Biology GK MCQs 02
आज लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, IBPS Clerk, IBPS PO, RBI, RRB, CTET, TET, B.Ed, UPSC इत्यादि में Biology GK से संबंधित प्रश्न लगातार पूछे जाते हैं। इस सेक्शन में जीव विज्ञान (Biology) के महत्वपूर्ण टॉपिक जैसे मानव शरीर, कोशिकाएँ, आनुवंशिकी, पादप विज्ञान, रोग एवं उनके कारण, पोषण, श्वसन तंत्र, तंत्रिका तंत्र तथा पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य शामिल होते हैं।
यहाँ Biology GK के ऐसे महत्वपूर्ण और बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों को सूचीबद्ध किया गया है जो आपकी परीक्षा तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। यह सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं और आपके सामान्य ज्ञान को मजबूत करने में मदद करेंगे।
31. कोशिका विज्ञान (Cytology) के जनक किसे कहा जाता है ?
- (A) रॉबर्ट हुक
- (B) रॉबर्ट ब्राउन
- (C) श्वान
- (D) पुरकिंजे
32. सर्वप्रथम जीवित कोशिका (Live Cell) की खोज किसने की थी ?
- (A) रॉबर्ट हुक
- (B) एंटनी वॉन ल्यूवेनहॉक
- (C) एम. जे. श्लाइडेन
- (D) रुडोल्फ विरचो
33. कोशिका का ऊर्जा गृह (Powerhouse of the cell) किसे कहा जाता है ?
- (A) गॉल्जीकाय
- (B) न्यूक्लिओलस
- (C) माइटोकॉन्ड्रिया
- (D) राइबोसोम
34. कोशिका में प्रोटीन संश्लेषण (Protein Synthesis) कहाँ होता है ?
- (A) गॉल्जीकाय में
- (B) राइबोसोम में
- (C) माइटोकॉन्ड्रिया में
- (D) सेंट्रोसोम में
35. पादप कोशिका का सबसे बाहरी आवरण क्या कहलाता है ?
- (A) कोशिका झिल्ली
- (B) कोशिका भित्ति (Cell Wall)
- (C) टोनोप्लास्ट
- (D) अन्तर्द्रव्यी जालिका
36. मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका (Largest Cell) कौन सी है ?
- (A) तंत्रिका कोशिका (Neuron)
- (B) पेशी कोशिका
- (C) यकृत कोशिका
- (D) श्वेत रक्त कणिका
37. कोशिका की 'आत्मघाती थैली' (Suicide Bag) किसे कहा जाता है ?
- (A) लाइसोसोम (Lysosome)
- (B) राइबोसोम
- (C) न्यूक्लिओसोम
- (D) गॉल्जीकाय
38. पत्तियों को हरा रंग किसके कारण प्राप्त होता है ?
- (A) क्रोमोप्लास्ट
- (B) क्लोरोप्लास्ट (Chloroplast)
- (C) ल्यूकोप्लास्ट
- (D) टोनोप्लास्ट
39. फूलों और बीजों को विभिन्न प्रकार के आकर्षक रंग कौन प्रदान करता है ?
- (A) ल्यूकोप्लास्ट
- (B) क्रोमोप्लास्ट (Chromoplast)
- (C) क्लोरोप्लास्ट
- (D) टोनोप्लास्ट
40. आनुवंशिकी का जनक (Father of Genetics) किसे कहा जाता है ?
- (A) लैमार्क
- (B) डार्विन
- (C) ग्रेगर जोहान मेंडल
- (D) डी ब्रिज
41. मेंडल ने अपने प्रयोग के लिए किस पौधे का चयन किया था ?
- (A) साधारण मटर (Garden Pea)
- (B) जंगली मटर
- (C) सरसों
- (D) चना
42. डीएनए (DNA) का डबल हेलिक्स मॉडल (Double Helix Model) किसने दिया ?
- (A) ल्यूवेनहॉक
- (B) साल्क
- (C) वॉटसन एवं क्रिक
- (D) डाल्टन
43. 'जीन' (Gene) शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था ?
- (A) वाल्डेयर
- (B) वाटसन
- (C) क्रिक
- (D) जोहानसन (Johansen)
44. प्रयोगशाला में सर्वप्रथम डीएनए का संश्लेषण किसने किया था ?
- (A) मिलर ने
- (B) खुराना ने (H.G. Khorana)
- (C) डी ब्रिज ने
- (D) केल्विन ने
45. मानव शरीर में गुणसूत्रों (Chromosomes) की कुल संख्या कितनी होती है ?
- (A) 23
- (B) 46
- (C) 44
- (D) 48
46. बच्चों के लिंग निर्धारण के लिए किसका गुणसूत्र उत्तरदायी होता है ?
