हरियाणा राज्य के वन्यजीव क्षेत्र ( Wildlife areas of Haryana state ) - GK247

Haryana GK topic – हरियाणा राज्य के वन्यजीव क्षेत्र – National Parks and Wildlife Sanctuaries in Haryana, is important topic for HSSC and HCS Exams. Many Questions were asked in pervious year’s Haryana state Competitive Exams from these Haryana GK topics.

हरियाणा राज्य के वन्यजीव क्षेत्र – National Parks and Wildlife Sanctuaries in Haryana

हरियाणा राज्य के अधिकतर वन्यजीव संस्थान, राज्य के उत्तर में शिवालिक की पहाड़ियों और दक्षिण में अरावली की पहाड़ियों की तलहटी में अवस्थित हैं, जिनका विवरण निम्न प्रकार से है

राष्ट्रीय उद्यान (National park) – 2

  1. सुल्तानपुर नेशनल पार्क, जिला गुड़गांव।
  2. कलेसर राष्ट्रीय उद्यान, जिला यमुनानगर।

वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuary) – 8

  1. कलेसर वन्य जीव अभयारण्य, जिला यमुनानगर।
  2. बीर शिकारगाह वन्य जीव अभयारण्य, जिला पंचकुला।
  3. खौल ही-राइतान वन्यजीव अभयारण्य, जिला पंचकुला।
  4. भिंडावास वन्य जीव अभयारण्य, जिला झज्जर।
  5. खपरवास वन्य जीव अभयारण्य, जिला झज्जर।
  6. छिलछिला वन्य जीव अभयारण्य, जिला कुरुक्षेत्र।
  7. नाहड वन्य जीवन अभयारण्य, जिला रेवाड़ी।
  8. अबूबशहर वन्य जीव अभयारण्य, जिला सिरसा।

वन्यजीव संरक्षण गृह (Wildlife conservation reserve) – 2

  1. बीरबारा (बीहड़-बड़ा बन) वन्य अभ्यारण्य, जिला जींद।
  2. सरस्वती वन्य अभ्यारण्य, जिला कैथल।

हिरण उद्यान (Deer park) – 1

  1. हिरण पार्क, हिसार।

चिड़ियाघर (Zoo) – 3

  1. मिनी चिड़ियाघर, भिवानी।
  2. रोहतक चिड़ियाघर।
  3. मिनी चिड़ियाघर, पिपली (कुरुक्षेत्र)।

प्रजनन केन्द्र (Animal & Bird breeding center) – 5

  1. चिंकारा प्रजनन केंद्र, कैरु (भिवानी)।
  2. तीतर प्रजनन केंद्र, मोरनी (पिंजौर-पंचकूला)।
  3. मोर और चिंकारा प्रजनन केंद्र, झाबुआ (रेवाड़ी)।
  4. मगरमच्छ प्रजनन केंद्र, भौर सैदां (कुरुक्षेत्र)।
  5. गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र, पिंजौर (पंचकूला)।

अन्य प्रजनन केंद्र

  • कालातीतर प्रजनन केंद्र – पीपली (कुरुक्षेत्र)
  • रेडजंगल फाउल प्रजनन केंद्र – पिंजौर (पंचकूला)
  • चिड़िया (गौरेया)प्रजनन केंद्र – मोरनी (पंचकूला)
  • हाथीपुनर्वास एवं अनुसंधान केंद्र – बनस्तौर (यमुनानगर)
  • ऊँटप्रजनन केंद्र – सिरसा
  • भेड़प्रजनन केंद्र – हिसार
  • भैंसप्रजनन केंद्र – हिसार
  • अश्वप्रजनन केंद्र – हिसार
  • सूअरप्रजनन केंद्र – हिसार

हरियाणा के राष्ट्रीय उद्यान (National park in Haryana)

हरियाणा प्रदेश में कुल 2 राष्ट्रीय उद्यान हैं:-

सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (Sultanpur National Park)

  • सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान हरियाणा केगुरुग्राम जिले में गुरुग्राम-झज्जर मार्ग पर, गुरुग्राम से 15 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर गांव में स्थित है।  
  • इसका क्षेत्रफल 52 हेक्टेयर है।
  • सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान का नाम राजा हर्षदेव सिंह चौहान (पृथ्वीराज चौहान के वंशज) के बड़े पोते – राजा सुल्तान सिंह के नाम पर रखा गया है।
  • यह हरियाणा का एक प्रसिद्ध इको-पार्क (Eco-park) भी है जिसे सलीम-अली पक्षी विहार” के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह उद्यान प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है। यूरोप, साइबेरिया और मध्य एशिया में ठंड बढ़ जाने पर, वहां के पक्षी उड़कर यहां सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान में पहुँचते हैं।
  • यहाँ का मुख्य आकर्षण – साइबेरियन सारस है।

