जिला हिसार का दर्शन / वर्णन
District wise Description of Haryana State – District Hisar / हरियाणा राज्य का जिलेवार वर्णन – जिला हिसार
आज की हमारी यह पोस्ट हरियाणा जी.के से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको हरियाणा के हिसार जिलें से संबंधित PDF उपलब्ध कराऐंगे। इस PDF को नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर पाएँगे। जो कि आपको आने वाले ग्राम सचिव , पटवारी, कैनाल पटवारी , हरियाणा पुलिस , क्लर्क , हरियाणा ग्रुप डी , हरियाणा पात्रता व अन्य हरियाणा की सभी प्रकार की परीक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी हैै।
जिला हिसार का दर्शन / वर्णन
- स्थापना – 1 नवंबर, 1966
- अन्य नाम – स्टील सिटी, स्मार्ट सिटी, मैग्नेट सिटी।
- नामकरण – 1354 में फिरोजशाह तुगलक ने हिसार की स्थापना की। उन्होंने उसका नाम ‘हिसार-ए-फिरोजा’ रखा, जिसका अरबी भाषा में अर्थ है ‘फिरोज का किला’। फिरोज शाह का किला या गुजरी महल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा एक केन्द्रीय संरक्षित स्मारक है।
- मुख्यालय – हिसार
- तहसील – आदमपुर, हिसार, हांसी, बरवाला, नारनौंद, बांस
- उप तहसील – बालसमंद, उकलाना, खेड़ी जलाब
- हिसार मंडल – हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद
- उपमंडल – हिसार, हांसी, बरवाला
- क्षेत्रफल – 3983 वर्ग किलोमीटर
- लिंगानुपात – 932/1000 (2019 के अनुसार)
- साक्षरता दर – 72.89 प्रतिशत
- जिले में घनत्व – 438 (वर्ग किलोमीटर)
- लोकसभा क्षेत्र – हिसार
- विधानसभा क्षेत्र – हिसार, आदमपुर, हांसी, नारनौंद, उकलाना, नलवा, बरवाला
- 1857 की क्रांति के नेता – हुकुमचंद
- नेशनल हाईवे – 52, 9
प्रसिद्ध स्थल –
- गुजरी महल – गुजरी महल फिरोजशाह तुगलक द्वारा निखमत किले का हिस्सा है। कहा जाता है कि शिकार के समय उसे रूपसी गुजरी नामक युवती से प्रेम हो गया और उसके नाम पर रूपसी गुजरी किला बनवाया गया। गुजरी महल के एक स्तम्भ पर 8 अभिलेख हैं।
- शेख जुनैद की मजार – हिसार के रहने वाले शेख जुनैद भी सूफी संत परंपरा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनकी मजार नागौरी गेट के दक्षिण में स्थित है।
- प्राणपीर बादशाह का मकबरा – वर्तमान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पिछवाड़े में सूफी पीर शेर बहलोल का मकबरा स्थित है। ये पीर एक महान सूफी संत हुए थे, जिन्होंने गयासुद्दीन तुगलक के बारे में भविष्यवाणी की थी कि वह दिल्ली सिंहासन पर बैठकर हिंदुस्तान पर शासन करेगा।
- लाट-बाग – सन् 1857 के विद्रोह के दौरान हांसी और हिसार में भारतीयों द्वारा मारे गए कुछ यूरोपियन, जिनमें हिसार का कलेक्टर भी था, उसकी याद में स्मारक के तौर पर विकसित हुआ।
- जहाज कोठी – जॉर्ज थॉमस का निवास स्थान था। इसको जॉर्ज की कोठी कहते थे। देहाती लोगों द्वारा ‘जहाज की कोठी’ कहा जाने लगा।
- आर्य समाज मंदिर – 1886 में लाला लाजपत राय द्वारा स्थापित।
- दिगंबर जैन मंदिर – प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर लगभग 1000 वर्ष पुराना है।
- शीलनाथ का डेरा – हिसार जिले के गाँव सुल्तानपुर में स्थित इस डेरे को साधुओं की तपोभूमि माना जाता है। यहाँ कई साधुओं की समाधियां भी हैं।
