जिला पानीपत का दर्शन / वर्णन

District wise Description of Haryana State – District Panipat / हरियाणा राज्य का जिलेवार वर्णन – जिला पानीपत

आज की हमारी यह पोस्ट हरियाणा जी.के से सन्बन्धित है, इस पोस्ट में हम आपको हरियाणा के पानीपत जिलें से संबंधित PDF उपलब्ध कराऐंगे। इस PDF को नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके  डाउनलोड कर पाएँगे।  जो कि आपको आने वाले ग्राम सचिव, पटवारी, कैनाल पटवारी, हरियाणा  पुलिस, क्लर्क, हरियाणा ग्रुप डी, हरियाणा पात्रता व अन्य हरियाणा की सभी प्रकार की परीक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी हैै।

जिला पानीपत का दर्शन / वर्णन

  • स्थापना – 1 नवंबर, 1989
  • अन्य नाम – बुनकरों का शहर, पनप्रस्थ, पेट्रोकेमिकल्स
  • मुख्यालय – पानीपत
  • उपमंडल – पानीपत व समालखा
  • तहसील – पानीपत, समालखा, बापोली, इसराणा
  • उप तहसील – मडलौड़ा
  • खंड – पानीपत, इसराना, मडलौड़ा, समालखा, सनौली, बापोली
  • क्षेत्रफल – 1268 वर्ग किलोमीटर
  • लिंगानुपात – 939/1000 (2019 के अनुसार)
  • घनत्व – 951 वर्ग किलोमीटर
  • साक्षरता दर – 75 प्रतिशत
  • लोकसभा क्षेत्र – करनाल
  • विधानसभा क्षेत्र – पानीपत ग्रामीण, पानीपत शहरी, इसराना, समालखा
  • अलग होकर बना – करनाल से
  • नेशनल हाईवे – 44, 709

प्रसिद्ध स्थल

  1. काबुली बाग – बाबर ने प्रथम युद्ध की विजय की याद में पानीपत में काबुली बाग बनवाया।
  2. काला अंब – काला अंब में सन् 1761 में पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ था। इस स्थान पर सरकार ने वॉर हीरोज मेमोरियल और संग्रहालय की स्थापना की है।
  3. सलारगंज गेट – यह त्रिपोलिया दरवाजा नवाब सलारगंज के नाम से प्रसिद्ध है। यह प्राचीन वास्तुकला का उत्वृफष्ट नमूना है।
  4. सिद्ध शिव शनिधाम – यह धार्मिक एकता का प्रतीक है। आसपास के क्षेत्र के लोग दादा – पोता मंदिर के नाम से भी जानते हैं।
  5. बू – अली शाह कलंदर दरगाह – हरियाणा में चिश्ती संप्रदाय की स्थापना शेख फरीद ने की थी। बू-अली शाह चिश्ती संप्रदाय के प्रमुख सूफी संत थे।
  6. कबीर उल औलिया हजरत शेख जलालुद्दीन की दरगाह – शेख जलालुद्दीन पानीपत के प्रमुख सूफी संत थे। यह बू – अली कलंदर के समकालीन ही थे।
  7. सैयद रोशन अली शाह साहिब की दरगाह – यहाँ हर धर्म के लोग दुआ करने आते हैं।
  8. अल्ताफ हुसैन हाली की कब्र – ये उर्दू, फारसी, अरबी व अंग्रेजी के अच्छे ज्ञाता थे। इन्होंने पैसे इकट्ठे कर शिक्षा प्रसार के लिए पुस्तकालय बनवाया। स्कूल भी बनवाया, जो बाद में ‘हाली हाई स्कूल शिक्षा’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
  9. इब्राहिम लोदी की कब्र – यह मकबरा तहसील कार्यालय के निकट स्थित है। 1526 में इब्राहिम लोदी बाबर के हाथों युद्ध में मारा गया। उसे युद्ध स्थल पर ही दफना दिया गया था और यहीं कब्र बना दी गई थी।
  10. काबुली बाग मस्जिद तालाब – काबुली बाग के परिसर में एक मस्जिद और एक तालाब बना हुआ है। यह बाबर की सबसे प्रिय रानी मुसम्मत काबुली बेगम की याद में बनवाई गई थी।
  11. जामा मस्जिद – नगर की सबसे बड़ी मस्जिद।
  12. हजरत ख्वाजा शमसुद्दीन का मकबरा – पानीपत जिले में स्थित।
  13. सलार फखरुद्दीन हाफिज जमाल का मकबरा – ये सूफी संत थे, जिन्होंने लोगों को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया था।
  14. मुकर्रम खान का मकबरा – जहाँगीर के हकीम
  15. कोस मीनार, गोहांड – शेरशाह सूरी ने जी.टी. रोड का निर्माण करवाया था। उसने मार्ग के प्रत्येक कोस पर एक – एक मीनार बनवाई थी।
  16. स्काई लार्क – हरियाणा टूरिज्म विभाग द्वारा संचालित रिसॉर्ट।
  17. देवी तालाब शिव मंदिर – मराठा सरदार मंगल रघुनाथ ने 250 साल पहले बनवाया था।