- (A) पिता का
- (B) माता का
- (C) माता-पिता दोनों का
- (D) किसी का नहीं
47. विकासवाद का सिद्धांत (Theory of Evolution) किसने प्रतिपादित किया था ?
- (A) वॉलेस ने
- (B) स्पेंसर ने
- (C) डार्विन ने (Charles Darwin)
- (D) हक्सले ने
48. समरूप अंग (Analogous Organs) कैसे होते हैं ?
- (A) कार्य में समान
- (B) रचना में समान
- (C) रचना और कार्य दोनों में समान
- (D) कार्य में असमान
49. समजात अंग (Homologous Organs) कैसे होते हैं ?
- (A) रचना में समान (Similar in Structure)
- (B) कार्य में समान
- (C) रचना में असमान
- (D) दोनों में असमान
50. प्राकृतिक वरण सिद्धांत (Theory of Natural Selection) के प्रतिपादक कौन हैं ?
- (A) लैमार्क
- (B) चार्ल्स डार्विन
- (C) डी ब्रिज
- (D) मेंडल
51. होम्योपैथी (Homeopathy) के संस्थापक कौन हैं ?
- (A) लैनेक
- (B) डोमैक
- (C) हैनीमैन (Samuel Hahnemann)
- (D) वाक्समैन
52. जीवाणुओं को नष्ट करने के लिए आमतौर पर किस गैस का प्रयोग किया जाता है ?
- (A) क्लोरीन
- (B) ऑक्सीजन
- (C) हाइड्रोजन
- (D) नियॉन
53. उत्परिवर्तन का सिद्धांत (Mutation Theory) किसने दिया था ?
- (A) लैमार्क
- (B) डार्विन
- (C) हक्सले
- (D) ह्यूगो डी ब्रीज (Hugo de Vries)
54. 'फिलोसोफिक जूलॉजिक' (Philosophie Zoologique) पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
- (A) लैमार्क (Lamarck)
- (B) डार्विन
- (C) अरस्तू
- (D) थिओफ्रेस्टस
55. जीवाश्मों (Fossils) की आयु का निर्धारण किस विधि द्वारा किया जाता है ?
- (A) रेडियो कार्बन डेटिंग (Radio Carbon Dating)
- (B) यूरेनियम डेटिंग
- (C) परमाणु डेटिंग
- (D) इनमें से कोई नहीं
56. जीवन की उत्पत्ति (Origin of Life) पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
- (A) चार्ल्स डार्विन
- (B) ए. आई. ओपेरिन (A.I. Oparin)
- (C) लैमार्क
- (D) लीनियस
57. सिस्टेमा नेचुरी (Systema Naturae) नामक प्रसिद्ध पुस्तक किसने लिखी है ?
- (A) डार्विन
- (B) लैमार्क
- (C) कार्ल लीनियस (Carl Linnaeus)
- (D) बफन
58. वर्गिकी का पितामह (Father of Taxonomy) किसे कहा जाता है ?
- (A) एंग्लर
- (B) अरस्तू
- (C) कार्ल लीनियस
- (D) थियोफ्रेस्टस
59. द्विनाम पद्धति (Binomial Nomenclature) के प्रतिपादक कौन हैं ?
- (A) लीनियस (Linnaeus)
- (B) थिओफ्रेस्टस
- (C) इरेस्मस
- (D) एन्ड्रूज
60. पांच जगत वर्गीकरण (Five Kingdom Classification) किसने दिया था ?
- (A) मौरिस
- (B) हक्सले
- (C) आर. एच. व्हिटेकर (R.H. Whittaker)
- (D) लीनियस
If you like and think that topic of — Biology GK MCQs — is helpful for you, Please join us What’s App Chennal ( Join Now ) and Provide Your suggestions ( Click Here ) would be greatly appreciated. Thank you to be here. Regards – Team GK247.in
Biology GK MCQs
आज लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, IBPS Clerk, IBPS PO, RBI, RRB, CTET, TET, B.Ed, UPSC इत्यादि में Biology GK से संबंधित प्रश्न लगातार पूछे जाते हैं। इस सेक्शन में जीव विज्ञान (Biology) के महत्वपूर्ण टॉपिक जैसे मानव शरीर, कोशिकाएँ, आनुवंशिकी, पादप विज्ञान, रोग एवं उनके कारण, पोषण, श्वसन तंत्र, तंत्रिका तंत्र तथा पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य शामिल होते हैं।
यहाँ Biology GK के ऐसे महत्वपूर्ण और बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों को सूचीबद्ध किया गया है जो आपकी परीक्षा तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। यह सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं और आपके सामान्य ज्ञान को मजबूत करने में मदद करेंगे।