- देवी भवन मंदिर – देवी भवन को ‘मंदिरों की संगम स्थली’ भी कहा जाता है।
- बिश्नोई मंदिर – हरियाणा में बिश्नोई समाज का यह सबसे बड़ा मंदिर है।
- बुआ कुंवारी मंदिर – यह कुंवारी गाँव में है। यहाँ पर एक कुंवारी कन्या सती हुई थी।
- सेंट थॉमस चर्च – इसको ऐतिहासिक स्मारक का दर्जा प्राप्त है। यह विक्टोरियन कला का अनूठा उदाहरण है।
- चार कुतुब दरगाह – हांसी में स्थित यह चार सूफी संतों की मजार है।
- मीरा साहब की मजार – हांसी में स्थित लगभग 800 वर्ष पुरानी बाबा मीरा साहब की मजार है।
- ब्लू वर्ल्ड लेक – यह झील हिसार – फाजिल्का मार्ग पर स्थित है। यह झील बत्तखों के लिए प्रसिद्ध है।
- फ्लेमिंगो – पर्यटन स्थल
- आसीगढ़ का किला – (हांसी) पृथ्वीराज चौहान का किला।
- अग्रोहा का किला – महाराजा अग्रसेन द्वारा निर्मित किला अग्रोहा में है।
- बरसी गेट (हांसी) – अलाउद्दीन खिलजी के द्वारा बनवाया गया।
- विष्णु मंदिर – अग्रोहा, नचार खेड़ा।
- शीतला माता मंदिर – अग्रोहा।
- वन्यजीव अभयारण्य – हिसार हिरण पार्क (1970 – 71 ईस्वी)
प्रसिद्ध व्यक्तित्व –
- ओम प्रकाश जिंदल – बिजनेसमैन, जिंदल समूह के संस्थापक। भारत के इस्पात उद्योग के बड़े कारोबारी एवं राजनीतिज्ञ।
- नवीन जिंदल – बिजनेसमैन और राजनेता। आम नागरिकों को तिरंगा लहराने का अधिकार दिलवाया।
- भजनलाल – राजनेता, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा।
- अरविंद केजरीवाल – दिल्ली के मुख्यमंत्री भिवानी जिले से हैं।
- सुभाष चंद्रा – बिजनेसमैन, राजनेता, मोटिवेशनल स्पीकर, टी.वी. ग्रुप ‘जी’ मीडिया के स्वामी, राज्यसभा सदस्य।
- लाला हरदेव सहाय – गोरक्षक, स्वतंत्रता सेनानी।
- महाराजा अग्रसेन – अग्रोहा शहर को बसाया था।
- लाला लाजपत राय – 1886 में हिसार में आर्य समाज की स्थापना की। 1887 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना। हरियाणा में पहली बार 1892 के लाहौर अधिवेशन में हिसार का प्रतिनिधित्व किया। इन्होंने अपना सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र हिसार को बनाया था।
- पंडित जसराज – शास्त्राीय गायक, पीली मंदोरी, अब फतेहाबाद में।
- शालू जिंदल – कुचिपुड़ी नृत्यांगना। इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी अवार्ड 2007 से सम्मानित।
- कमला वामोला – साहित्य क्षेत्र में व्यास पुरस्कार।
- उदयभानु हंस – हरियाणा के पहले राज्य कवि, रूबाई सम्राट।
- मल्लिका शेरावत – हिन्दी फिल्म अभिनेत्री
- मनीष जोशी – रंगकर्मी
- यशपाल शर्मा – हिन्दी फिल्म अभिनेता
- गीतिका जाखड़ (पहलवान) – जन्म अग्रोहा। देश की पहली अर्जुन अवॉर्डी महिला पहलवान।
- ललिता शेरावत (पहलवान) – हिसार
- साइना नेहवाल (बैडमिंटन) – पदम श्री, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार।
- कृष्णा पूनिया – डिस्कस थ्रो
- विकास कृष्ण यादव, स्वीटी – बॉक्सर
- मनदीप – अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर
- चंदगीराम (पहलवान) – हिंद केसरी, भारत केसरी
- निर्मल बूरा, पूजा सिहाग, किरण गोदारा, पूजा ढांडा – कुश्ती खिलाड़ी
- अनीता कुंडू – पर्वतारोही, चीन की तरफ से चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट पर।
