा (Traditional Wears in Haryana) is helpful for you, Please join us What’s App Chennal ( Join Now ) and Provide Your suggestions ( Click Here ) would be greatly appreciated. Thank you to be here. Regards – Team GK247.in
Haryana All Exam Note's Prepared By GK247.IN
Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.
Haryana GK Note's Topic's Wise
हरियाणा जिला दर्शन (Haryana District Darshan)
Welcome To You Haryana GK - GK247
Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.
Haryana All Exam complete GK CET ( Group C and Group D ), HPSC etc...
Haryana GK Details Topic's
Haryana GK Mock - Test
Haryana GK Topic's Wise Mock - Test
Haryana Current Affairs
Haryana GK PDF
This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of Haryana State Civil Services exams, Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI & Various Other Competitive Exams.