जिला गुरुग्राम का दर्शन / वर्णन

District wise Description of Haryana State – District Gurugram / हरियाणा राज्य का जिलेवार वर्णन – जिला गुरुग्राम

आज की हमारी यह पोस्ट हरियाणा जी.के से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको हरियाणा के गुरुग्राम जिलें से संबंधित PDF उपलब्ध कराऐंगे। इस PDF को नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके  डाउनलोड कर पाएँगे।  जो कि आपको आने वाले ग्राम सचिव , पटवारी, कैनाल पटवारी , हरियाणा  पुलिस , क्लर्क , हरियाणा ग्रुप डी , हरियाणा पात्रता व अन्य हरियाणा की सभी प्रकार की परीक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी हैै।

जिला गुरुग्राम का दर्शन / वर्णन

  • स्थापना – 1 नवंबर, 1966
  • अन्य नाम – गुरुग्राम साइबर सिटी, गुरुग्राम मसानी मेडिसिटी, सोलर सिटी, मिलेनियम सिटी।
  • नामकरण – यह गाँव द्रोणाचार्य को उनके शिष्य ने गुरु दक्षिणा के रूप में दिया था, तभी से इसका नाम गुरुग्राम हो गया। इसे गुरुग्राम के मसानी के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ चेचक की देवी शीतला माता का मंदिर है। साथ ही यहाँ माता चौगान्न चौराहे वाली मसानी का मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है।
  • मुख्यालय – गुरुग्राम
  • उपमंडल – सोहना, पटौदी, दक्षिण व उत्तरी गुरुग्राम।
  • तहसील – गुरुग्राम, पटौदी, सोहना, मानेसर, फर्रुखनगर।
  • खंड – फर्रुखनगर, गुरुग्राम, पटौदी, सोहना।
  • उप तहसील – वजीराबाद, बादशाहपुर, कादीपुर, गढ़ी हरसऊ।
  • क्षेत्रफल – 2760 वर्ग किलोमीटर
  • लिंगानुपात – 910/1000 (2019 के अनुसार)
  • साक्षरता दर – 84.70 प्रतिशत
  • जिले में घनत्व – 1241 (वर्ग किलोमीटर)
  • लोकसभा क्षेत्र – गुरुग्राम
  • विधानसभा क्षेत्र – पटौदी, बादशाहपुर, गुरुग्राम, सोहना
  • 1857 की क्रांति के नेता – अहमद अली (सामंत), गुलाम मोहम्मद (कर्मचारी), अकबर अली, गियासुद्दीन
  • नेशनल हाईवे – 48

प्रसिद्ध स्थल –

  1. शमा पर्यटन क्षेत्र – हरियाणा पर्यटन निगम का आधुनिक सुविधाओं से युक्त शमा पर्यटन केन्द्र दिल्ली – गुरुग्राम मार्ग पर स्थित है।
  2. शीतला माता मंदिर – इस मंदिर का निर्माण महाराजा भरतपुर ने करवाया था। सरकार ने शीतला माता देवी पूजा स्थल बोर्ड का गठन सन् 1991 में किया। ऐसा माना जाता है कि देश के नौ शक्तिपीठों में से एक इस शक्तिपीठ की पूजा सभी इच्छाओं को पूरा करती है।
  3. गर्म जल का चश्मा, सोहना – गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में गर्म जल के स्रोत दूर – दूर तक विख्यात हैं। इस वुंफड की प्रसिद्धि की वजह यहाँ से निकलने वाला प्राकृतिक गंध्क युक्त गर्म जल है। कहा जाता है कि इस गर्म जल से स्नान करने से सभी चर्म रोग ठीक हो जाते हैं।
  4. दमदमा झील – सोहना से 8 किलोमीटर दूर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर दमदमा झील है। मछली शिकार के शौकीन पर्यटक यहाँ पर आते हैं। 3000 एकड़ में पैफली यह हरियाणा की सबसे बड़ी झील है।
  5. पटौदी महल – गुरुग्राम जिले के छोटे से कस्बे पटौदी में 1935 में नवाब इब्राहिम अली खान के महल का निर्माण हुआ, जिसे ‘वाइट पैलेस’ भी कहा जाता है। इस महल में अब होटल चलाया जा रहा है।
  6. सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी विहार – 5 जुलाई, 1991 में बनाया गया था। दिल्ली से 46 किलोमीटर दूर गुरुग्राम – फर्रुखनगर रोड पर यह पक्षी विहार स्थित है। साइबेरियन सारस रूस से अक्टूबर में आते हैं और फरवरी में चले जाते हैं। यहाँ विविध् प्रकार के स्थानीय और प्रवासी पक्षी हर वर्ष आते रहते हैं।
  7. सराय अलावादी गाँव की मस्जिद – यह प्राचीन मस्जिद अलाउद्दीन खिलजी के काल में बनाई गई थी। (1296 से 1316)
  8. तावडू का किला – गुरुग्राम के सोहना में तावडू का किला स्थित है। यही किला बाद में नाहर सिंह का किला बना था।
  9. बसई झील बसई आर्द्रभूमि (महत्वपूर्ण पक्षी और जैव विविधता क्षेत्र) गुरुग्राम में है।
  10. भीमकुंड (पिंचो खेड़ा जोहड़) गुरुग्राम में है।
  11. शीश महल – फर्रुखनगर, गुरुग्राम में है।