- बलवंत राय तायल – स्वतंत्रता सेनानी
- वैद्य लेख राम – स्वतंत्रता सेनानी
- चौधरी कृपाराम – स्वतंत्रता सेनानी
- डॉ. रामजी राम – स्वतंत्रता सेनानी
प्रसिद्ध मेले –
- नवरात्रि मेला – बनभोरी
- जन्माष्टमी मेला – गुरु जंभेश्वर मंदिर, हिसार
- गोगा नवमी मेला – हिसार व अंबाला
- शिवजी का मेला – सीसवाल और किरमारा
- काली देवी का मेला – हांसी
- अग्रसेन जयंती मेला – अग्रोहा
- दादी गोरी का मेला, बाडया (सांप काटने पर)
प्रमुख शिक्षण संस्थान/शोध संस्थान –
- चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय – 2 फरवरी, 1970 को इसकी स्थापना हुई थी। धान पर शोध कार्य शुरू हुआ था।
- गुरु जंभेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय – 20 अक्टूबर, 1995 को स्थापित गुरु जंभेश्वर के नाम पर नामकरण।
- लाला लाजपत राय विश्वविद्यालय में पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान की पढ़ाई होती है। 1 दिसंबर, 2010 में स्थापित।
- हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल एविएशन, हिसार हवाई अड्डा।
- महाराजा अग्रसेन चिकित्सा महाविद्यालय, अग्रोहा।
- हरियाणा का पहला डेयरी साइंस कॉलेज ‘लुवास यूनिवखसटी’ हिसार।
- पहला मॉडल इंप्रूवमेंट गाइडेंस एंड काउंसलिंग सेंटर।
- केन्द्रीय भेड़ प्रजनन फार्म, 1968 – 70 में स्थापित।
- केन्द्रीय भैंस अनुसंधान सीआईआरबी, 1985 में स्थापित।
- नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ इक्वेंस (घोड़ा फार्म), 1986 में स्थापित।
- प्लांट बायोटेक्नोलॉजी नेशनल इंस्टीट्यूट, हिसार
- आधुनिक सूअर फार्म (प्रजनन फार्म)
- हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, हिसार
- भारत – इजराइल केन्द्र सरकार पशुधन फार्म, हिसार (पशुपालन डेयरी उद्योग के लिए उत्वृफष्ट केन्द्र)
- उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी और प्रशिक्षण संस्थान
- भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला
- हरियाणा में एकमात्र महिला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर हिसार में है।
प्राचीन स्थल –
- मौर्यकालीन स्तूप व अवशेष – हिसार
- अग्र जनपद के सिक्के, अग्रोहा किला – अग्रोहा व बरवाला
- जैन मूखतयां – हांसी
- हड़प्पा संस्कृति का सबसे बड़ा स्थल – राखीगढ़ी का टीला (यूनेस्को ने इसे विश्व विरासत घोषित किया है) हड़प्पाकालीन विकसित क्षेत्र।
- सीसवाल में सबसे पहले खेती के प्रमाण मिले हैं। इस की खुदाई 1968 में डॉक्टर सूरजभान के नेतृत्व में हुई। यह नूतन पाषाण युग के बाद की संस्कृति है।
- सिंधु घाटी सभ्यता का केन्द्र बनावली (हिसार) से मिट्टी का हल और जौ मिले। आर.एस. बिष्ट ने इसकी खोज 1973 – 74 में की थी।
- हांसी से पृथ्वीराज चौहान का सामरिक महत्व का अभिलेख मिला है।
- अग्रोहा थेह – अग्रोहा का टीला। अग्रोहा के टीले के उत्खन्न के दौरान एक 9वीं शताब्दी की ईंट पर (सा रे गा मा) अंकित है, मिला है।
- अग्र गणराज्य की राजधानी अग्रोहा को वैश्य समाज का उद्गम स्थल माना जाता है। यहाँ गुप्तकालीन सूर्य देवता की मूखत प्राप्त हुई थी।
महत्वपूर्ण बिंदु –
- एशिया की सबसे बड़ी ऑटो मार्केट हिसार में है।
