जिला नूँह का दर्शन / वर्णन
District wise Description of Haryana State – District Nuh / हरियाणा राज्य का जिलेवार वर्णन – जिला नूँह
आज की हमारी यह पोस्ट हरियाणा जी.के से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको हरियाणा के नूँह जिलें से संबंधित PDF उपलब्ध कराऐंगे। इस PDF को नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर पाएँगे। जो कि आपको आने वाले ग्राम सचिव , पटवारी, कैनाल पटवारी , हरियाणा पुलिस , क्लर्क , हरियाणा ग्रुप डी , हरियाणा पात्रता व अन्य हरियाणा की सभी प्रकार की परीक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी हैै।
जिला नूँह का दर्शन / वर्णन
- स्थापना – 2 अक्टूबर, 2004 (सत्यमेवपुरम), 5 अप्रैल, 2005 (मेवात), 12 अप्रैल, 2016 (नूँह)
- मुख्यालय – मेवात (नूँह)
- उप मण्डल – फिरोजपुर, झिरका, नूँह
- तहसील – फिरोजपुर, झिरका, नूँह, पुन्हाना, तावडु
- उप तहसील – नगीना
- खंड – फिरोजपुर, झिरका, नूँह, पुन्हाना, तावडु और नगीना
- क्षेत्रफल – 1507 वर्ग किलोमीटर
- लिंगानुपात – 921/1000 (2019 के अनुसार)
- साक्षरता दर – 54.08 प्रतिशत
- जिले में घनत्व – 729 (वर्ग किलोमीटर)
- लोकसभा क्षेत्र – गुरुग्राम
- विधानसभा क्षेत्र – फिरोजपुर, झिरका, नूँह, पुन्हाना
- 1857 की क्रांति के नेता – सदरूद्दीन
- नेशनल हाईवे – 248
- अलग होकर बना – गुरुग्राम
प्रसिद्ध स्थल
- चूहीमल तालाब – सेठ चूहीमल ने 10 बीघा जमीन खरीदकर उसे तालाब का रूप दे दिया। यह जलराशि का बड़ा स्रोत होने के साथ साथ बहुत प्राचीन स्थल है।
- क्लासिक गोल्फ रिसोर्ट – अरावली पर्वत शृंखला की तराई में गाँव पांडा तावडू में स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्तर का गोल्पफ कोर्स है। यहाँ पर विदेशी पर्यटक भी आते हैं।
- कोटला झील – कोटला झील मेवात की ही नहीं एशिया की सबसे बड़ी झील मानी जाती है। इस झील के बारे में बाबर ने ‘बाबरनामा’ में भी उल्लेख किया है।
- शेख मूसा की मजार (शाह चौखा की मजार) – मेवात की धरती पीर – फकीरों तथा ऋषि मुनियों की कर्मस्थली भी है। हजरत शेख मूसा का संबंध ईरान से बताया जाता है। वह दिल्ली के प्रसिद्ध सूफी हजरत निजामुद्दीन औलिया के मुरीद थे। हजरत शेख मूसा की दरगाह पल्ला गाँव में पहाड़ी की तलहटी में मुगल बादशाह अकबर ने बनवाई थी।
- तावडू का किला – यह नाहर सिंह राजा का किला था। इस किले के चारों ओर ऊंची – ऊंची दीवारें बनी हैं। वर्तमान में यहाँ थाना बना हुआ है।
- तावडू के गुम्बद – ये गुम्बद मुगलकालीन शासन में बने थे। इन गुम्बदों में कब्रें मौजूद हैं।
- कन्ट्री क्लब – दिल्ली – जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानेसर के पास 300 एकड़ में फैला यह भारत का सबसे पहला कन्ट्री क्लब है।
- गाँधी पार्क – यह बहुत ही खूबसूरत पार्क है। पर्यटक यहाँ पिकनिक मनाने आते है।
- झूलती मीनारें (पल्ला) गाँव में है।
- संगेल झील, चँदेली झील भी नूँह में है।
महत्वपूर्ण बिंदु
- नूँह जिला हरियाणा का साक्षरता की दृष्टि से सबसे पिछड़ा जिला है। (54.08%)
- हरियाणा का पहला चल न्यायालय नूँह में है। (भारत का पहला 2007 में)
- सुरों के महासंग्राम ‘इंडियन आइडल सीजन 10’ का खिताब नूँह मेवात जिले के पुन्हाना शहर के सलमान अली ने जीता था।
- नूँह जिले में सिंचाई का साधन – यमुना नदी।
- फरीदाबाद व गुरुग्राम से अलग करके बनाया गया।
- सामाजिक, आर्थिक रूप से हरियाणा में सबसे अधिक पिछड़ा हुआ जिला।
- हरियाणा का सबसे अधिक मुस्लिम बहुल क्षेत्र।
- नूँह के गाँव खेडला की मस्जिद में प्रति वर्ष दादा हजरत दरिया पीर का सालाना उर्स मनाया जाता है।
- हरियाणा का सबसे दक्षिणी जिला नूँह है।
- मेवात का नाम बदलकर नूँह 13 अप्रैल, 2016 को किया गया।
- हरियाणा में कोटला की पहाड़ियाँ नूँह में हैं।
- सबसे पहला मोबाइल कोर्ट वाला जिला नूँह है।
प्रमुख शिक्षण संस्थान/प्रशिक्षण संस्थान
- आई.पी.एम.टी. कोलकाता (खिलौना बनाने का प्रौद्योगिकी संस्थान) – यह संस्थान लचीले खिलौने बनाने के प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक अनुभवी संगठन है।
- शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ (नूँह) में है।
प्रसिद्ध व्यक्तित्व
- हसन खाँ – 1527 में खानवा के युद्ध में राणा सांगा का साथ दिया था।
- ख्वाजा अहमद – प्रसिद्ध पत्रकार व लेखक
- सदरूद्दीन – 1857 के संग्राम के सेनानी
- तय्यब हुसैन – 3 राज्यों के मंत्री रह चुके राजनेता।
- सलमान अली – गायक (इंडियन आइडल सीजन 10 के विजेता)
If you like and think that topic of haryana gk –जिला नूँह का दर्शन / वर्णन, is helpful for you, Please join us What’s App Chennal ( Join Now ) and Provide Your suggestions ( Click Here ) would be greatly appreciated. Thank you to be here. Regards – Team GK247.in
Haryana All Exam Note's Prepared By GK247.IN
Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.
Haryana GK Note's Topic's Wise
हरियाणा जिला दर्शन (Haryana District Darshan)
Welcome To You Haryana GK - GK247
Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.
Haryana All Exam complete GK CET ( Group C and Group D ), HPSC etc...
Haryana GK Details Topic's
Haryana GK Mock - Test
Haryana GK Topic's Wise Mock - Test
Haryana Current Affairs
Haryana GK PDF
This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of Haryana State Civil Services exams, Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI & Various Other Competitive Exams.