Biology GK MCQs 01
आज लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, IBPS Clerk, IBPS PO, RBI, RRB, CTET, TET, B.Ed, UPSC इत्यादि में Biology GK से संबंधित प्रश्न लगातार पूछे जाते हैं। इस सेक्शन में जीव विज्ञान (Biology) के महत्वपूर्ण टॉपिक जैसे मानव शरीर, कोशिकाएँ, आनुवंशिकी, पादप विज्ञान, रोग एवं उनके कारण, पोषण, श्वसन तंत्र, तंत्रिका तंत्र तथा पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य शामिल होते हैं।
यहाँ Biology GK के ऐसे महत्वपूर्ण और बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों को सूचीबद्ध किया गया है जो आपकी परीक्षा तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। यह सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं और आपके सामान्य ज्ञान को मजबूत करने में मदद करेंगे।
1. जीव विज्ञान (Biology) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था ?
- (A) अरस्तू ने
- (B) पुरकिंजे ने
- (C) वॉन मॉल ने
- (D) लैमार्क तथा ट्रेविरेनस ने
2. जीव विज्ञान के जनक (Father of Biology) के नाम से किसे जाना जाता है ?
- (A) अरस्तू
- (B) डार्विन
- (C) लैमार्क
- (D) पुरकिंजे
3. वनस्पति विज्ञान (Botany) के जनक कौन हैं ?
- (A) अरस्तू
- (B) थियोफ्रेस्टस
- (C) प्लिनी
- (D) सिस्टामा
4. चिकित्सा शास्त्र का जनक किसे कहा जाता है ?
- (A) अरस्तू
- (B) थियोफ्रेस्टस
- (C) हिप्पोक्रेट्स
- (D) गैलन
5. 'हिस्टोरिया प्लांटेरम' (Historia Plantarum) पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
- (A) अरस्तू
- (B) थियोफ्रेस्टस
- (C) हिप्पोक्रेट्स
- (D) डार्विन
6. चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों को किसकी शपथ दिलाई जाती है ?
- (A) अरस्तू
- (B) थियोफ्रेस्टस
- (C) डार्विन
- (D) हिप्पोक्रेट्स
7. फाइकोलॉजी (Phycology) में किसका अध्ययन किया जाता है ?
- (A) शैवाल (Algae) का
- (B) कवक (Fungi) का
- (C) पारिस्थितिकी का
- (D) विषाणु का
8. पर्यावरण का अध्ययन जीव विज्ञान की किस शाखा के अन्तर्गत किया जाता है ?
- (A) कार्यिकी
- (B) आनुवंशिकी
- (C) पारिस्थितिकी (Ecology)
- (D) वर्गिकी
9. फूलों के संवर्धन के विज्ञान को क्या कहते हैं ?
- (A) फिनोलॉजी
- (B) फ्लोरीकल्चर
- (C) एग्रोनॉमी
- (D) बॉटनी
10. डेंड्रोलॉजी (Dendrology) का सम्बन्ध किससे है ?
- (A) पौधों के अध्ययन से
- (B) पुष्पों के अध्ययन से
- (C) झाड़ियों और वृक्षों के अध्ययन से
- (D) पादप वर्गीकरण से
11. पुष्पों का अध्ययन (Study of flowers) क्या कहलाता है ?
- (A) एंथोलॉजी (Anthology)
- (B) एग्रोस्टोलॉजी
- (C) फिनोलॉजी
- (D) पॉलिनोलॉजी
12. वनस्पति संवर्धन से सम्बन्धित विज्ञान की शाखा को क्या कहते हैं ?
- (A) ओलेरीकल्चर
- (B) फ्लोरीकल्चर
- (C) हॉर्टीकल्चर (Horticulture)
- (D) एग्रीकल्चर
13. स्पर्मोलॉजी (Spermology) में किसका अध्ययन किया जाता है ?
- (A) बीज (Seed)
- (B) पत्ती
- (C) फल
- (D) परागकण
14. एग्रोस्टोलॉजी (Agrostology) में किसका अध्ययन किया जाता है ?
- (A) तेल बीजों का
- (B) फसलों का
- (C) घासों (Grasses) का
- (D) फलों का
15. पीडोलॉजी (Pedology) में किसका अध्ययन किया जाता है ?
- (A) पादप रोगों का
- (B) भूमि (Soil) का
- (C) प्रदूषण का
- (D) चट्टानों का
16. आनुवंशिकता एवं विभिन्नता के बारे में जानकारी देने वाली वनस्पति विज्ञान की शाखा को क्या कहते हैं ?
- (A) भू-वनस्पति विज्ञान
- (B) सेरीकल्चर
- (C) आनुवंशिकी (Genetics)
- (D) उद्विकास
17. पौधों को नाम देने वाले विज्ञान को क्या कहा जाता है ?