महत्वपूर्ण बिंदु

  1. हरियाणा में अमोनिया प्लांट पानीपत में है।
  2. देश का पहला कृत्रिम रबड़ संयंत्र पानीपत में है।
  3. हरियाणा के पानीपत जिले से 75% कंबलों की आपूखत भारतीय सेना में होती है।
  4. हरियाणा का पहला गुरुकुल पानीपत के डिकाडला गाँव में खुला था।
  5. मिशन इंद्रधनुष – हरियाणा में बच्चों को स्वास्थ्य और रोग मुक्त रखने के अभियान (7 अप्रैल, 2015 से) की शुरुआत पानीपत जिले से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की।
  6. पानीपत की लड़ाइयां – 1526 में बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच युद्ध हुआ, जिसमें बाबर जीता। 1556 में अकबर और हेमचंद्र (हेमू) विक्रमादित्य के बीच युद्ध हुआ, जिसमें अकबर जीता। 1761 में अहमद शाह अब्दाली और मराठों के बीच (सरदार सदाशिव राव भाऊ) युद्ध हुआ। इसमें अहमद शाह अब्दाली जीता।
  7. प्रमुख खनिज गंधक मिलता है।
  8. यमुना नदी से पानी की आपूर्ति होती है।
  9. ब्लू जे पर्यटन केन्द्र पानीपत में हैं।
  10. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 25 जनवरी, 2018 को पानीपत में हरियाणा का पहला स्मार्ट ग्रिड पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया। हरियाणा का पहला महिला बिजली सबस्टेशन (12 फीडर) फरवरी 2018 को (तीन महिलाएं – मोनिका, पूनम, कविता) पानीपत में शुरू हुआ।
  11. पराली से एथेनॉल तैयार करने वाला प्लांट पानीपत में लगाया गया है।
  12. हरियाणा का सबसे लंबा फ्रलाईओवर एनएच – 1 पानीपत में 10 किलोमीटर लंबा है।
  13. ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत पानीपत से प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी, 2015 को की थी। (ब्रांड एम्बेसडर साक्षी मलिक)
  14. पानीपत में फतेहाबाद के बाद सबसे कम वन क्षेत्र है।
  15. गुलाब के फूल का उत्पादन सर्वाधिक होता है।
  16. एशिया की दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनरी पानीपत में है।
  17. पानीपत ताप विद्युत केन्द्र – 1979 में आसनगांव में बना। (1400 मेगावाट)
  18. हरियाणा में पहला अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक पानीपत में खोला गया।
  19. यूरिया संयंत्र और नेशनल फर्टिलाइजर रिफाइनरी पानीपत में है।
  20. शिवाजी स्टेडियम पानीपत में है।

प्रसिद्ध मेले

  • शिवरात्रि का मेला – भादड़
  • पाथरी माता का मेला – पाथरी
  • कलंदर मजार का मेला – चिश्ती सम्पद्राय के प्रमुख सूफी संत थे। इनकी मजार पर मेला लगता है।

प्रसिद्ध व्यक्तित्व

  • ख्वाजा अहमद अब्बास – फिल्म निर्देशक
  • हिमांशु सैनी – फिल्म अभिनेता
  • नीरज चोपड़ा – एथलीट
  • रोहित कुमार – कबड्डी खिलाड़ी
  • राजेन्द्र गुप्ता – फिल्म/टीवी/थियेटर कलाकार
  • अल्ताफ हुसैन हाली – उर्दू शायर

If you like and think that topic of haryana gk – जिला पानीपत का दर्शन / वर्णन,  is helpful for you, Please join us What’s App Chennal ( Join Now ) and Provide Your suggestions ( Click Here ) would be greatly appreciated. Thank you to be here. Regards – Team GK247.in

Haryana All Exam Note's Prepared By GK247.IN

Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.

Haryana GK Note's Topic's Wise

हरियाणा जिला दर्शन (Haryana District Darshan)

Welcome To You Haryana GK - GK247

Welcome to GK247 Haryana GK (तैयारी नौकरी की). GK247.IN is India’s most trending website for free Study Material like Haryana Current Affairs, Haryana GK (General Knowledge), General Studies, Reasoning, Mathematics, English & Hindi for exam like Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Civil Services, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI / Government job recruitment examinations of Haryana State.

Haryana All Exam complete GK CET ( Group C and Group D ), HPSC etc...

Haryana GK Details Topic's

Haryana GK Mock - Test

Haryana GK Topic's Wise Mock - Test

Haryana Current Affairs

Haryana GK PDF

This section provide General Knowledge/ General Studies Question that may be useful for General Awareness part of Prelims Examination of Haryana State Civil Services exams, Haryana CET, HSSC Clerk, Haryana Police, Haryana Patwari, Haryana Gram Sachiv, HSSC Haryana Police Constable, HSSC Canal Patwari, HSSC Staff Nurse, HSSC TGT, HSSC PGT, Haryana Police Commando, HSSC SI & Various Other Competitive Exams. 

Scroll to Top