कलेसर राष्ट्रीय उद्यान (Kalesar National Park)

  • 8 दिसंबर 2003 को स्थापित, कलेसर राष्ट्रीय उद्यान, हरियाणा के यमुनानगर जिले में यमुनानगर-पौंटासाहिब राज्य राजमार्ग पर, यमुनानगर से 45km दूर स्थित है। 
  • यह उद्यान हरियाणा का सबसे बड़ा (क्षेत्रफल में) उद्यान है, जिसका वर्तमान क्षेत्रफल – 4682.32 हेक्टेयर है।
  • यह राष्ट्रीय उद्यान लाल जंगली मुर्गों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां पर तेंदुआ, भौंकने वाले हिरण, मोर, सांभर, चीतल, अजगर, किंग कोबरा, मॉनिटर छिपकली आदि खतरनाक जानवर पाए जाते हैं।
  • कलेसर राष्ट्रीय उद्यान का नाम इस उद्यान के संरक्षित क्षेत्र में स्थित कलेसर (शिव भगवान) मंदिर के नाम पर रखा गया है।
  • कलेसरराष्ट्रीय उद्यान में साल के वृक्ष भी पाए जाते हैं।

हरियाणा के वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife sanctuary in Haryana)

हरियाणा में कुल 8 वन्यजीव अभयारण्य हैं:

कलेसर वन्यजीव अभ्यारण्य (Kalesar wildlife sanctuary)

  • कलेसर वन्यजीव अभयारण्य हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित है, जिसका वर्तमान क्षेत्रफल – 5435.72 हेक्टेयर है।
  • इसे सरकार द्वारा पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया हुआ है। यहाँ पर सांभर, चीतल, भोकने वाले हिरण, नीलगाय आदि पाए जाते हैं।

बीर शिकारगाह वन्यजीव अभ्यारण्य (Bir shikargah wildlife sanctuary)

  • बीर शिकारगाह वन्यजीव अभयारण्य हरियाणा के पंचकूला जिले में पिंजौर से 8 KM दूरी पर पिंजौर-मल्लाह रोड पर स्थित है।
  • इसका वर्तमान क्षेत्रफल -30 हेक्टेयर है।
  • इस अभयारण्य को वर्ष 2009 में पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया। पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र का मतलब है कि इस क्षेत्र के 5 किलोमीटर की परिधि में कोई भी डेवलपमेंट नहीं किया जा सकता।

खोल-ही-रैतान वन्यजीव अभयारण्य (Khol-hi-raitan wildlife sanctuary)

  • खोल-ही-रैतान वन्यजीव अभयारण्य हरियाणा के पंचकूला जिले में ‘बीर शिकारगाह वन्यजीव अभयारण्य’ से 3 किलोमीटर दूर है।
  • इसका वर्तमान क्षेत्रफल – 4883 हेक्टेयर हैं, जिसमें से 1320 हेक्टेयर को पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया हुआ है।
  • यहाँ चीतल, जंगली बिल्ली, जंगली बंदर, तेंदुआ आदि जंगली जीव विधमान है।

भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य (Bhindawas wildlife sanctuary)

  • भिंडावास वन्य जीव अभयारण्य हरियाणा के झज्जर जिले में, झज्जर-कासनी राजमार्ग पर स्थित है।
  • अपनी सुंदर झील के लिए प्रसिद्ध, इसअभयारण्य का वर्तमान क्षेत्रफल – 1016.94 हेक्टेयर है।

खपरावास वन्यजीव अभयारण्य (Khaparwas wildlife sanctuary)

  • खपरावास वन्य जीव अभयारण्य हरियाणा के झज्जर जिले में, ‘भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य’ से 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
  • इसका वर्तमान क्षेत्रफल – 82.70 हेक्टेयर है।

छिलछिला वन्यजीव अभयारण्य (Chhilchhila wildlife sanctuary)

  • छिलछिला वन्यजीव अभयारण्य हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में स्थित है, जिसका वर्तमान क्षेत्रफल – 28.92 हेक्टेयर है।
  • इसे Seonthi Reserve Forest भी कहा जाता है।

नाहर वन्यजीव अभयारण्य (Nahar wildlife sanctuary)