- हिसार में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र 2017 में खुला।
- हवाई अड्डा 1999 में स्थापित। अब अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा।
- हरियाणा में पहला हाईटेक गाय मसाज पार्लर फार्म, हिसार।
- स्ट्राबेरी उत्पादन में हरियाणा में प्रथम हिसार है।
- हिसार भारत का सबसे बड़ा लोहा उत्पादक जिला है, इसलिए इसे ‘इस्पात शहर’ भी कहा जाता है।
- 2014 में हिसार लोकसभा सीट से सांसद बने दुष्यंत चौटाला 26 वर्ष की उम्र में सबसे युवा नेता थे।
- सिंचाई स्रोत – कोई नदी नहीं बहती। भाखड़ा और पश्चिमी यमुना नहर द्वारा सिंचाई होती है।
- सर्वाधिक 7 विधानसभा क्षेत्र हैं।
- गणगौर नृत्य हिसार में बहुत प्रसिद्ध है।
- हिसार के दो विशेष पर्यावरण न्यायालय – पहला – हिसार, दूसरा – फरीदाबाद।
- जमदग्नि ऋषि का संबंध हिसार के राखीगढ़ी से है।
- हिसार अच्छी नस्लों के सांडों के लिए प्रसिद्ध है।
- हांसी के संस्थापक आसाराम जाट है।
- हिसार कैंट की स्थापना 1982 में हुई।
- महात्मा गांधी को हिसार से 30 जुलाई, 1919 को गिरफ्तार किया गया था।
- तैमूर ने हिसार, फतेहाबाद, सिरसा पर आक्रमण किया था।
- प्राचीन समय में अग्रोहा को ‘अग्रोदका’ कहा जाता था।
- हांसी को ‘आसी’ कहा जाता था।
- राजीव गांधी विद्युत परियोजना – 1200 मेगावाट (2007) 2010 में उत्पादन शुरू; खेदड़, हिसार।
- हांसी हरियाणा का एकमात्र पुलिस जिला है।
- हरियाणा का एकमात्र दूरदर्शन केन्द्र हिसार में है। 1 नवंबर, 2002 में इसका उद्घाटन स्व. सुषमा स्वराज ने किया था।
- आकाशवाणी केन्द्र – 26 जनवरी, 1999 हिसार (रोहतक, कुरुक्षेत्र)
- महावीर स्टेडियम हिसार में है।
- 1824 में सूरजमल के नेतृत्व में कृषक विद्रोह हुआ था।
- हिसार से 1857 की क्रांति में शहजादा मोहम्मद के नेतृत्व में लाइट इनफैन्ट्री के जवानों ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया था।
- एशिया का सबसे बड़ा पशुधन फार्म हिसार जिला में है।
- चीन की तरफ से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की 16 वर्ष महिला पर्वतारोही शिवांगी पाठक, हिसार से संबंध रखती है।
If you like and think that topic of haryana gk – जिला हिसार का दर्शन / वर्णन, is helpful for you, Please join us What’s App Chennal ( Join Now ) and Provide Your suggestions ( Click Here ) would be greatly appreciated. Thank you to be here. Regards – Team GK247.in
Haryana All Exam Note's Prepared By GK247.IN
Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.
Haryana GK Note's Topic's Wise
हरियाणा जिला दर्शन (Haryana District Darshan)
Welcome To You Haryana GK - GK247
Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.
Haryana All Exam complete GK CET ( Group C and Group D ), HPSC etc...
Haryana GK Details Topic's
Haryana GK Mock - Test
Haryana GK Topic's Wise Mock - Test
Haryana Current Affairs
Haryana GK PDF
This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of Haryana State Civil Services exams, Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI & Various Other Competitive Exams.