- (A) वर्गीकरण
- (B) पहचान
- (C) नामकरण
- (D) वर्गिकी (Taxonomy)
18. फलों का अध्ययन (Study of fruits) क्या कहलाता है ?
- (A) स्पर्मोलॉजी
- (B) एंथोलॉजी
- (C) पोमोलॉजी (Pomology)
- (D) पीडोलॉजी
19. परागकणों (Pollen grains) का अध्ययन क्या कहलाता है ?
- (A) पोमोलॉजी
- (B) पैलिनोलॉजी (Palynology)
- (C) फाइकोलॉजी
- (D) मायकोलॉजी
20. संसार में पौधों के वितरण का अध्ययन क्या कहलाता है ?
- (A) फाइटोजियोग्राफी (Phytogeography)
- (B) वानिकी
- (C) एक्सो-बायोलॉजी
- (D) एथ्नोबॉटनी
21. साग-सब्जी उत्पन्न करने वाले पौधों का अध्ययन क्या कहलाता है ?
- (A) ओलेरीकल्चर (Olericulture)
- (B) सेरीकल्चर
- (C) सिल्वीकल्चर
- (D) पइसीकल्चर
22. वार्षिक वलयों (Annual rings) का अध्ययन क्या कहलाता है ?
- (A) डेंड्रोलॉजी
- (B) डेंड्रोक्रोनोलॉजी (Dendrochronology)
- (C) एग्रोनॉमी
- (D) हॉर्टीकल्चर
23. पौधों की आंतरिक संरचना का अध्ययन क्या कहलाता है ?
- (A) आकारिकी
- (B) वर्गिकी
- (C) शारीरिकी (Anatomy)
- (D) औतिकी
24. कवक शास्त्र (Mycology) में किसका अध्ययन किया जाता है ?
- (A) कवक / पफूंद (Fungi) का
- (B) शब्द का
- (C) कीट का
- (D) जीव का
25. एक्सो-बायोलॉजी (Exo-biology) में किसका अध्ययन किया जाता है ?
- (A) जीवित जीवों के बाह्य लक्षण
- (B) पृथ्वी की सतह पर जीवन
- (C) वायुमण्डल के बाहरी परतों पर जीवन
- (D) अन्य ग्रहों तथा अंतरिक्ष में जीवन
26. वनस्पति विज्ञान की वह शाखा जिसमें शैवालों का अध्ययन किया जाता है, कहलाती है ?
- (A) सूक्ष्मजैविकी
- (B) मायकोलॉजी
- (C) फाइकोलॉजी (Phycology)
- (D) वर्गिकी
27. सिल्विकल्चर (Silviculture) वनस्पति विज्ञान की वह शाखा है, जिसमें वर्णन होता है ?
- (A) शैवालों के संवर्धन का
- (B) वन के विकास का (Development of Forests)
- (C) कवकों के संवर्धन का
- (D) सिलीसिफाइड पादपों का
28. वर्गीकरण का प्राकृतिक सिस्टम (Natural System) किस देश के वनस्पति वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किया था ?
- (A) भारतीय
- (B) जर्मन
- (C) स्वीडिश (Swedish)
- (D) ब्रिटिश
29. जीवाणुओं (Bacteria) की खोज सर्वप्रथम किसने की थी ?
- (A) पाश्चर ने
- (B) ल्यूवेनहॉक (Leeuwenhoek) ने
- (C) रॉबर्ट हुक ने
- (D) रॉबर्ट कोच ने
30. जीवाणु संकरण या जीवाणु विज्ञान (Bacteriology) का पिता किसे कहा जाता है ?
- (A) लुई पाश्चर
- (B) रॉबर्ट कोच
- (C) एंटनी वॉन ल्यूवेनहॉक
- (D) एहरेनबर्ग
If you like and think that topic of — Biology GK MCQs — is helpful for you, Please join us What’s App Chennal ( Join Now ) and Provide Your suggestions ( Click Here ) would be greatly appreciated. Thank you to be here. Regards – Team GK247.in
Biology GK MCQs
आज लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, IBPS Clerk, IBPS PO, RBI, RRB, CTET, TET, B.Ed, UPSC इत्यादि में Biology GK से संबंधित प्रश्न लगातार पूछे जाते हैं। इस सेक्शन में जीव विज्ञान (Biology) के महत्वपूर्ण टॉपिक जैसे मानव शरीर, कोशिकाएँ, आनुवंशिकी, पादप विज्ञान, रोग एवं उनके कारण, पोषण, श्वसन तंत्र, तंत्रिका तंत्र तथा पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य शामिल होते हैं।
यहाँ Biology GK के ऐसे महत्वपूर्ण और बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों को सूचीबद्ध किया गया है जो आपकी परीक्षा तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। यह सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं और आपके सामान्य ज्ञान को मजबूत करने में मदद करेंगे।