महत्वपूर्ण बिंदु –

  1. नेहरू स्टेडियम यहाँ पर स्थित है।
  2. देवीलाल स्टेडियम यहाँ पर है।
  3. गुरुग्राम नगर परिषद को राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2008 में नगर निगम का दर्जा दिया गया।
  4. सॉफ्रटवेयर निर्माण में चेन्नई और बेंगलुरु के बाद देश में गुरुग्राम तीसरे स्थान पर है।
  5. ‘चिकनपॉक्स’, ‘चेचक’ ‘स्मॉल पॉक्स’ जैसी बीमारियों से बचाने वाली शीतला माता का मंदिर गुरुग्राम में है।
  6. हरियाणा में गुरुग्राम ऐसा पहला जिला है, जहाँ पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू किया गया है। (गुरुग्राम, पंचकूला, फरीदाबाद)
  7. सबसे अधिक झाड़ियां गुरुग्राम में पाई जाती है। (सबसे कम जींद में)
  8. राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान 2015 गुरुग्राम में है।
  9. गुरुग्राम के सिकंदरपुर में चीनी मिट्टी पाई जाती है।
  10. गुरुग्राम में मेट्रो ट्रेन पहली बार 21 जून, 2010 को चली थी।
  11. हरियाणा का पहला खाद्य बैंक गुरुग्राम में है।
  12. मिशन TB फ्री हरियाणा की शुरुआत गुरुग्राम से हुई थी।
  13. फर्रुखनगर में बड़ी मात्रा में नमक का निर्माण किया जाता है और बाहर भेजा जाता है।
  14. सर्वाधिक साक्षरता दर 84.70% गुरुग्राम में है।
  15. सर्वाधिक महिला साक्षरता दर 72% गुरुग्राम में है। (सबसे कम महिला साक्षरता दर मेवात में है)
  16. गुड़गाँव का नया नाम गुरुग्राम 13 अप्रैल, 2016 को किया गया था। यह घोषणा 12 अप्रैल, 2016 को की गई थी।
  17. हाईटेक टेक्नोलॉजी पार्क गुरुग्राम में है।
  18. सबसे अधिक गाँव वाला जिला गुरुग्राम है।
  19. मारुति उद्योग की सबसे बड़ी इकाई मानेसर (1981) में है।
  20. देश का पहला ग्रीन डाकघर, जहाँ सौर ऊर्जा का प्रयोग किया जा रहा है, गुरुग्राम में है।
  21. उत्तर भारत का सबसे बड़ा ‘तितली पार्क’ 11 नवंबर, 2017 को गुरुग्राम में बना।
  22. हरियाणा की स्वर्ण जयंती के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम 1 नवंबर, 2016 को गुरुग्राम में। टैग लाइन “बदलता हरियाणा बढ़ता हरियाणा” रखा गया।
  23. फूलों की आधुनिक मंडी की स्थापना गुरुग्राम में की गई है।
  24. कांच व बालू हरियाणा के गुरुग्राम में अधिक पाई जाती है।

