हरियाणा के प्रमुख आयोग और वैधानिक निकाय ( Major Commissions and Statutory Bodies of Haryana ) - GK247
Haryana GK topic – हरियाणा के प्रमुख आयोग और वैधानिक निकाय – Major Commissions of Haryana, is important topic for HSSC and HCS Exams. Many questions were asked in pervious year’s Haryana state competitive exams from these Haryana GK topics.
सभी से निवेदन है की यह पोस्ट ( पेज ) की जानकारी समय अनुसार बदलती रहती है तो कृपया करके अपने अनुसार अपडेट रखे |"
हरियाणा के प्रमुख आयोग और वैधानिक निकाय – Major Commissions of Haryana
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC)
- HPSC की full form: – Haryana Public Service Commission.
- यह निकाय हरियाणा राज्य सरकार की सिविल सेवाओं में और उच्च स्तरीय प्रशासनिक नौकरियों (ग्रेड-ए और ग्रेड-बी) में नियुक्ति का कार्य करता है।
- इसकी स्थापना 1966 में की गई थी।
- इसका मुख्यालय पंचकूला में है।
- इसके प्रथम अध्यक्ष (Chairman)- श्री दरबारी लाल गुप्ता थे।
- इसके वर्त्तमान अध्यक्ष (Chairman)- श्री आलोक वर्मा है।
हरियाणा राज्य औधोगिक एवं ढांचागत विकास निगम (HSIIDC)
- HSIIDC की full form: – Haryana State Industrial and Infrastructure Development Corporation.
- यह हरियाणा सरकार की एक राज्य के स्वामित्व वाली एजेंसी है जो राज्य में संगठनों को व्यापार करने में मदद करती है।
- इसे पंचकूला के ‘आई टी पार्क’ के रूप में भी जाना जाता है।
- इसकी स्थापना 8 मार्च 1967 को हुई थी।
- इसका मुख्यालय पंचकूला में है।
- वर्त्तमान में इसके अध्यक्ष- श्री वी० उमा शंकर है।
हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग (HRTSC)
- HRTSC की full form: – Haryana Right To Service Commission.
- इसका कार्य- हरियाणा राज्य के तहत विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के समयबद्ध वितरण के लिए एक प्रभावी ढांचा प्रदान करना होगा।
- हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग (एचआरटीएससी) का गठन, एचआरटीएस अधिनियम, 2014 की धारा 12 (1) और (2) के अनुसार हुआ 31 जुलाई, 2014 को किया गया।
- इस आयोग में 1 मुख्य आयुक्त और अधिकतम 4 आयुक्त हो सकते हैं।
- यह एक वैधानिक निकाय है, जिसका मुख्यालय पंचकूला में स्थित है।
- इसके वर्तमान अध्यक्ष (Chief Commissioner)- श्री त्रिलोक चंद गुप्ता हैं।
- 07 दिसंबर 2021 तक, इस अधिनियम के तहत 570 अधिसूचित सेवाएं हैं।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)
- HSSC की full form: Haryana Staff Selection Commission.
- इसका कार्य- हरियाणा राज्य में ग्रुप-C और ग्रुप-D के अंतर्गत आने वाली सेवाओं/नौकरियों में नियुक्ति करवाना है।
- इसकी स्थापना 28 जनवरी 1970 को आर्टिकल-309 के तहत हुई।
- इसका मुख्यालय पंचकूला में है।
- इसके वर्त्तमान अध्यक्ष (चेयरमैन) श्री भोपाल सिंह है।
- HSSC को पहले सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSSB) कहा जाता था।
हरियाणा मानवाधिकार आयोग (HHRC)
- HHRC की full form: Haryana Human Rights Commission.
- इसका कार्य- हरियाणा राज्य में मानवाधिकारों का नियमन, संरक्षण और संबधित शिकायतों का निपटान करना है।
- इसकी स्थापना सितंबर, 2012 में हुई।
- इसका मुख्यालय चंडीगढ़ में है।
- इसके अध्यक्ष का कार्यकाल 5 साल और 70 वर्ष तक होता है।
- इसके अध्यक्ष हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज सतीश कुमार मित्तल है।
राज्य निर्वाचन (चुनाव) आयोग, हरियाणा (SEC)
- SEC की full form: – State Election Commission, Haryana.