  • नाहर वन्यजीव अभयारण्य हरियाणा के रेवाड़ी जिले में शहर (रेवाड़ी) से 40 किलोमीटर दूरी पर स्थित है, जिसका वर्तमान क्षेत्रफल – 211.35 हेक्टेयर है।
  • इस अभयारण्य के बीचो-बीच से कोसली-कनीना राजमार्ग गुजारता है।
  • इसकी स्थापना 1987 में अभयारण्य के रूप में की गयी, उससे पहले यह आरक्षित वन क्षेत्र था। वर्ष 2009 में इसे पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया है।
  • इस अभ्यारण्य को ‘काले हिरण के आवास’ के रूप में जाना जाता है।

अबूब-शहर वन्यजीव अभयारण्य (Abubshahar wildlife sanctuary)

  • अबूब-शहर वन्यजीव अभयारण्य हरियाणा के सिरसा जिले में, डबवाली से 10 km दूर डबवाली-संगरिया राजमार्ग पर स्थित है।
  • इसका वर्तमान क्षेत्रफल – 11530.56 हेक्टेयर है।

हरियाणा में वन्यजीव संरक्षण गृह (Wildlife conservation reserve in Haryana)

हरियाणा में कुल 2 वन्यजीव संरक्षण गृह हैं:

सरस्वती वन्यजीव संरक्षण गृह (Saraswati wildlife conservation reserve)

  • सरस्वती वन्यजीव संरक्षण गृह, हरियाणा के मुख्यतः कैथल जिले में स्थित है, परन्तु इसका कुछ हिस्सा कुरुक्षेत्र के अंतर्गत आता है।
  • ‘सोनसार जंगल’ के नाम से प्रसिद्ध इस संरक्षण गृह का वर्तमान क्षेत्रफल – 4452.85 हेक्टेयर है।

बीरबारा वन्यजीव संरक्षण गृह (Birbara wildlife conservation reserve)

  • बीरबारा वन्यजीव संरक्षण गृह, हरियाणा के जींद जिले में, जींद-हांसी मार्ग पर जींद शहर से 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
  • इस संरक्षित क्षेत्र का वर्तमान क्षेत्रफल – 419.26 हेक्टेयर है।

हरियाणा में हिरण उद्यान (Deer park in Haryana)

  • हरियाणा में एकमात्र हिरण उद्यान हिसार जिले में स्थित है, जो कि 48 एकड़ में फैला है।
  • यहाँ के मुख्य वन्यजीव – कृष्णमृग, चित्तकेदार हिरण, सांभर इतियादी हैं।

कुछ अन्य महत्वपूर्ण तथ्य:

  • नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी की स्थापनापिंजौर (पंचकूला) में की गई है।  
  • गिद्दों पर अध्ययन करने वाला भारत का पहला राज्य है – हरियाणा।
  • हरियाणा में दो विशेष पर्यावरण न्यायलयोंकी स्थापना की गई है-  फरीदाबाद और हिसार में।

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के 3 क्षेत्रों को सामुदायिक संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है:

  • गुरु गोरखनाथ सामुदायिक संरक्षित क्षेत्र (गाँव- काजलहेड़ी) – इंडीयन शोफ्ट-शेल टर्टल के संरक्षण हेतु।
  • शहीद अमृता देवी सामुदायिक संरक्षित क्षेत्र (गाँव- धाँगड) – काले हिरणों के संरक्षण हेतु।
  • गुरु जमभेशवर सामुदायिक संरक्षित क्षेत्र (गाँव- ढाणी माजरा) – राष्ट्रीय पक्षी मोर व अन्य पक्षियों के संरक्षण हेतु।

If you like and think that topic of haryana gk – हरियाणा राज्य के वन्यजीव क्षेत्र ( Wildlife areas of Haryana state ), is helpful for you, Please join us What’s App Chennal ( Join Now ) and Provide Your suggestions ( Click Here ) would be greatly appreciated. Thank you to be here. Regards – Team GK247.in

Haryana All Exam Note's Prepared By GK247.IN

Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.

Haryana GK Note's Topic's Wise

हरियाणा जिला दर्शन (Haryana District Darshan)

Welcome To You Haryana GK - GK247

Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.

Haryana All Exam complete GK CET ( Group C and Group D ), HPSC etc...

Haryana GK Details Topic's

Haryana GK Mock - Test

Haryana GK Topic's Wise Mock - Test

Haryana Current Affairs

Haryana GK PDF

This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of Haryana State Civil Services exams, Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI & Various Other Competitive Exams. 

Scroll to Top