प्रसिद्ध मेले –

  1. बुद्धा माता का मेला।
  2. शीतला माता का मेला।
  3. महादेव का मेला।
  4. भक्त पूरणमल का मेला।
  5. बूढ़ी तीज का मेला।
  6. शाह चोखा खोरी का मेला।

प्रमुख उद्योग –

  1. बेनेटॉन समूह (कपड़ा, जूता, बैग का निर्माण)
  2. ओरिएण्ट क्राफ्ट लिमिटेड
  3. मारुति सुजुकी (कारों का निर्माण)
  4. एस. आर. एफ. लिमिटेड कंपनी (सिंथेटिक केमिकल्स, पैकेजिंग फिल्म का निर्माण)
  5. आई.बी.एम. कंपनी (बिजनेस प्रोसेस आउटसोखसंग सेवाएँ)
  6. रैनबैक्सी लेबोरेट्रीज – फार्मास्यूटीकल कंपनी
  7. मुंजाल शोवा लि. कंपनी – शॉक आब्जर्वर का निर्माण

प्रमुख शिक्षण संस्थान/शोध संस्थान –

  1. एकमात्र राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केन्द्र 1997 गुरुग्राम में है।
  2. जी. डी. गोयनका विश्वविद्यालय – गुरुग्राम
  3. AMITY विश्वविद्यालय – 2010 में मानेसर में बना।
  4. INDU (इंडियन नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी) – गुरुग्राम 2010 में बना है।
  5. अंतर्राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संगठन का मुख्यालय गुरुग्राम में है।
  6. देश का प्रथम साइबर अपराध जांच और प्रशिक्षण केन्द्र गुरुग्राम में खोला गया है।

नदियाँ/झीलें –

  1. सुल्तानपुर झील (फर्रुखनगर, गुरुग्राम)
  2. खलीलपुर झील
  3. दमदमा झील, सोहना
  4. बसई झील

प्रसिद्ध व्यक्तित्व –

  1. राजकुमार राव – फिल्म अभिनेता
  2. शेखर गुरेरा – कार्टूनिस्ट
  3. जोगिन्दर राव – क्रिकेट खिलाड़ी
  4. प्रीतम रानी सिवाच – हॉकी खिलाड़ी
  5. अनूप कुमार – कबड्डी खिलाड़ी, गुरुग्राम के पालरा गाँव में जन्म। अर्जुन अवार्ड 2012 से सम्मानित।

If you like and think that topic of haryana gk – जिला गुरुग्राम का दर्शन / वर्णन,  is helpful for you, Please join us What’s App Chennal ( Join Now ) and Provide Your suggestions ( Click Here ) would be greatly appreciated. Thank you to be here. Regards – Team GK247.in

हरियाणा जिला दर्शन Note's (Haryana District Darshan)

Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.

जिला अम्बाला

जिला भिवानी

जिला चरखी दादरी

जिला फरीदाबाद

जिला फतेहाबाद

जिला गुरुग्राम

जिला हिसार

जिला झज्जर

जिला जींद

जिला कैथल

जिला करनाल

जिला कुरुक्षेत्र

जिला महेंद्रगढ़

जिला नूँह

जिला पलवल

जिला पंचकुला

जिला पानीपत

जिला रेवाड़ी

जिला रोहतक

जिला सिरसा

जिला सोनीपत

जिला यमुनानगर

Welcome To You Haryana GK - GK247

Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.

Haryana All Exam complete GK CET ( Group C and Group D ), HPSC etc...

Haryana GK Note's

Topic’s Wise All Note’s

हरियाणा जिला दर्शन

District Wise All Note’s 

Important Note's

Exam Point of View Note’s

Haryana GK one-Liner

Topic’s Wise One – Liner Question

Haryana GK MCQ

MCQ Question Topic’s Wise

Haryana GK Details

Topic’s Wise Details Haryana

Haryana GK Mock - Test

Mock – Test Prepared

Haryana Topic's Wise Mock - Test

Haryana GK Topic’s Wise Mock – Test

Haryana Current Affairs

Haryana Current Affairs Weekly

Haryana GK PDF

Haryana GK Topic’s Wise PDF

This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of Haryana State Civil Services exams, Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI & Various Other Competitive Exams.