- राज्य चुनाव आयोग, हरियाणा का गठन 18 नवंबर 1993 को भारत के संविधान के अनुच्छेद 243ZA और अनुच्छेद 243K के प्रावधानों के तहत किया गया था।
- इसका मुख्यालय पंचकूला में स्थित है।
- आयोग का मुख्य कार्य- राज्य में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) और नगर निकायों के सभी चुनावों के संचालन और नियंत्रण का है।
- हरियाणा के वर्तमान राज्य निर्वाचन अधिकारी श्री धनपत सिंह है।
लोकायुक्त, हरियाणा (OMBUDSMAN)
- सूचना आयोग, एक अर्ध-न्यायिक निकाय है जिसका कार्य- कोई निर्धारित वांछित सूचना प्रदान करना, प्रशासन के गलत कामों को इंगित करना, भ्रष्ट तत्वों से पीड़ितों की शिकायतों और प्रभावशीलता की निगरानी करना तथा सरकार को किसी कार्य-दक्षता में सुधार हेतु उपायों का सुझाव देना है।
- लोकायुक्त अवधारणा का जन्मदाता देश स्वीडन है, जँहा इसे ओम्बड्समैन अर्थात् प्रशाशन का प्रहरी या छोटे व्यक्ति का रक्षक के रूप में जाना जाता है।
- हरियाणा लोकायुक्त अधिनियम 1997 में पारित हुआ था लेकिन 19,सितंबर 1999 को इस अधिनियम को राज्यपाल महावीर प्रसाद द्वारा निरस्त कर दिया गया था। बाद में इसे हरियाणा राज्य में लोकायुक्त अधिनियम 2002 के तहत, 27 जनवरी 2003 को लागू किया गया।
- हरियाणा के पहले लोकायुक्त- प्रीतम पाल सिंह थे।
- वर्त्तमान में हरियाणा के लोकायुक्त जस्टिस हरी पाल वर्मा हैं।
हरियाणा राज्य महिला आयोग (HSCW)
- HSCW की full form:- Haryana State Commission for Women.
- इसका कार्य- भारत के संविधान में किए गए विशेष प्रावधानों के अनुरूप हरियाणा राज्य में महिलाओं की स्थिति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
- इसकी स्थापना 20 दिसंबर 1999 को हुई थी।
- इसका मुख्यालय पंचकूला में स्थित है।
- इसके वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष (Chairperson)- श्रीमती प्रीति भारद्वाज दलाल हैं।
महाधिवक्ता, हरियाणा (ADVOCATE GENERAL, HARYANA)
- यह राज्य का मुख्य विधि अधिकारी होता है।
- इसकी नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है।
- यह अनुच्छेद 165 के अंतर्गत आता है।
- इसके पहले महाधिवक्ता ‘आनन्द स्वरूप’ जी थे।
- इसके वर्त्तमान महाधिवक्ता श्री बलदेव राज महाजन हैं।
हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC)
- HERC की full form:- Haryana Electricity Regulatory Commission.
- हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग की स्थापना हरियाणा विद्युत सुधार अधिनियम, 1997 के प्रावधान के अनुसार 17 अगस्त 1998 को एक स्वतंत्र सांविधिक निकाय कॉर्पोरेट के रूप में की गई थी।
- इसका मुख्यालय पंचकूला में है।
- हरियाणा बिजली क्षेत्र के सुधार और पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए भारत का दूसरा राज्य था।
If you like and think that topic of haryana gk – हरियाणा के प्रमुख आयोग और वैधानिक निकाय ( Major Commissions and Statutory Bodies of Haryana ), is helpful for you, Please join us What’s App Chennal ( Join Now ) and Provide Your suggestions ( Click Here ) would be greatly appreciated. Thank you to be here. Regards – Team GK247.in
Haryana All Exam Note's Prepared By GK247.IN
Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.
Haryana GK Note's Topic's Wise
हरियाणा जिला दर्शन (Haryana District Darshan)
Welcome To You Haryana GK - GK247
Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.
Haryana All Exam complete GK CET ( Group C and Group D ), HPSC etc...
Haryana GK Details Topic's
Haryana GK Mock - Test
Haryana GK Topic's Wise Mock - Test
Haryana Current Affairs
Haryana GK PDF
This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of Haryana State Civil Services exams, Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI & Various Other Competitive Exams.